IPL 2026 KL Rahul Creates IPL History First Player to Score 1000+ Runs for Three Different Teams IPL इतिहास में कोई नहीं कर पाया ऐसा कारनामा, केएल राहुल ने तीसरी टीम के लिए ठोके 1000 रन, Ipl Hindi News - Hindustan

IPL इतिहास में कोई नहीं कर पाया ऐसा कारनामा, केएल राहुल ने तीसरी टीम के लिए ठोके 1000 रन

सीनियर बल्लेबाज केएल राहुल आईपीएल इतिहास में तीन अलग-अलग टीमों के लिए एक हजार से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने कोलकाता के खिलाफ 23 रन की पारी के दौरान ये मुकाम हासिल किया।

Fri, 8 May 2026 09:22 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
IPL इतिहास में कोई नहीं कर पाया ऐसा कारनामा, केएल राहुल ने तीसरी टीम के लिए ठोके 1000 रन

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वह आईपीएल के इतिहास में तीन टीमों के लिए एक हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे कम पारियों में 1000 रन पूरा करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ऋषभ पंत और जेपी डुमिनी को पीछे छोड़ा। अरुण जेटली स्टेडियम में केएल राहुल ने 14 गेंद में 23 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके लगाए।

तीसरी टीम के लिए एक हजार रन

केएल राहुल आईपीएल में अब तक तीन फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके हैं। पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। केएल राहुल ने पंजाब की ओर से खेलते हुए आईपीएल में 2548 रन बनाए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए राहुल के बल्ले से 1410 रन निकले। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए वह एक हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल ने 23वीं पारी में एक हजार रन पूरे किए। इसके साथ ही वह दिल्ली के लिए सबसे तेज एक हजार रन पूरा करने वाले बल्लेबाज बने। इससे पहले जेपी डुमिनी और पंत ने 35-35 पारियों में ये कारनामा किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:निकोलस पूरन ने मैदान पर पकड़ा क्रुणाल पांड्या का कॉलर, नोकझोंक का वीडियो वायरल
IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

आईपीएल में सबसे कम पारियो में टीम के लिए एक हजार रन

वह आईपीएल में अलग-अलग टीम के लिए सबसे कम पारियों में एक हजार रन पूरा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। आईपीएल में सबसे कम पारियों में एक हजार रन पूरा करने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। गेल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए 20 पारियों में एक हजार रन बनाए थे। शॉन मार्श ने पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए 21 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की थी। सिंमस ने 23 पारियों में ऐसा किया था। वहीं केएल राहुल ने पंजाब किंग्स और अब दिल्ली कैपिटल्स के लिए 23 पारियों में एक हजार रन पूरे किए। वह सबसे कम पारियों में दो टीमों के लिए एक हजार रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज हैं। चेन्नई के डेवोन कॉनवे ने 24 पारियों और मैथ्यू हेडन, साई सुदर्शन ने 25 पारियों में ये कारनामा करके दिखाया।

केएल राहुल ने आईपीएल 2026 में कई शानदार पारियां खेली है। हालांकि वह कई मैचों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। राहुल ने जारी सीजन में 11 मैचों में 468 रन बनाए। वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। राहुल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 152 रन की धमाकेदार पारी खेली थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।