Heinrich Klaasen becomes third fastest to 100 sixes in ipl joins elite club with Chris Gayle and Andre Russell srh vs dc क्रिस गेल और आंद्रे रसेल के क्लब में शामिल हुए हेनरिक क्लासेन, आईपीएल में रच दिया इतिहास, Ipl Hindi News - Hindustan

क्रिस गेल और आंद्रे रसेल के क्लब में शामिल हुए हेनरिक क्लासेन, आईपीएल में रच दिया इतिहास

सनराइजर्स हैदराबाद के तूफानी बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने इतिहास रच दिया है। वह आईपीएल इतिहास में सबसे कम पारियों में 100 छक्के जड़ने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इस एलिट लिस्ट में उनसे ऊपर सिर्फ दो खिलाड़ी हैं- यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल और आंद्रे रसेल।

Wed, 22 April 2026 12:12 PMChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
क्रिस गेल और आंद्रे रसेल के क्लब में शामिल हुए हेनरिक क्लासेन, आईपीएल में रच दिया इतिहास

सनराइजर्स हैदराबाद के तूफानी बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने इतिहास रच दिया है। वह आईपीएल इतिहास में सबसे कम पारियों में 100 छक्के जड़ने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इस एलिट लिस्ट में उनसे ऊपर सिर्फ दो खिलाड़ी हैं- यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल और आंद्रे रसेल। क्लासेन ने ये कारनामा मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में किया। उन्होंने अपनी छोटी मगर विस्फोटक पारी में 3 छक्के जड़े। हालांकि ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे चल रहे क्लासेन अपनी ही टीम के साथी अभिषेक शर्मा से महज 3 रन से पिछड़ गए हैं।

आईपीएल में तीसरा सबसे तेज छक्कों का सैकड़ा

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के दबदबे वाले मैच के दौरान हेनरिक क्लासेन ने आईपीएल में 100 छक्के लगाने की उपलब्धि हासिल की। उन्होंने इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए सिर्फ 52 पारियां खेली। आईपीएल इतिहास में सबसे कम पारियों में 100 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने सिर्फ 37 पारियों में ही सिक्स का शतक पूरा किया था। दूसरे नंबर पर आंद्रे रसेल हैं जिन्होंने अपनी 47वीं पारी में छक्कों का सैकड़ा पूरा किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अगली बार मेरे पिता को कैमरे पर दिखाइए; मैच के बाद अभिषेक शर्मा ने की खास गुजारिश
IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

हेनरिक क्लासेन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में सिर्फ 13 गेंदों में 37 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 3 चौके और इतने ही छक्के जड़े। उनका स्ट्राइक रेट 284.61 रहा। अभिषेक शर्मा भी शतक बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 68 गेंदों में 135 रन की अपनी पारी के दौरान 10 चौके उतने ही छक्के जड़े।

ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक शर्मा से पिछड़े क्लासेन

मैच शुरू होने से पहले हेनरिक क्लासेन आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप पर थे, लेकिन एसआरएच की पारी खत्म होते-होते अभिषेक शर्मा ने उन्हें पछाड़ दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक शर्मा बने नंबर-1, ईशान टॉप 5 की दहलीज पर पहुंचे

हेनरिक क्लासेन ने आईपीएल 2026 में अब तक 7 मैचों में 53.33 के शानदार औसत और 153 के स्ट्राइक रेट से 320 रन बनाए हैं। इसमें उनके 3 अर्धशतक भी शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने 22 चौके और 13 छक्के जड़े हैं। वह फिलहाल इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं।

अभिषेक शर्मा अब आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। वह हेनरिक क्लासेन से सिर्फ 3 रन आगे हैं। शर्मा ने अब तक 7 मैचों में 53.83 के जबरदस्त औसत और 215.53 के तूफानी स्ट्राइक रेट के साथ 323 रन बनाए हैं। इसमें उनके 2 अर्धशतक और एक शतक शामिल हैं। अभिषेक शर्मा ने इस सीजन में अब तक 25 चौके और 27 छक्के जड़े हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अभिषेक ने इनको डेडिकेट की अपनी 135 रनों की तूफानी पारी, बोले- यह आपके लिए है

पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर पहुंची SRH

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का दबदबा दिखा। मैच में जीत के साथ टीम अब राजस्थान रॉयल्स को पछाड़कर आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए उसने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 242 रन बनाए थे। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 195 रन ही बना पाई। इस तरह उसे 47 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी। शतकवीर अभिषेक शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।