IPL 2026 Aaj ka Match LSG vs RR Match today Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals Rishabh Pant Vaibhav Sooryavanshi IPL 2026 आज का मैच: लखनऊ और राजस्थान की भिड़ंत, वैभव सूर्यवंशी के सामने होगी मोहम्मद शमी की चुनौती, Ipl Hindi News - Hindustan

IPL 2026 आज का मैच: लखनऊ और राजस्थान की भिड़ंत, वैभव सूर्यवंशी के सामने होगी मोहम्मद शमी की चुनौती

IPL 2026 Aaj ka Match: आईपीएल में आज लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने राजस्थान रॉयल्स की चुनौती होगी। लखनऊ के लिए चुनौती ये होगी कि वे घर पर अभी तक एक भी मैच नहीं जीते हैं। दो मैच यहां लखनऊ ने खेले हैं। 

Wed, 22 April 2026 12:16 PMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
IPL 2026 आज का मैच: लखनऊ और राजस्थान की भिड़ंत, वैभव सूर्यवंशी के सामने होगी मोहम्मद शमी की चुनौती

IPL 2026 Aaj Ka Match: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 19वें सीजन का 32वां लीग मैच आज लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में मेजबान लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले के दौरान हर कोई राजस्थान के ओपनर वैभव सूर्यवंशी और लखनऊ के पेसर मोहम्मद शमी के बीच एक जबरदस्त भिड़ंत देखना पसंद करेगा। लखनऊ की टीम वापसी करना चाहेगी, जबकि राजस्थान भी फिर से जीत की पटरी पर लौटने के बारे में सोचेगी।

मोहम्मद शमी इस आईपीएल सीजन में लय में नजर आ रहे हैं और वे लगातार अपनी टीम के लिए पावरप्ले में विकेट चटका रहे हैं और रन भी नहीं लुटा रहे। वहीं, वैभव सूर्ववंशी पिछले दो मैचों में भले ही उस तरह की पारियां नहीं खेल पाए हैं, लेकिन वे लगातार अपनी टीम को दमदार शुरुआत इस सीजन दिलाते रहे हैं। वे जसप्रीत बुमराह की पहली गेंद पर छक्का जड़ चुके हैं। जोश हेजलवुड को भी चौके लगा चुके हैं। ऐसे में अब हर किसी की निगाहें शमी वर्सेस सूर्यवंशी बैटल पर होगी।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उनके आगे कप्तान भी क्या कर सकता है? हार के बाद अक्षर ने इनके सिर फोड़ा हार ठीकरा

आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स टॉप 4 में है। 6 में से चार मैच राजस्थान रॉयल्स ने जीते हैं और टीम चौथे स्थान पर है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स ने 6 में से 2 ही मुकाबले जीते हैं। 4 पॉइंट्स ही लखनऊ के खाते में हैं। यहां पर अगर लखनऊ को हार मिली तो फिर उनके लिए आगे जाना बहुत कठिन हो जाएगा, क्योंकि फिर बाकी बचे लगभग सभी मैचों को लखनऊ को जीतना होगा।

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए बल्लेबाजी एक समस्या बनी हुई है। कप्तान ऋषभ पंत समेत मिचेल मार्श, निकोलस पूरन और एडेन मार्करम टुकड़ों में रन बना रहे हैं। यही कारण है कि लखनऊ की हालत बहुत खराब है। राजस्थान की बात करें तो उन्होंने लगातार चार मैच जीते थे, लेकिन पिछले दो मैचों में उनकी बल्लेबाजी भी उजागर हुई है। जल्द से जल्द उन्हें अपने रिदम में लौटना होगा। आज आईपीएल का सिर्फ एक ही मैच है, जो शाम को साढ़े सात बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस शाम को सात बजे होगा।

लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित XII: आयुष बदोनी, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, मुकुल चौधरी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव, एम सिद्धार्थ, मोहसिन खान

राजस्थान रॉयल्स की संभावित XII: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा, नंद्रे बर्गर, यशराज पुंजा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।