मुंबई को दीपक-शार्दुल को पैसे देकर घर भेज देना चाहिए, गेंदबाजों के प्रदर्शन पर श्रीकांत का पारा हुआ हाई
भारत के पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ने मुंबई इंडियंस के पेस अटैक की जमकर आलोचना की है। उन्होंने शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर दोनों को टीम से बाहर करने की सलाह दी है।
भारत के पूर्व कप्तान क्रिस श्रीकांत ने शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर की जमकर आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि ये दोनों खिलाड़ी आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा होने के हकदार नहीं हैं। श्रीकांत ने मुंबई इंडियंस के मैनेजमेंट को सलाह दी है कि दोनों गेंदबाजों को पैसे दें और बाकी सीजन के लिए टीम से दूर रहने के लिए कहें। श्रीकांत का ये बयान मुंबई इंडियंस के पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच हारने के बाद आया है। वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 195 रन बनाए। पंजाब किंग्स ने आसानी से 16.3 ओवर में ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।
पंजाब के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या शानदार फॉर्म में हैं, इसके बावजूद मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने प्रमुख गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जगह दीपक चाहर के साथ पारी की शुरुआत की। उन्होंने पहले ही ओवर में 21 रन लुटाए, जिससे पंजाब को पावरप्ले में ज्यादा जोखिम नहीं लेना पड़ा। बुमराह ने अगला ओवर किया, जिसमें उन्होंने सिर्फ पांच रन दिए। प्रभसिमरन ने अच्छी शुरुआत का फायदा उठाया और 39 गेंद में 80 रन की दमदार पारी खेली। उनका कप्तान श्रेयस अय्यर ने अच्छा साथ दिया, जिन्होंने 35 गेंद में 66 रन बनाए।
घर भेज देना चाहिए
श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ''मुझे नहीं पता कि मुंबई इंडियंस कैसे दीपक चाहर को प्लेइंग इलेवन में रख रहा है। मैं नहीं जानता कि उन्होंने उसे रिटेन क्यों किया। पहला ओवर, उन्होंने 21 रन दिए। पिछले मैच में 22 रन दिए थे। 2.3 ओवर में 45 रन। हमारे सर शार्दुल ठाकुर ने 3 ओवर में 42 रन दिए। उन्होंने एक साथ 5.3 ओवर किए और 87 रन खर्च किए।''
उन्होंने आगे कहा, ''आप मैच कैसे जीत सकते हैं, जब आपको दो महत्वपूर्ण गेंदबाज 5.3 ओवर में 87 रन लुटा रहे हैं? आप दोनों को प्लेइंग इलेवन में कैसे खिला सकते हैं? मैंने प्री मैच शो में भी ये सवाल उठाया था। आप क्या आप कह रहे हैं कि उनके पास बेहतर गेंदबाजी विकल्प नहीं है? उनको घर भेजो। उनको पैसे दो और उनसे इस सीजन में वापस न आने का अनुरोध करें। उन्हें बताए जब उनकी जरूरत पड़ेगी बुलाया जाएगा। आप ये कर सकते हैं इसमें गलत नहीं है।''
बुमराह ने चार ओवरों में 41 रन लुटाए और अन्य गेंदबाज भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए जिससे पंजाब किंग्स ने गुरुवार को आईपीएल के मैच में 196 रन का लक्ष्य 21 गेंद और सात विकेट शेष रहते हुए हासिल कर लिया। जयवर्धने ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, ''बुमराह अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। बस पावरप्ले में हम विरोधी टीमों पर दबाव नहीं बना पा रहे हैं।''
उन्होंने कहा, ''विपक्षी टीम जानती है कि बुमराह के खिलाफ ज्यादा जोखिम लेने की जरूरत नहीं है। हमने कुछ अलग-अलग तरीके आजमाए हैं। विरोधी टीम में ऐसे तरीके आजमा रही हैं, लेकिन वे अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। मैं किसी एक चीज पर उंगली नहीं उठा सकता और यह नहीं कह सकता कि उन्होंने विकेट नहीं लिया है।'





साइन इन