How Much Money Vaibhav Sooryavanshi Earned In IPL 2026 through awards reatainership and Match Fees Full Breakdown वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 से कमाए इतने करोड़ रुपये, जानिए कैसे-कैसे हुई उनकी छप्पर फाड़ कमाई, Ipl Hindi News - Hindustan

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 से कमाए इतने करोड़ रुपये, जानिए कैसे-कैसे हुई उनकी छप्पर फाड़ कमाई

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 से 3.10 करोड़ रुपये कमाए। उनकी कमाई कैसे-कैसे हुई? इस बारे में जान लीजिए। उनको 1.10 करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा था। 

Mon, 1 June 2026 01:25 PMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 से कमाए इतने करोड़ रुपये, जानिए कैसे-कैसे हुई उनकी छप्पर फाड़ कमाई

IPL 2026 का सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी की लगातार दूसरी जीत से ज्यादा राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के लिए जाना जाएगा। आईपीएल के इतिहास में किसी भी एक खिलाड़ी ने इतने अवॉर्ड एक सीजन में नहीं जीते, जितने वैभव सूर्यवंशी ने अपने नाम किए। ऑरेंज कैप, सबसे ज्यादा छक्के, इमर्जिंग प्लेयर, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन जैसे बड़े-बड़े 5 अवॉर्ड फाइनल खेले बिना वैभव सूर्यवंशी को मिले, लेकिन सबसे बड़ा सवाल कि इस सीजन वैभव सूर्यवंशी की कमाई कितनी हुई और उसमें कितनी प्राइज मनी शामिल थी? इसके बारे में विस्तार से जान लीजिए।

सबसे पहले तो आप वैभव सूर्यवंशी की आईपीएल 2026 से हुई कमाई के बारे में जानिए कि उन्हें कितनी रकम राजस्थान रॉयल्स से मिली। राजस्थान रॉयल्स से वैभव सूर्यवंशी को 1.10 करोड़ रुपये मिले, क्योंकि इसी रकम में उन्हें रिटेन किया गया था। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में भी उनको इसी रकम में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा था। इसके अलावा उन्हें 7.5 लाख रुपये प्रति मैच के हिसाब से मैच फीस के तौर पर आरआर से मिलेंगे। 14 लीग मैचों के लिए यह रकम 1.05 करोड़ रुपये बैठती है। दो मैच प्लेऑफ्स के भी उन्होंने खेले, जिसके लिए अतिरिक्त 15 लाख रुपये मैच फीस के हो जाते हैं। इसके साथ-साथ कई अवॉर्ड उनको आईपीएल 2026 फाइनल के बाद मिले, जबकि कई बार वह मैचों में भी कुछ-कुछ अवॉर्ड्स जीतने में सफल रहे।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL 2026 सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप 10 बल्लेबाज, सिक्सर किंग हैं वैभव

आईपीएल 2026 के फाइनल के बाद उनको सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए ऑरेंज कैप मिला। ट्रॉफी के अलावा इस अवॉर्ड के इनाम के तौर पर वैभव को 10 लाख रुपये का चेक मिला। इसके अलावा उन्हें मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर यानी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। इस अवॉर्ड के लिए उन्हें 15 लाख रुपये का चेक मिला। सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के लिए भी उन्हें 10 लाख रुपये इनाम के तौर पर चेक के रूप में मिले। इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन भी वैभव सूर्यवंशी थे, जिसके लिए उन्हें 10 लाख रुपये मिले।

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने के लिए सुपरस्ट्राइकर ऑफ द सीजन का अवॉर्ड जीता, जिसके लिए 10 लाख का कैश प्राइज और टाटा की सिएरा कार इनाम के तौर पर मिली, जिसके टॉप मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 21.29 लाख रुपये तक है। 20 लाख रुपये की कार कीमत को लेकर भी चलें तो 70 लाख से ज्यादा की रकम उनको अवॉर्ड्स के लिए ही मिल गई। कई मौकों पर उन्हें सुपरस्ट्राइकर ऑफ द मैच, प्लेयर ऑफ द मैच और एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के के लिए 1-1 लाख का अवॉर्ड मिला है, जिसकी संख्या करीब 5 है तो इस तरह 5 लाख उनकी कमाई में और जोड़े जा सकते हैं।

वैभव सूर्यवंशी की IPL 2026 की कमाई

IPL 2026 की रिटेनरशिप फीस - 1.10 करोड़

IPL 2026 की मैच फीस टोटल - 1.20 करोड़

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट - 15 लाख रुपये

ऑरेंज कैप - 10 लाख रुपये

सबसे ज्यादा छक्के - 10 लाख रुपये

इमर्जिंग प्लेयर - 10 लाख रुपये

सुपरस्ट्राइकर ऑफ द सीजन - 10 लाख प्लस कार 20 लाख रुपये

अलग-अलग मैचों में अवॉर्ड - 5 लाख रुपये

कुल कमाई - 3.10 करोड़ रुपये

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।