Abhishek Sharma dedicates his 135 runs knock to his sister says This is for you अभिषेक शर्मा ने इनको डेडिकेट की अपनी 135 रनों की तूफानी पारी, बोले- यह आपके लिए है, Ipl Hindi News - Hindustan

अभिषेक शर्मा ने इनको डेडिकेट की अपनी 135 रनों की तूफानी पारी, बोले- यह आपके लिए है

अभिषेक शर्मा ने खास शतक आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जड़ा। प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी उनको मिला, जबकि मैच के बाद उन्होंने कहा कि यह पारी बहन को समर्पित है, जो इस समय इंफेक्शन के कारण स्टेडियम में मौजूद नहीं थीं।

Wed, 22 April 2026 10:49 AMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
अभिषेक शर्मा ने इनको डेडिकेट की अपनी 135 रनों की तूफानी पारी, बोले- यह आपके लिए है

अभिषेक शर्मा ने एक बार फिर से इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कमाल का शतक जड़ा। अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 68 गेंदों में तूफानी 135 रनों की पारी खेली। इसी पारी के दम पर एसआरएच ने दिल्ली को 47 रनों से मात दी। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हैदराबाद के मैदान पर 10 छक्के अपनी पारी में अभिषेक शर्मा ने जड़े। 242 रन एसआरएच बनाए। प्लेयर ऑफ द मैच अभिषेक शर्मा ही रहे, जिन्होंने अपनी बेमिसाल पारी को अपनी बहन को डेडिकेट किया।

अभिषेक शर्मा ने पहले तो ट्रैविस हेड के साथ मिलकर टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई। इसके बाद ईशान किशन के साथ भी एक ताबड़तोड़ साझेदारी बुनी, जबकि हेनरिक क्लासेन के साथ मिलकर टीम को 240 के पार भेजा। अपनी पारी के बारे में बताते हुए अभिषेक ने कहा कि टीम के पास पावरप्ले में अटैक करने का एक क्लियर प्लान था, लेकिन उन्हें जल्द ही हालातों के मुताबिक योजना को बदला। उन्होंने मैच के बाद कहा, “जिस तरह से हमने शुरुआत की, मुझे लगा कि हमारे पास एक प्लान था, लेकिन विकेट थोड़ा धीमा था, इसलिए हमें इसे फिर से प्लान करना पड़ा। मैं बस पावरप्ले का इस्तेमाल करना चाहता था और भीड़ का मनोरंजन करना चाहता था।”

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL: आखिरी ओवर में 3 विकेट लेने वाले 5 स्पिनर, हर्ष दुबे हैं लिस्ट में नए स्टार

अभिषेक के लिए यह पारी इमोशनल भी थी। उन्होंने कहा, “मेरे मम्मी-पापा यहां थे। यह बहुत खास पल है। मेरी बहन आज नहीं आ रही है, क्योंकि उसे कुछ इंफेक्शन हो गया था। तो यह आपके लिए भी है।” उन्होंने यह भी बताया कि उनका सेलिब्रेशन उन फैंस के लिए प्यार का इशारा था, जिन्होंने पूरे समय टीम का साथ दिया। एसआरएच के ओपनर ने यह भी बताया कि कैसे उनके पिता अब भी उनके खेल पर असर डालते हैं। अभिषेक ने मुस्कुराते हुए कहा, “U12 के दिनों से, मेरे पापा स्क्रीन के पास बैठते हैं। जब मैं नॉन-स्ट्राइकर एंड पर होता हूं, तब भी वह मुझे इंस्ट्रक्शन देते रहते हैं। इससे मुझे सच में मदद मिलती है।”

एसआरएच तीसरे स्थान पर

अभिषेक शर्मा की इसी शतकीय पारी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से बड़ी जीत मिली और इस जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गई। वहीं, अभिषेक शर्मा खुद आईपीएल 2026 के ऑरेंज कैप की रेस में सबसे ऊपर पहुंच गए हैं। वे 7 मैचों में 323 रन बना चुके हैं, जबकि दूसरे नंबर पर उन्हीं की टीम के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन हैं, जो 320 रन बना चुके हैं। तीसरे पायदान पर शुभमन गिल जरूर हैं, लेकिन उनके रनों की संख्या 265 है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।