rr vs mi ipl 2026 5 players were responsible for Mumbai Indians defeat Surya Rohit bumrah in list मुंबई इंडियंस की हार के 5 गुनहगार ये खिलाड़ी रहे, रोहित-सूर्या के अलावा इस प्लेयर ने भी दे दिया धोखा
More
Hindi Newsफोटोखेलमुंबई इंडियंस की हार के 5 गुनहगार ये खिलाड़ी रहे, रोहित-सूर्या के अलावा इस प्लेयर ने भी दे दिया धोखा

मुंबई इंडियंस की हार के 5 गुनहगार ये खिलाड़ी रहे, रोहित-सूर्या के अलावा इस प्लेयर ने भी दे दिया धोखा

आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने बारिश से प्रभावित मैच में मुंबई इंडियंस को 27 रनों से बुरी तरह हरा दिया। राजस्थान ने इस मैच में अपनी पकड़ कुछ इस तरह मजबूत की कि मुंबई इंडियंस कभी मैच में वापसी कर ही नहीं पाई। मुंबई की हार के पांच गुनहगार कौन रहे, जानिए।

Vimlesh Kumar BhurtiyaWed, 8 April 2026 01:23 AM
1/6

मुंबई इंडियंस की हार के 5 गुनहगार

आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने बारिश से प्रभावित मैच में मुंबई इंडियंस को 27 रनों से बुरी तरह हरा दिया। राजस्थान ने इस मैच में अपनी पकड़ कुछ इस तरह मजबूत की कि मुंबई इंडियंस कभी मैच में वापसी कर ही नहीं पाई। मुंबई की हार के पांच गुनहगार कौन रहे, जानिए।

2/6

जसप्रीत बुमराह

11 ओवर के मैच में जसप्रीत बुमराह से मुंबई इंडियंस को उम्मीदें थीं कि वे शुरुआती विकेट चटकाएंगे और राजस्थान रॉयल्स को नेस्तनाबूत कर देंगे, लेकिन उलटा वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ही उन पर बरस पड़े। बुमराह ने 3 ओवर की गेंदबाजी में 32 रन दिए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।

3/6

दीपक चाहर

मुंबई इंडियंस की हार के सबसे बड़े गुनहगार दीपक चाहर कहे जा सकते हैं। पहले ओवर में कप्तान ने उन्हें गेंदबाजी की जिम्मेदारी इस उम्मीद के साथ दी थी कि वे विकेट हासिल करके दें, लेकिन उनके पहले ओवर में यशस्वी जायसवाल इस कदर टूटे कि 22 रन ठोक दिए। उन्होंने 5 गेंदों को बाउंड्री के पार भेज दिया। दीपक ने इतनी खराब गेंदबाजी की कि फिर कप्तान का उन पर से भरोसा ही उठ गया और वापस गेंदबाजी पर नहीं लाए।

4/6

सूर्यकुमार यादव

गेंदबाजी यूनिट के बुरी तरह फेल होने के बाद इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करने के लिए सूर्यकुमार यादव का चलता बहुत जरूरी था, लेकिन वे सिर्फ एक ही आकर्षक शॉट लगा सके और नांद्र बर्गर की गेंद पर पवेलियन लौट गए। सूर्या के आउट होने के बाद ही मुंबई के आधे फैंस ने हार मान ली होगी।

5/6

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा जैसे तेज तर्रार सलामी बल्लेबाज से उम्मीद थी के वे बड़े लक्ष्य को अपने अनुभव और तकनीक से बड़ी आसानी से हासिल कर लेंगे लेकिन वे तो रनों से अधिक गेंदें खा गए। रोहित शर्मा ने 6 गेंदों में 5 रन बनाए। रोहित और सूर्या के आउट होने के बाद ही मैच मुंबई के हाथ से फिसलता हुआ दिखने लगा था।

6/6

हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में तो कमियां नजर आईं हीं। उन्होंने अपने गेंदबाजों का सही रोटेशन नहीं किया। इसके अलावा वे बल्लेबाजी में भी कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए और 6 गेंदों में 9 रन बना सके। इसके अलावा में उन्होंने गेंदबाजी में 2 ओवर 17 रन ही दिए जो 11 ओवर के मैच में ठीक माना जाता है लेकिन उनका विकेट लेस रहना टीम के हित में नहीं गया।