IPL 2026 Orange and Purple Cap List Heinrich Klaasen top run scorer Vaibhav missed Prasidh Krishna most wicket taker IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी से छिन गई ऑरेंज कैप, इस भारतीय पेसर का है पर्पल कैप पर कब्जा; देखें लिस्ट, Ipl Hindi News - Hindustan

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी से छिन गई ऑरेंज कैप, इस भारतीय पेसर का है पर्पल कैप पर कब्जा; देखें लिस्ट

IPL 2026 Orange and Purple Cap List: आईपीएल में नया ऑरेंज कैप होल्डर 21वें मैच के बाद देखने को मिला है। वैभव सूर्यवंशी के पास ऑरेंज कैप हासिल करने का मौका था, लेकिन वे चूक गए। पर्पल कैप भारतीय के पास है।

Tue, 14 April 2026 07:15 AMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान
share
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी से छिन गई ऑरेंज कैप, इस भारतीय पेसर का है पर्पल कैप पर कब्जा; देखें लिस्ट

IPL 2026 Orange and Purple Cap List: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 19वें सीजन के 21वें मैच के बाद ऑरेंज कैप की रेस में खासा बदलाव देखा गया, लेकिन पर्पल कैप की रेस पर कोई बहुत बड़ा फर्क नहीं पड़ा है। सनराइजर्स हैदराबाद वर्सेस राजस्थान रॉयल्स मैच के बाद ऑरेंज कैप वैभव सूर्यवंशी से छिन गई है, जो अभी तक 200 रन बनाकर सबसे ऊपर इस टेबल में थे, लेकिन अब एसआरएच के बल्लेबाज का वहां कब्जा हो गया है। पर्पल कैप अभी भी गुजरात टाइटन्स के गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के सिर पर सजी हुई है।

आईपीएल 2026 के ऑरेंज की बात करें तो इस पर अब हेनरिक क्लासेन का कब्जा हो गया है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कमाल की पारी खेलने वाले क्लासेन अब आईपीएल के इस सीजन में 21 मैचों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 5 पारियों में 224 रन बनाए हैं। लिस्ट में दूसरे नंबर पर उन्हीं की टीम के बल्लेबाज ईशान किशन हैं, जो पांच मैचों में 213 रन बना चुके हैं। लिस्ट में तीसरे नंबर पर राजस्थान के खतरनाक ओपनर वैभव सूर्यवंशी हैं, जो इस मैच से पहले नंबर वन की कुर्सी पर विराजमान थे।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान रॉयल्स हारकर भी नंबर वन, सनराइजर्स हैदराबाद ने मारी टॉप 4 में एंट्री

राजस्थान रॉयल्स का यह ओपनर चार मैचों में 200 रन बना चुका था, लेकिन पांचवें मैच में खाता नहीं खोल पाया। ऐसे में वह फिर से ऑरेंज कैप को होल्ड नहीं कर पाया। लिस्ट में चौथे नंबर पर आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार हैं, जो चार मैचों में 195 रन बना चुके हैं। यशस्वी जायसवाल 5 मैचों में 184 रन बनाकर ऑरेंज कैप की लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। वैभव और यशस्वी के पास मौका था कि वे आगे जाएं, लेकिन एसआरएच के गेंदबाजों ने ऐसा होने नहीं दिया।

IPL 2026 Orange Cap List

क्रम और खिलाड़ीमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकेछक्के
  1. हेनरिक क्लासेन
5522444.80142.68138
2. ईशान किशन5521342.60190.182212
3. वैभव सूर्यवंशी5520040.00263.161818
4. रजत पाटीदार4419565.00214.291118
5. यशस्वी जायसवाल5518461.33157.261910
,

आईपीएल के 19वें सीजन की पर्पल कैप की बात करें तो ये जीटी के पेसर प्रसिद्ध कृष्णा के सिर पर है, जो चार मैचों में 10 विकेट निकाल चुके हैं। रवि बिश्नोई ने राजस्थान रॉयल्स के लिए इस सीजन पांच मैचों में 9 विकेट निकाले हैं और वे दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे स्थान पर सीएसके के अंशुल कंबोज हैं, जिन्होंने 4 मैचों में 8 विकेट अपने नाम किए हैं। चौथे पायदान पर जोफ्रा आर्चर पहुंच गए हैं, जो पांच मैचों में 7 विकेट अब तक चटका चुके हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के पेसर प्रिंस यादव टॉप 5 का हिस्सा हैं, जो चार मैचों में 5 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। कुछ और गेंदबाज भी 6-6 विकेट चटका चुके हैं।

IPL 2026 Purple Cap List

खिलाड़ीमैचविकेटऔसत4-FERS
  1. प्रसिद्ध कृष्णा
41015.201
2. रवि बिश्नोई5916.561
3. अंशुल कंबोज4819.630
4. जोफ्रा आर्चर5720.570
5. प्रिंस यादव4622.000
,

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।