Axar Patel on defeat vs SRH in IPL 2026 says a captain can not stop someone who is doing great batting IPL 2026: उनके आगे कप्तान भी क्या कर सकता है? अक्षर पटेल ने किस पर फोड़ा हार का ठीकरा? जानिए, Ipl Hindi News - Hindustan

IPL 2026: उनके आगे कप्तान भी क्या कर सकता है? अक्षर पटेल ने किस पर फोड़ा हार का ठीकरा? जानिए

IPL 2026: अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन की बल्लेबाजी को लेकर अक्षर पटेल ने कहा है कि उनके आगे कप्तान भी बेबस है। अगर गेंदबाज सही गेंद डालेगा और उसे वे बाउंड्री पार भेज दें तो इसमें कप्तान क्या कर सकता है।

Wed, 22 April 2026 06:13 AMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
IPL 2026: उनके आगे कप्तान भी क्या कर सकता है? अक्षर पटेल ने किस पर फोड़ा हार का ठीकरा? जानिए

दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2026 के अपने छठे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से करारी हार का सामना करना पड़ा। सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने होम ग्राउंड पर दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से हराया। इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों के धागे खोल दिए। अभिषेक ने 68 गेंदों में नाबाद 135 रनों की पारी खेली। हालांकि, इस पारी में अभिषेक को कुछ मौके भी मिले, जिसको लेकर अक्षर पटेल ने बात की।

अक्षर पटेल ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, "रनआउट और कैच जो हमने मिस किया - अगर हमने उसे ले लिया होता, तो हम कम स्कोर पर उन्हें रोक सकते थे (अभिषेक शर्मा के खिलाफ मिस किए गए मौकों पर), लेकिन हां, अगर कोई इतनी अच्छी बैटिंग करता है और उनके एग्जीक्यूशन में कोई कमी नहीं है, तो ऐसे परफॉर्मेंस का क्रेडिट मिलना चाहिए। क्लासेन ने भी जिस तरह से दूसरी तरफ से बैटिंग की, उसे देखते हुए यह बॉलर की गलती नहीं है। जब कोई बैट्समैन इस तरह बैटिंग करता है, तो कोच और कैप्टन को यह मानना ​​होगा कि कैप्टन भी किसी को नहीं रोक सकता।"

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL 2026 पॉइंट्स टेबल में दिखा SRH का जलवा, इन टीमों को हुआ भारी नुकसान

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ने आगे कहा, "मैं बॉलर्स से भी यही कह रहा था, कि अगर तुमने अच्छा एग्जीक्यूट किया और उसके बाद भी उसने अच्छा शॉट मारा, तो तुम कुछ नहीं कर सकते। तुम्हें पता है, तुम्हें आगे बढ़ना होगा। फील्डिंग एरिया तुम्हारे हाथ में है। कैचिंग और रन-आउट - ये तुम कर सकते हो और तुम्हें पता है, ऐसे समय में बॉलर को सपोर्ट करना बहुत ज़रूरी होता है। इसलिए मुझे लगता है कि हम यहीं बेहतर कर सकते थे।"

क्या आगे टीम में संभावित बदलाव होंगे? इस पर अक्षर ने कहा, "नहीं, अभी ऐसा नहीं लग रहा है, क्योंकि जिस तरह का क्रिकेट चल रहा है - अगर आप देखो, तो ज़ाहिर है हम अच्छी बैटिंग और अच्छी बॉलिंग कर रहे हैं। मुझे लगता है कि जब विकेट इतना अच्छा हो, तो इसे खराब दिन मानकर भूल जाना चाहिए।" दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल 2026 में ये तीसरी हार है। 6 मैच अब तक दिल्ली कैपिटल्स ने खेले हैं। शुरुआत टीम की अच्छी रही, लेकिन पिछले कुछ मैच टीम के अच्छे नहीं रहे। दिल्ली कैपिटल्स पांचवें स्थान पर जरूर है, लेकिन चिंता की बात ये है कि दिल्ली की टीम पिछले चार मैचों में से तीन मैच हारी है। लगातार दो पिछले मैचों में अक्षर पटेल की कप्तानी वाली टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।