Which batsman has scored the most fifties in IPL 2026 so far Who are in the top 5 IPL 2026 में अब तक किस बल्लेबाज ने जड़ी हैं सबसे ज्यादा फिफ्टी? टॉप-5 में कौन-कौन?
More
Hindi NewsफोटोखेलIPL 2026 में अब तक किस बल्लेबाज ने जड़ी हैं सबसे ज्यादा फिफ्टी? टॉप-5 में कौन-कौन?

IPL 2026 में अब तक किस बल्लेबाज ने जड़ी हैं सबसे ज्यादा फिफ्टी? टॉप-5 में कौन-कौन?

आईपीएल 2026 में 50 मैचों के समाप्त होने के बाद सबसे ज्यादा अर्धशतक किन 5 बल्लेबाजों ने लगाए हैं, आइए आज हम आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं।

Vimlesh Kumar BhurtiyaFri, 8 May 2026 09:54 PM
1/6

सर्वाधिक फिफ्टी जड़ने वाले बैटर

आईपीएल 2026 में 50 मैचों के समाप्त होने के बाद सबसे ज्यादा अर्धशतक किन 5 बल्लेबाजों ने लगाए हैं, आइए आज हम आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं।

2/6

हेनरिक क्लासेन नंबर वन पर

इस सीजन अब तक सर्वाधिक फिफ्टी जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची में हेनरिक क्लासेन पहले नंबर पर हैं। उन्होंने अब तक 11 मैचों में 5 अर्धशतक जड़े हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 69 रहा है।

3/6

ईशान किशन नंबर 2

सनराइजर्स हैदराबाद के ही बल्लेबाज ईशान किशन 11 मैचों में चार अर्धशतक के साथ सूची में दूसरे स्थान पर हैं। इस सीजन अब तक उनका सर्वोच्च स्कोर 91 रन है।

4/6

प्रभसिमरन सिंह

पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह सर्वाधिक अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने अब तक 10 मैचों की 9 पारियों में चार अर्धशतक जड़े हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 80 रन है।

5/6

श्रेयस अय्यर चौथे स्थान पर

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने भी इस सीजन 10 मैचों की 9 पारियों में 4 अर्धशतक जड़े हैं, लेकिन प्रभसिमरन से कम रन बनाए हैं इसलिए सूची में चौथे स्थान पर हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 71 रन है।

6/6

अभिषेक शर्मा पांचवें स्थान पर

सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इस सूची में 3 अर्धशतक के साथ पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने इस सीजन 11 पारियों में 475 रन बनाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 135 रन है।