वेपिंग विवाद के बीच गरजा राजस्थान के कप्तान रियान पराग का बल्ला, मिचेल स्टार्क ने शतक से रोका
रियान पराग के पास शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शतक लगाने का मौका गंवा दिया है। रियान पराग 90 रन बनाकर पवेलियन लौटे। स्टार्क ने उन्हें आउट किया।

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में शतक लगाने से चूक गए। उन्होंने 50 गेंद में 90 रन बनाए। वह आईपीएल 2026 में शतक लगाने वाले नौवें बल्लेबाज बन सकते थे लेकिन दिल्ली के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने पराग को आउट कर दिया। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बैटिंग करते हुए सवाई मानसिंह स्टेडियम में 6 विकेट खोकर 220 रन बनाए। टीम के लिए रियान पराग ने सर्वाधिक रन बनाए। फरेरा ने आखिरी ओवरों में धमाकेदार पारी खेली। मौजूदा सत्र में खराब फॉर्म में चल रहे राजस्थान रॉयल्स के कप्तान पराग पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान कैमरे में 'वेपिंग' करते हुए पकड़े गए थे।
पराग शतक से चूके
राजस्थान रॉयल्स के स्टार ब्ललेबाज रियान पराग ने 17वें ओवर में बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में कैच आउट हुए। उन्हें स्टार्क ने पवेलियन भेजा। रियान ने 50 गेंद में 8 चौके और पांच छक्कों की मदद से 90 रन बनाए। रियान पराग ने ध्रुव जुरेल के साथ तीसरे विकेट के लिए 59 गेंद में 102 रन जोड़े। जुरेल के आउट होने के बाद राजस्थान के कप्तान रियान रियान ने रविंद्र जडेजा के साथ मिलकर 28 गेंद में 53 रन की साझेदारी की। इस मैच से पहले रियान पराग रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। हालांकि इस पारी से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। 'वेपिंग' या किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों का सेवन प्रतिबंधित है और बीसीसीआई ने असम के इस खिलाड़ी पर 'खेल को बदनाम करने' के लिए उसकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया है।
राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स को मिचेल स्टार्क और काइल जेमीसन ने शुरुआती झटके दिये। पहले ओवर में स्टार्क ने यशस्वी जायसवाल (छह) को आउट किया। अगले ही ओवर में जेमीसन ने धाकड़ बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (चार) को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। 12 रन के स्कोर पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा चुकी आरआर को ध्रुव जुरेल और रियान पराग की जोड़ी ने संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे के लिए 102 रनों की साझेदारी हुई। 12वें ओवर में अक्षर पटेल ने ध्रुव जुरेल को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। जुरेल ने 30 गेंदों में चार चौके और एक छक्का उड़ाते हुए 42 रनों की पारी खेली।
17वें ओवर में मिचेल स्टार्क ने दूसरी गेंद पर रवींद्र जडेजा 14 गेंदों में (20) रन को आउट किया। इसके बाद उन्होंने चौथी गेंद पर शतक की ओर बढ़ रहे रियान पराग को कैच आउट करा दिया। रियान पराग ने 50 गेंदों में आठ चौके और पांच छक्के उड़ाते हुए 90 रनों की पारी खेली। शिवम दुबे छह रन बनाकर टी नटराजन का शिकार बने। राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 225 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। डॉनोवन फरेरा ने 14 गेंदों में दो चौके और छह छक्के उड़ाते हुए नाबाद 47 रनों की पारी खेली।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए मिचेल स्टार्क ने तीन विकेट लिये। टी नटराजन, काइल जेमीसन और अक्षर पटेल ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन