IPL 2026 Hardik Pandya Training Video Ends Fitness Concerns Will He Play Next Match for Mumbai Indians हार्दिक पांड्या के ट्रेनिंग वीडियो ने फिटनेस के सवाल को किया दूर, क्या मुंबई इंडियंस के कप्तान खेलेंगे अगला मैच?, Ipl Hindi News - Hindustan

हार्दिक पांड्या के ट्रेनिंग वीडियो ने फिटनेस के सवाल को किया दूर, क्या मुंबई इंडियंस के कप्तान खेलेंगे अगला मैच?

हार्दिक पांड्या ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले से पहले नेट में जमकर बैटिंग की। वह पीठ की समस्या से गुजर रहे हैं लेकिन सोशल मीडिया पर शेयर वीडियो में वह फिट नजर आ रहे हैं। हार्दिक चोट के कारण पिछले दो मैच नहीं खेल सके हैं।

Wed, 13 May 2026 04:43 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
हार्दिक पांड्या के ट्रेनिंग वीडियो ने फिटनेस के सवाल को किया दूर, क्या मुंबई इंडियंस के कप्तान खेलेंगे अगला मैच?

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या चोट के कारण पिछले दो मैचों से बाहर रहे हैं। उनकी गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव ने टीम का नेतृत्व किया। हार्दिक की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। मुंबई इंडियंस की टीम जारी सीजन में प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई गई और अब टीम के प्रदर्शन को लेकर काफी चर्चा हो रही है। वहीं कप्तान हार्दिक पांड्या गलत कारणों की वजह से काफी चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फ्रेंचाइजी और कप्तान के बीच सब कुछ ठीक नहीं है और इस वजह से हार्दिक को नजरअंदाज कर दिया गया है। वहीं आगामी मुकाबले से पहले हार्दिक पांड्या नेट में बैटिंग करते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि कोच का मानना है कि मेडिकल टीम हार्दिक की फिटनेस की निगरानी कर रही है.

मुंबई इंडियंस के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या पीठ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण लगातार दो मैच नहीं खेल सके हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपना पिछला मैच खेला था और यह देखना बाकी है कि वह पूरी तरह से फिट हो गए हैं या नहीं। हार्दिक पांड्या मुंबई के शुरुआती खिलाड़ियों के ग्रुप के साथ धर्मशाला नहीं गए। मुंबई की टीम अपना अगला मुकाबला गुरुवार को पंजाब किंग्स से खेलेगी। इस मुकाबले से पहले हार्दिक पांड्या नेट में बैटिंग प्रैक्टिस करते हुए नजर आए और इस दौरान बड़े शॉट भी लगाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'कोई भी टीम सुरक्षित नहीं...', प्लेऑफ को लेकर कैफ ने जारी किया 'हाई अलर्ट'
IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने ने आरसीबी के खिलाफ मैच हारने के तुरंत बाद हार्दिक पांड्या के फिटनेस को लेकर अपडेट दिया। महेला ने बताया कि हार्दिक की पीठ में समस्या है और मेडिकल टीम उन्हें पूरी तरह फिट करके मैदान पर वापस लाने की कोशिश में जुटी हुई है। मुंबई इंडियंस की बेंगलुरु के खिलाफ हार 11 मैच में आठवीं हार थी जिससे पता चलता है कि उसकी टीम निरंतर अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्लासेन ने IPL के धाकड़ क्लब में मारी एंट्री, रोहित ने 13 साल पहले किया ये कमाल

हेड कोच महेला जयवर्धने ने कहा, ''हार्दिक को पीठ की समस्या थी जिसे हम ठीक करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन यह अभी तक पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है। इसलिए मेडिकल टीम उन पर काम कर रही थी। वे पिछले कुछ दिनों से ट्रेनिंग नहीं कर पाए थे, इसलिए बिना पक्के पता के हम उन्हें खेलने का रिस्क नहीं लेना चाहते। देखते हैं, ये दिन-प्रतिदिन की स्थिति है। ये निर्भर करेगा कि उन्हें कैसा फील होता है।""उसके आधार पर ही हम फैसला करेंगे।'' मुंबई इंडियंस की टीम ने 11 मैच खेलते हुए सिर्फ तीन मुकाबले जीते हैं और आठ मैच गंवाए हैं, जिसके कारण टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।