Ashwin Blasts SRH Opener Abhishek for Lack of Versatility Using Driving Analogy Schools Him With Kohli Rohit Example रोड पर गाड़ी एक ही स्पीड से नहीं चलाते, अश्विन ने अभिषेक को दी ये सलाह; रोहित-कोहली का दिया उदाहरण, Ipl Hindi News - Hindustan

रोड पर गाड़ी एक ही स्पीड से नहीं चलाते, अश्विन ने अभिषेक को दी ये सलाह; रोहित-कोहली का दिया उदाहरण

अश्विन ने अभिषेक शर्मा को रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे बल्लेबाजों से परिस्थितियों के हिसाब से गेम खेलने की सीखने की सलाह दी है। अभिषेक जारी सीजन में अच्छी फॉर्म में हैं।

Wed, 13 May 2026 06:04 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
रोड पर गाड़ी एक ही स्पीड से नहीं चलाते, अश्विन ने अभिषेक को दी ये सलाह; रोहित-कोहली का दिया उदाहरण

सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में फ्लॉप रहे। 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 86 रन पर ही ऑलआउट हो गई। विस्फोटक बैटिंग यूनिट होने के बावजूद हैदराबाद की टीम के बल्लेबाजों ने निराश किया। मैच के बाद अश्विन ने अभिषेक शर्मा के बैटिंग अप्रोच पर सवाल खड़े किए। अश्विन का मानना है कि अभिषेक परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ढाल नहीं रहे हैं। उन्होंने रोहित और कोहली का उदाहरण देकर अपनी बात रखी। अश्विन ने ये भी कहा कि अभिषेक हाईवे की तरह ट्रैफिक में भी एक ही स्पीड में गाड़ी चलाते हैं।

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ''हां, क्या अभिषेक शर्मा वह शॉट खेल सकते हैं? बिल्कुल खेल सकते हैं। लेकिन उनसे गलती कहाँ हुई? यह गाड़ी चलाने जैसा है, आप हाईवे पर 100 या 200 मील प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी चला सकते हैं, लेकिन अगर आप ट्रैफिक जाम में वैसी ही गाड़ी चलाएंगे, तो किसी न किसी को चोट जरूर लगेगी। क्रिकेट में परिस्थितियां ही राज करती हैं। मैं अभिषेक शर्मा को उस गेंद पर एक रन लेकर दूसरे छोर पर जाते देखना चाहता हूं और पार्टनरशिप बनाएं।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हार्दिक के इस वीडियो ने फिटनेस के सवाल को किया दूर, क्या कप्तान खेलेंगे मैच?
IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

उन्होंने आगे कहा, ''विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों का सम्मान इसलिए किया जाता है क्योंकि वे परिस्थितियों को पढ़ते हैं और उसके अनुसार खुद को ढालते हैं। वे हर सड़क पर एक ही स्पीड से नहीं चलाते। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को टोटल चेज करना चाहिए था, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए क्योंकि टॉप-3 ने जिम्मेदारी नहीं ली।"

गुजरात पहले स्थान पर

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग में धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। आईपीएल ने एक बयान में कहा, ''आईपीएल की धीमी ओवर गति से संबंधित आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत उनकी टीम का इस सत्र का यह पहला अपराध था इसलिए कमिंस पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।'' नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए मैच में सनराइजर्स को गुजरात टाइटंस के हाथों 82 रन की करारी हार का सामना करना पड़ा था। गुजरात के 168 रन के जवाब में सनराइजर्स की टीम केवल 86 रन पर आउट हो गई थी।

तेज गेंदबाजों के तूफानी प्रदर्शन की बदौलत गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को मंगलवार को 82 रन से ध्वस्त कर आईपीएल में अपनी लगातार पांचवीं जीत हासिल की और कुल आठवीं जीत तथा 16 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया। हैदराबाद इस हार के बावजूद तालिका में 14 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।