GT vs SRH Live Score: गुजरात ने 82 रनों से जीता मैच
गुजरात ने 82 रनों से मैच अपने नाम किया है। हिंगे (3) एसआरएच की ओर से आउट होने वाले आखिरी प्लेयर रहे। उन्हें राशिद ने आउट किया।


GT vs SRH Match Scorecard
GT vs SRH Match Scorecard: गुजरात टाइटंस (जीटी) ने मंगलवार को आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के परखच्चे उड़ा दिए।जीटी ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एसआरएच को 82 रनों से रौंदा। 169 रनों का टारगेट मिलने के बाद एसआरएच 14.5 ओवर में 86 रनों पर सिमट गई। यह हैदराबाद का आईपीएल में लोएस्ट स्कोर है और उसे रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार मिली। गुजरात की ओर से कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने तीन-तीन विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा ने दो और मोहम्मज सिराज ने एक विकेट अपने नाम किया। जीटी ने सीजन में लगातार पांचवीं जीत हासिल की है। शुभमन गिल की अुगवाई वाली गुजरात टीम अंक तालिका में दो पायदान चढ़कर शीर्ष पर पहुंच गई है। उसने 12 मैचों में से आठ जीते हैं। हैदराबाद को 12 मैचों में पांचवीं हार का सामना करना पड़ा है और तालिका में तीसरे स्थान पर खिसक गई।
लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद ने खराब आगाज किया। एसआरएच ने छह विकेट 56 रन पर ही खो दिए थे। मोहम्मद सिराज ने पहले ओवर में ट्रैविस हेड (0) और कगिसो रबाडा ने दूसरे ओवर में अभिषेक शर्मा (4 गेंदों में 6) को पवेलियन भेजा। रबाडा ने चौथे ओवर में ईशान किशन (7 गेंदों में 11) और छठे ओवर में स्मरण रविचंद्रन (15 गेंदों में 9) को आउट कर एसआरएच की कमर तोड़ दी। एसआरएच का पावरप्ले में स्कोर 34/4 था। सलिल अरोड़ा (13 गेंदों में 16) को प्रसिद्ध कृष्णा ने 10वें ओवर में आउट किया। जेसन होल्डर ने अगले ओवर में हेनरिक क्लाासेन (16 गेंदों में 14) और नीतीश कुमार रेड्डी (4 गेंदों में 2) को पवेलियन भेजकर एसआरएच की रही-सही उम्मीदों को समाप्त कर दिया होल्डर ने 13वें ओवर में शिवांग कुमार (6 गेंदों में 4) का शिकार किया। प्रफुल्ल हिंगे (3) एसआरएच की ओर से आउट होने वाले आखिरी प्लेयर रहे।
इससे पहले, टॉस गंवाकर बैटिंग करने उतरी गुजरात टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 168 रन जुटाए। साई सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर ने फिफ्टी ठोकी। जीटी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान शुभमन गिल 7 गेंदों में 5 रन ही बना सके। उन्हें प्रफुल्ल हिंगे ने तीसरे ओवर में पवेलियन भेजा। हिंगे ने छठे ओवर में जोस बटलर (11 गेंदों में 7) का शिकार किया। पावरप्ले में जीटी का स्कोर 34/2 था। ओपनर साई सुदर्शन ने निशांत सिंधू के साथ तीसरे विकेट के लिए 38 रनों की साझेदारी की। सिंधू 14 गेंदों में 11 रन बनाने के बाद दसवें ओवर में पैट कमिंस का शिकार बने। उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया। सुदर्शन ने 44 गेदों में 61 रनों की पारी खेली, जिसमें पांच चौके और दो छक्के हैं। उन्होंने वॉशिंगटन सुंदर के साथ चौथे विकेट के लिए 60 रन जोड़े। सुदर्शन को साकिब हुसैन ने 17वें ओवर में अपने जाल में फंसाया। सुंदर ने 33 गेंदों में सात चौकों और एक छक्के की मदद से 50 रन बटोरे। उन्हें 20वें ओवर में साकिब ने आउट किया। जेसन होल्डर 11 और राहुल तेवतिया 4 रन बनाकर नाबाद रहे।
SRH Score: 86/10 (14.5 ओवर)
GT Score: 168/5 (20 ओवर)
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग XI: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, नीतीश कुमार रेड्डी, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे
GT vs SRH Live Score: गुजरात ने 82 रनों से जीता मैच
गुजरात ने 82 रनों से मैच अपने नाम किया है। हिंगे (3) एसआरएच की ओर से आउट होने वाले आखिरी प्लेयर रहे। उन्हें राशिद ने आउट किया।
GT vs SRH Live Score: हार की कगार पर हैदराबाद टीम
हैदराबाद टीम हार की ओर बढ़ती हुई नजर आ रही है। होल्डर ने 13वें ओवर में शिवांग कुमार (6 गेंदों में 4) को आउट किया। एसआरएच को 42 गेंदों में 97 रन की जरूरत है जबकि उसके दो विकेट शेष हैं। कमिंस 9 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
GT vs SRH Live Score: क्लासेन और सलिल हुए आउट
सलिल अरोड़ा (13 गेंदों में 16), हेनरिक क्लाासेन (16 गेंदों में 14) और नीतीश कुमार रेड्डी (चार गेंदों में 2) पवेलियन लौट गए हैं। प्रसिद्ध ने 10वें ओवर में सलिल जबकि होल्डर ने 11वें ओवर में क्लासेन और रेड्डी का शिकार किया। हैदराबाद ने 60 रन पर सात विकेट गंवा दिए हैं। पैट कमिंस और शिवांग कुमार क्रीज पर हैं।
GT vs SRH Live Score: हैदराबाद का पचासा पूरा
लड़खड़ाने के बाद हैदराबाद ने नौवें ओवर में जाकर 50 रन का आंकड़ा छुआ। होल्डर ने अपने स्पेल के पहले ओवर में 6 रन दिए। क्लासेन के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है। वह 13 रन बनाकर टिके हैं। सलिस ने 15 रन जोड़ लिए हैं।
GT vs SRH Live Score: पावरप्ले में हैदराबाद का हालत खस्ता
हैदराबाद की पावरप्ले में हालत खस्ता रही। टीम ने 34 रन जोड़कर चार विकेट गंवाए। चौथा विकेट स्मरण रविचंद्रन के तौर पर लगा। उन्होंने 15 गेंदों में एक चौके के जरिए 9 रन बटोरे। रबाडा ने छठे ओवर में रविचंद्रन का शिकार किया। क्लासेन छह और सलिल अरोड़ा 2 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
GT vs SRH Live Score: ईशान किशन भी लौटे पवेलियन
हैदराबाद को तीसरा झटका ईशान किशन के रूप में लगा है। वह 7 गेंदों में 11 रन ही बना सके, जिसमें एक चौका और एक छक्का है। रबाडा ने चौथे ओवर में ईशान को विकेटकीपर बटलर के हाथों लपकवाया। स्मरण रविचंद्रन 7 और हेनरिक क्लासेन 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।
GT vs SRH Live Score: हैदराबाद की खराब शुरुआत
हैदराबाद ने शुरुआती दो ओवर में ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा का विकेट गंवा दिया है। हेड को पहले ओवर में मोहम्मद सिराज ने सिंधू को लपकवाया। वह चार गेंद खेलने के बावजूद खाता नहीं खोल सके। वहीं, अभिषेक को कगिसो रबाडा ने दूसरे ओवर में बोल्ड किया। उन्होंने चार गेंदों में 6 रन बनाए।
GT vs SRH Live Score: हैदराबाद को मिला 169 का लक्ष्य
गुजरात ने हैदराबाद को 169 रनों का लक्ष्य दिया है। सुंदर ने 33 गेंदों में 50 रन बनाए। होल्डर 11 और तेवतिया 4 रन बनाकर नाबाद रहे। साकिब ने अंतिम ओवर में 10 रन देकर सुंदर का शिकार किया।
GT vs SRH Live Score: सुदर्शन बने साकिब का शिकार
साई सुदर्शन पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने 44 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली, जिसमें पांच चौके और दो छक्के हैं। सुदर्शन को साकिब हुसैन ने 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर हिंगे को कैच कराया। उन्होंने सुदंर के साथ चौथे विकेट के लिए 60 रनों की पार्टनरशिप की।
GT vs SRH Live Score: साई सुदर्शन ने फिर ठोका अर्धशतक
साई सुदर्शन ने 38 गेंदों में अर्धशतक ठोका लगा है। यह उनके आईपीएल करियर का 17वां अर्धशतक है। उन्होंने तगातार तीसरे मैच में फिफ्टी जड़ी है। वह मौजूदा सीजन में चार बार 50 प्लस रन बना चुके हैं जबिक एक शतक जमाया। जीटी ने 14वें ओवर में सैकड़ा पूरा किया।
GT vs SRH Live Score: निशांत सिंधू की पारी का हुआ अंत
निशांत सिंधू की पारी का अंत हो गया है। उन्होंने 14 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाए। सिंधू को पैट कमिंस ने दसवें ओवर में क्लासेन को कैच कराया। उन्होंने सुदर्शन के साथ तीसरे विकेट के लिए 38 रनों की साझेदारी की। सुदर्शन 28 और वॉशिंगटन सुंदर 4 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
GT vs SRH Live Score: गुजरात टाइटंस पहुंची 50 के पार
8 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 56/2 है। निशांत सिंधु आक्रामक तेवर दिखा रहे हैं। वह 11 गेंदों में 21 रन बना चुके हैं। सुदर्शन 19 गेंदों में 21 बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। ईशान मलिंगा ने अपने स्पेल के पहले ओवर में 9 रन दिए, जिसमें सुदर्शन ने चौका लगाया।
GT vs SRH Live Score: जोस बटलर बने हिंगे का शिकार
हिंगे ने गुजरात को दूसरा झटका जोस बटलर के रूप में दिया। बटलर ने 11 गेंदों का सामना करना के बाद 7 रन बटोरे। उन्होंने एक चौका जमाया। बटलर ने छठे ओवर की पहली गेंद पर विकेटकीपर ईशान किशन को कैच थमाया। एसआरएच ने रिव्यू लिया, जो सही साबित हुआ। पावरप्ले में जीटी का स्कोर 34/2 रहा। सुदर्शन 12 निशांत सिंधु 8 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
GT vs SRH Live Score: शुभमन गिल का नहीं चला बल्ला
कप्तान शुभमन गिल सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं। प्रफुल्ल हिंगे ने तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर गिल को क्लासेन के हाथों लपकवाया। वह 7 गेंदो में 5 रन ही जुटा सके। सुदर्शन (11)* का साथ देने के लिए जोस बटलर उतरे हैं।
GT vs SRH Live Score: गुजरात की पारी का हुआ आगाज
गुजरात टाइटंस की पारी का आगाज हो गया है। कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन बल्लेबाजी करने उतरे हैं। हैदराबाद के बॉलिंग अटैक की कमान कप्तान पैट कमिंस ने संभाली। उन्होंने पहले ओवर में पांच रन दिए, जो सुदर्शन के बल्ले से निकले।
GT vs SRH Live Score: दोनों टीमों की सब्स्टीट्यूट लिस्ट
सनराइजर्स हैदराबाद इम्पैक्ट सब्स: ट्रैविस हेड, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, हर्षल पटेल, हर्ष दुबे
गुजरात टाइटन्स इम्पैक्ट सब्स: प्रसिद्ध कृष्णा, साई किशोर, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स
GT vs SRH Live Score: हैदराबाद ने जीता टॉस
सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर गुजरात टाइटंस को बल्लेबाजी का न्योता दिया है।
GT vs SRH Live Score: कुछ देर में होगा टॉस
गुजरात बनाम हैदराबाद मैच शुरू होने में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। कप्तान शुभमन गिल और पैट कमिंस सात बजे टॉस के लिए मैदान पर मौजूद होंगे। अहमदाबाद में 49 मैच खेले हैं, जिसमें से 24 पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते। वहीं, 25 मैचों में चेज करने वाली टीम ने बाजी मारी।
GT vs SRH Live Score: आज गेंदबाजों पर भी रहेंगी नजरें
गुजरात की गेंदबाजी भी दमदार है, जिसमें मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा जैसे पेसर हैं। जीटी के पास साथ ही राशिद खान जैसा स्पिनर है जो बीच के ओवरों में मैच का रुख बदल सकता है। हैदराबाद का गेंदबाजी आक्रमण भी कप्तान पैट कमिंस के आक्रामक दृष्टिकोण पर केंद्रित है, जो चोट के कारण सत्र के शुरू में नहीं खेल पाए थे। उनकी वापसी से एसआरएज के गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिली है।
GT vs SRH Live Score: गुजरात का पलड़ा भारी
गुजरात टाइटंस का सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में पलड़ा भारी है। दोनों टीमों ने अब तक सात मैच खेले हैं। जीटी ने इस दौरान पांच मैच में बाजी मारी जबकि एसआरएच ने सिर्फ एक जीता। एक मुकाबला बेनतीजा रहा।
GT vs SRH Live Score: दोनों की संभावित XII
गुजरात की संभावित XII: शुभमन गिल, साई सुदर्शन, जोस बटलर, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, मानव सुथार, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
हैदराबाद की संभावित XII: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नीतीश रेड्डी, अनिकेत वर्मा/स्मरण रविचंद्रन, सलिल अरोड़ा, पैट कमिंस, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा।
GT vs SRH Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद स्क्वॉड
पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, गेराल्ड कोएत्जी, हर्ष दुबे, क्रेन्स फुलेट्रा, ट्रैविस हेड, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा, कामिंडु मेंडिस, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, साकिब हुसैन, शिवांग कुमार, रविचंद्रन स्मरन, ओंकार तरमाले, जयदेव। उनादकट, अनिकेत वर्मा, जीशान अंसारी, आरएस अंबरीश, अमित कुमार, सलिल अरोड़ा।
GT vs SRH Live Score: गुजरात टाइटंस का स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), अनुज रावत, अरशद खान, वॉशिंगटन सुंदर, ल्यूक वुड, जयंत यादव, अशोक शर्मा, जोस बटलर, कॉनर एस्टरहुइज़न, गुरनूर बरार, जेसन होल्डर, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र, मोहम्मद सिराज, ग्लेन फिलिप्स, प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाडा, राशिद खान, साई किशोर, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, इशांत शर्मा, निशांत सिंधु, मानव सुथार, राहुल तेवतिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।