दिल्ली कैपिटल्स की टीम में मिचेल स्टार्क की वापसी, राजस्थान रॉयल्स ने प्लेइंग इलेवन में किए ये बदलाव
दिल्ली कैपिटल्स ने शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को मौका दिया है। स्टार्क चोट के कारण शुरुआती मैचों से बाहर रहे थे।

राजस्थान रॉयल्स ने शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली और राजस्थान की टीमें बदलाव के साथ उतरी हैं। सवाई मानसिंह स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मिचेल स्टार्क को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। मिचेल स्टार्क आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों से बाहर थे। वह कंधे की चोट से जूझ रहे थे। शुरुआती मुकाबलों में बाहर होने पर पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और स्टार्क सहित कई खिलाड़ियों की फिटनेस पर काफी सवाल उठे थे, जिस पर स्टार्क ने अपना पक्ष भी रखा था और बताया था कि वह आराम नहीं कर रहे बल्कि चोट से उबर रहे हैं।
स्टार्क की वापसी
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क कंधे की चोट से उबरने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस सत्र का अपना पहला मैच खेलने के लिए तैयार हैं। मेजबान टीम के लिए कलाई के स्पिनर रवि बिश्नोई ने यश राज पुंजा की जगह टीम में वापसी की है।
टॉस के बाद पराग ने कहा कि यह जयपुर की आम पिच नहीं लग रही है और थोड़ी सूखी और पैची दिख रही है। उम्मीद है कि दूसरी पारी में पिच थोड़ी धीमी हो जाएगी। बिश्नोई इस मैच के लिए वापस आए हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा कि हमारी टीम में आज कई बदलाव हुए हैं। मिचेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, पतुम निंसका खेल रहे हैं। डेविड मिलर आज का मैच नहीं खेल रहे हैं। अशोक शर्मा भी खेल रहे हैं। विकेट अच्छी लग रही है और हमें चेज करने में कोई दिक्कत नहीं है। एट्टीट्यूड और बॉडी लैंग्वेज काफी अहम है।
राजस्थान-दिल्ली प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (विकेट कीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, काइल जैमीसन, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा
दिल्ली कैपिटल्स की टीम का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन खराब हो गया है। टीम ने शुरुआत जीत के साथ की थी लेकिन पिछले कुछ मैचों में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है। दिल्ली ने 8 मैच खेलते हुए तीन में जीत हासिल की है, जबकि पांच मुकाबले गंवाए हैं। वहीं दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स की टीम शानदार फॉर्म में हैं। रियान पराग के नेतृत्व वाली राजस्थान ने 9 मैच खेलते हुए 6 में जीत हासिल की है, जबकि तीन मैच गंवाए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन