प्रिंस यादव जल्द ही भारतीय टीम में डेब्यू कर सकते हैं, पूर्व क्रिकेटर ने की बड़ी भविष्यवाणी
पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायुडू का मानना है कि प्रिंस यादव बहुत खास प्रतिभा वाले गेंदबाज है और वह जल्द ही भारतीय टीम के लिए पर्दापण करेंगे। उन्होंने प्रिंस यादव की तारीफ करते हुए यह भी कहा कि उन्होंने इस सीजन की सबसे बेहतरीन गेंद डाल दी है, जिसमें विराट कोहली आउट हुए हैं।

पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायुडू का मानना है कि प्रिंस यादव बहुत खास प्रतिभा वाले गेंदबाज है और वह जल्द ही भारतीय टीम के लिए पर्दापण करेंगे।
भारत के लिए जल्द ही डेब्यू कर सकते हैं प्रिंस यादव
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ प्रिंस यादव के मैच जिताऊ प्रदर्शन के बाद अंबाती रायुडू ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, " मुझे लगता है कि वह जल्द ही भारत के लिए पदार्पण करेंगे। प्रिंस यादव बेहद खास प्रतिभा हैं। उनका रन अप देखकर ही लगता है कि वह लड़ने आए हैं। उनकी ज़्यादातर गेंदें स्टंप्स की लाइन में रहती हैं। यही उनकी सबसे बड़ी ख़ासियत है।"
बेहद खास थी विराट कोहली को आउट करने वाली गेंद
रायुडू ने कहा, "कोहली को आउट करने वाली गेंद बेहद ख़ास थी। सीम सीधी रही। यह बहुत बड़ा विकेट था। प्रिंस भी दिल्ली से आते हैं, दिल्ली के लिए खेलते हैं, और उन्होंने अपने ही दिल्ली टीममेट को आउट किया। कई गेंदबाज़ एक ओवर में एक या दो अच्छी गेंद डालते हैं। यह लड़का चार से पांच डालता है। यही इसकी सबसे बड़ी ताकत है।"
टूर्नामेंट की सबसे बेहतरीन गेंद प्रिंस यादव ने डाल दी है
उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता दुनिया का कोई बल्लेबाज उस गेंद को खेल सकता था। आपको इसे टूर्नामेंट की सबसे बेहतरीन गेंद कहना ही पड़ेगा। जिस तरह गेंद आख़िरी समय में स्विंग हुई और स्टंप्स से टकराई, वह शानदार डिलीवरी थी। शायद प्रिंस यादव भी ऐसी गेंद डालने का सपना देखते होंगे। वह भी विराट कोहली जैसे बल्लेबाज़ को, जिनके बारे में हम सोच रहे थे कि रन चेज़ में वे सबसे अहम खिलाड़ी होंगे।"
प्रिंस को अपनी स्किल्स पर भरोसा है
उन्होंने आगे कहा, "उसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि उसे अपनी स्किल्स पर भरोसा है। मैंने उन्हें लंबे समय से देखा है। वह अपनी टीम को शुरुआती ब्रेकथ्रू दिलाने में एक्सपर्ट है। बिल्कुल सटीक गेंदबाजी करते हैं। मैंने उन्हें शायद ही कभी ज़्यादा रन देते देखा हो। मेरे हिसाब से वह मैच बदलने वाला स्पेल था।"
पर्पल कैप की रेस में तीसरें नंबर पर हैं प्रिंस
बता दें कि गुरुवार को लखनऊ के इकाना स्टेडिय में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेले गए मुकाबले में प्रिंस यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट चटकाए। उन्होंने पहले तो अपने स्पेल की दूसरी ही गेंद पर विराट कोहली को क्लीन बोल्ड किया और इसके बाद बीच के ओवर में देवदत्त पडिकल और जितेश शर्मा को आउट करके टीम को जीत के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया। वे इस टूर्ना्मेंट में अब तक 10 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 16 विकेट ले चुके हैं और पर्पल कैप की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। प्रिंस यादव की शानदार गेंदबाजी और लखनऊ के बल्लेबाजी की धारदार बल्लेबाजी की वजह से कल के मैच में लखनऊ ने 9 रन से जीत दर्ज की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन