IPL 2026 में खिलाड़ियों ने हदें की पार, निकोलस पूरन ने क्रुणाल पांड्या का पकड़ा कॉलर; वीडियो हुआ वायरल
निकोलस पूरन लखनऊ और बेंगलुरु के बीच हुए मैच के बाद क्रुणाल पांड्या से बहस करते हुए दिखे। इस दौरान उन्होंने क्रुणाल पांड्या का कॉलर पकड़े हुए नजर आए।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2026 के 50वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को करीबी मुकाबले में 9 रन से हराया। हाई स्कोरिंग मुकाबले के दौरान हाईवोल्टेज ड्रॉमा भी देखने को मिला। लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। मैच के दौरान निकोलस पूरन जब बैटिंग करने के लिए आए तो क्रुणाल पांड्या के साथ उनकी कहासुनी हुई और फिर मैच खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पूरन बेंगलुरु के क्रुणाल का कॉलर पकड़कर खींचते हुए नजर आ रहे हैं।
पूरन और क्रुणाल के बीच हुई बहस
लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी के दौरान बेंगलुरु के गेंदबाज क्रुणाल पांड्या ने निकोलस पूरन को शॉर्ट गेंद डाली, जिस पर बल्लेबाज ने एक रन लिया। लेकिन पूरन रन पूरा करने के बाद क्रुणाल पांड्या की ओर बढ़े और शायद कुछ कहा। हालांकि दोनों के बीच ज्यादा देर तक बातचीत नहीं हुई और फिर अलग हो गए। लेकिन मैच के बाद दोनों खिलाड़ी आजीबोगरीब तरीके से मिलते हुए दिखे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मैच के बाद मैदान पर ही निकोलस पूरन ने मजाक में क्रुणाल पांड्या का कॉलर पकड़ा और जोर से धकेला। हालांकि बाद में दोनों खिलाड़ी बातचीत करते हुए दिखे। इस दौरान दोनों खिलाड़ियों के पास से लखनऊ के कोच जस्टिन लैंगर भी गुजर रहे थे। वह ये देखकर मुस्कुराते हुए नजर आए।
मैच की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ गुरुवार को मिली हार आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की चौथी हार थी। पिछले सीजन जब टीम ने अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था, तब पूरे टूर्नामेंट में उन्हें सिर्फ चार ही हार मिली थी। इस सीजन आरसीबी का बेंगलुरु में रिकॉर्ड 4 जीत और 1 हार का है, लेकिन अब उनका घरेलू मैदान बेंगलुरु नहीं रहा। टीम फिलहाल लगातार बाहर मैच खेल रही है और अपने आखिरी दो घरेलू मुकाबले रायपुर में खेलेगी।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के वर्षा बाधित मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को नौ रनों से हराया। लखनऊ सुपर जायंट्स को लगातार छह हार के बाद यह जीत नसीब हुई। वहीं आरसीबी की यह टूर्नामेंट में चौथी हार है। ऋषभ पंत का दिग्वेश राठी को आख़िरी ओवर देने का फैसला सही साबित हुआ। उन्होंने इस ओवर में 10 रन देते हुए स्कोर का बचाव किया और लखनऊ सुपर जायंट्स को अभी टूर्नामेंट से बाहर होने से बचा लिया है। इस मैच में मिचेल मार्श ने शतक लगाया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन