ipl 2026 After losing to SRH captain Ruturaj Gaikwad explained where CSK went wrong SRH से हारने के बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बताया कहां हो गई चूक, कहा- हमने सिर्फ…, Ipl Hindi News - Hindustan

SRH से हारने के बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बताया कहां हो गई चूक, कहा- हमने सिर्फ…

कप्तान गायकवाड़ ने साफ शब्दों में माना कि आखिर के ओवरों में उस तरह की बल्लेबाजी नहीं हो पाई जिसकी हमें जरूरत थी। हालांकि, उन्होंने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन पर खुशी जताई है और कहा है कि अगर हमने सही गेंदबाजी नहीं की होती तो स्कोर 220-230 के आसपास हो सकता था।

Sun, 19 April 2026 12:21 AMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
SRH से हारने के बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बताया कहां हो गई चूक, कहा- हमने सिर्फ…

शनिवार, 18 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रनों से हरा दिया है। इस हार के साथ चेन्नई सुपर किंग्स की यह 6 मैचों में चौथी हार हो गई है। उन्होंने अब तक सिर्फ 2 मुकाबले जीते हैं और चार अंक हासिल किए हैं। आज के रोमांचक मैच में मिली हार के बाद सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने अपने गेंदबाजों की तारीफ की है। उन्होंने इस पिच पर अपनी टीम की हार की जिम्मेदारी बल्लेबाजों पर मढ़ी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सनराइजर्स हैदराबाद ने CSK को 10 रनों से हराया, प्रफुल्ल हिंगे ने फिर किया कमाल

खराब बल्लेबाजी के कारण मिली हार

कप्तान गायकवाड़ ने साफ शब्दों में माना कि आखिर के ओवरों में उस तरह की बल्लेबाजी नहीं हो पाई जिसकी हमें जरूरत थी। हालांकि, उन्होंने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन पर खुशी जताई है और कहा है कि अगर हमने सही गेंदबाजी नहीं की होती तो स्कोर 220-230 के आसपास हो सकता था। पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में बात करते हुए कप्तान गायकवाड़ ने कहा कि "जिस तरह से अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने पावरप्ले में बल्लेबाजी की उसे देखते हुए, मुझे लग रहा था कि स्कोर 220-230 के आसपास रहेगा। हमने उस आक्रामक और विस्फोटक बल्लेबाजी यूनिट को तीस रन कम स्कोर पर रोका और यह हमारे गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के कारण संभव हो पाया।" उन्होंने अपनी टीम की हार का ठीकरा बल्लेबाजों पर फोड़ते हुए साफ शब्दों में कहा कि "बल्लेबाजी में 10 ओवरों में सिर्फ 80 रनों की जरूरत थी। बस कुछ साझेदारियां बनानी थीं। 10 ओवर पूरे होने के बाद अगले 2 ओवरों में हमने सिर्फ 4 रन बनाए। डेथ ओवरों में 12-13 रनों का पीछा करना मुश्किल होता है।"

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंत तक टिके रहते तो आज भी बल्ला गाड़कर करते सेलिब्रेशन? KL राहुल ने क्या बताया
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वैभव को अपने खेल का लुत्फ उठाने दें, कई बार कम बात करना अच्छा होता है: संगकारा

पिछले तीन मैचों से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं गेंदबाज

कप्तान ने अपने गेंदबाजों को बैक करते हुए उनकी तारीफ में कहा “लगातार तीन मैचों से गेंदबाजी यूनिट शानदार प्रदर्शन कर रही है। आज के पावरप्ले में भी मुझे लगा कि अभिषेक ने बेहतरीन गेंदबाजी की। मुझे लगता है कि सभी गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। वह (अंशुल कंबोज) अपनी गेंदबाजी, खासकर डेथ ओवरों की गेंदबाजी पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। बहुत कम ही ऐसे गेंदबाज मिलते हैं जो स्पष्ट होकर कप्तान को बताते हैं कि मुझे क्या करना है, मैं यही करने वाला हूं।”

मैच का हाल

आज के मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में 194 रनों का स्कोर खड़ा किया और सीएसके को 195 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स हासिल नहीं कर सकी और 10 रनों से मुकाबला हार गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।