VIDEO: विराट कोहली ने लगाया विनिंग छक्का, चैंपियन बनते ही RCB के खिलाड़ियों ने ऐसे मनाया जश्न
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ियों का फाइनल जीतने के बाद का वीडियो सामने आया है, जिसमें कोहली छक्का लगाने के बाद अपने साथियों के साथ चैंपियन बनने का जश्न मना रहे।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम के सबसे लंबे समय तक कप्तान रहे विराट कोहली ने छक्का लगाकर टीम को खिताब दिलाया। फाइनल जीतने के बाद विराट कोहली के साथ-साथ टीम के खिलाड़ियों का जश्न मनाने का वीडियो वायरल हो रहा है। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (नाबाद 75 ) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार को गुजरात टाइटंस को 12 गेंदें शेष रहते पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरा आईपीएल खिताब अपने नाम किया।
विराट कोहली ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अपनी टीम को खिताबी जीत दिलाई। फाइनल जीतने के साथ ही बेंगलुरु के खिलाफ मैदान पर जीत का जश्न मनाने के लिए दौड़े। कोहली का भी जश्न मनाने की तस्वीरें काफी वायरल हो रही है। इस जीत के साथ आरसीबी मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बाद वो सिर्फ तीसरी टीम बन गई हैं जिन्होंने बैक टू बैक खिताब जीतने का कारनामा किया है। जीटी ने सिर्फ 156 रनों का लक्ष्य आरसीबी के सामने रखा। तभी ऐसा लग गया था कि यह मुकाबला आरसीबी आसानी से अपने नाम कर लेगी। हालांकि जीटी की गेंदबाजी तगड़ी थी और इसी वजह से एक कड़े मुकाबले की उम्मीद की जा रही थी लेकिन पावरप्ले में ही आरसीबी ने 70 रन बनाकर इस मैच को एकतरफा कर दिया। विराट कोहली ने 42 गेंदों में नौ चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए (नाबाद 75) रनों की पारी खेली।
156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी के लिए वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़कर अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। पांचवें ओवर में मोहम्मद सिराज ने वेंकटेश अय्यर को आउट कर गुजरात टाइटंस को पहली सफलता दिलाई। वेंकटेश अय्यर ने 16 गेंदों में चार चौके और दो छक्के लगाते हुए 32 रनों की पारी खेली। अगले ओवर में कगिसो रबाडा ने देवदत्त पड़िक्कल (एक) को आउट कर आरसीबी को दूसरा झटका दिया। इसके बाद नौवें ओवर में राशिद खान ने कप्तान रजत पाटीदार (15) और क्रुणाल पांड्या (एक) का शिकार कर लिया।
14वें ओवर की आखिरी गेंद पर अरशद खान ने टिम डेविड को आउटकर पवेलियन भेज दिया। टिम डेविड ने 17 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए (24) रन बनाये। आरसीबी ने 18 ओवरों में पांच विकेट पर 161 रन बनाकर मुकाबला पांच विकेट से चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। इसी जीत के साथ महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के बाद लगातार दो बार खिताब जीतने वाली आरसीबी तीसरी टीम बन गई है। वहीं गुजरात टाइटंस की एक बार फिर से फाइनल में हार हुई। जॉश हेजलवुड के नाम एक और फाइनल, वो अभी तक टी-20 में एक भी फाइनल नहीं हारे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन