1/8आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में गुजरात टाइंटस ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रनों से बुरी तरह हरा दिया है। इस हार के साथ अब राजस्थान की टीम के लिए टॉप-4 में पहुंचने की के लिए भी चिंतित होना पड़ेगा, क्योंकि उसके पास अब तीन मैच बचे हैं और तीनों को जीतने का दबाव होगा।

शनिवार, 9 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 229 रन बनाए। 230 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव सूर्यवंशी की 16 गेंदों में 36 रन की तूफानी पारी के बाद भी पूरी टीम 16.3 ओवर में ही 152 रनों पर सिमट गई।

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच में राजस्थान की हार के कौन-कौन से पांच खिलाड़ी गुनहगार रहे, आइए आज हम आपको इसके बारे में मैच के तुरंत बाद जानकारी देते हैं।

आज के मैच में राजस्थान रॉयल्स ने अच्छी गेंदबाजी नहीं की, जिसकी वजह से गुजरात टाइटंस बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही। जोफ्रा आर्चर की गुजरात के बल्लेबाजों ने इतनी पिटाई की कि वे चार ओवर का कोटा भी पूरा नहीं कर सके। 3 ओवर में 15.30 की इकोनॉमी के साथ 46 रन खर्चे और कोई विकेट नहीं मिला। तुषार देशपांडे ने एक बार फिर गेंद से फिफ्टी लगाई। उन्होंने चार ओवर में 13 की इकोनॉमी के साथ गेंदबाजी करते हुए 52 रन खर्चे। ये दोनों गेंदबाज राजस्थान रॉयल् की हार के बड़े गुनहगार रहे। तुषार देशपांडे प्रदर्शन - 4 ओवर, 52 रन, 13 की इकोनॉमी, कोई विकेट नहीं। जोफ्रा आर्चर- 3 ओवर 46 रन 15.30 की इकोनॉमी, कोई विकेट नहीं।

पहली बार किसी भी स्तर पर कप्तानी कर रहे जायसवाल के लिए बल्ले से यह दिन अच्छा नहीं गुजरा और उन्होंने चार गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ तीन रन बनाए। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली हार के गुनहगार एक बल्लेबाज के रूप में यशस्वी जायसवाल तो रहे ही, उनकी कप्तानी में भी वह अनुभवहीनता नजर आई। यशस्वी जायसवाल प्रदर्शन- 3 रन, चार गेंदों पर, कप्तानी- अनुभवहीनता दिखी।

कुछ मैचों के अंतराल के बाद वापसी कर रहे शिमरन हेटमायर से इस बड़े रन चेज में बडी और ताबड़तोड़ पारी की उम्मीद थी, लेकिन वे इन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सके और 7 गेंदों का सामना करते हुए 100 से भी कम की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 7 रन बना सके। इस हार के बड़े मुजरिमों हेटमायर भी शामिल हैं। शिमरन हेटमायर प्रदर्शन- 6 रन, 7 गेंदों पर।

पिछले कुछ मैचों में राजस्थान रॉयल्स के लिए डोनावन फरेरा अच्छे फिनिशिंच टच दे रहे थे, लेकिन आज के मैच में उनका बल्ला खामोश रहा और वे 2 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 4 रन बनाकर राशिद खान की गेंद पर क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए। डोनावन फरेरा प्रदर्शन- 2 गेंदों में 4 रन।

शुभम दुबे ने पिछले कुछ मैचों में राजस्थान को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन आज के मैच में उन्होंने बेहद औसत प्रदर्शन किया और 14 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 15 रन बना सके। एक हिटर से बल्लेबाज से इस तरह का स्कोरकार्ड को भी टीम नहीं चाहती। गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार के एक बड़े गुनहगार शुभम दुबे भी रहे। शुभम दुबे प्रदर्शन- 14 गेंदों में 15 रन
