BAN Vs PAK: पहले टेस्ट में बांग्लादेश के कप्तान ने पाक के छुड़ाए छक्के, जड़ दिया शतक
BAN Vs PAK 1st test match update scorecard: ढाका में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में चाय के बाद तक बांग्लादेश ने कप्तान शांतों के शानदार शतक की बदौलत 3 विकेट के नुकसान पर 54 ओवर की समाप्ति के बाद 207 रन बना लिए हैं। शांतों ने इस मैच में अच्छे स्ट्राइक रेट के साथ शतक जड़ा है।

मई में एक तरफ जहां भारतीय क्रिकेट फैंस इंडियंन प्रीमियर लीग का आनंद लेने में व्यस्त हैं, वहीं, इस भीषण गर्मी में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच ढाका में दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है, जो 8 मई यानी आज से शुरू है। यह दोनों टेस्ट मैच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा हैं और दोनों टीमों के लिए अहम भी हैं।
बांग्लादेश के कप्तान शांतों ने जड़ा तूफानी शतक
बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनके इस फैसले को अभी तक बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने गलत साबित किया है। कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने कप्तान पारी खेलते हुए शतक जड़ा है। यह उनके टेस्ट करियर के लिए नया मोड़ है और उन्होंने इस शतक को जड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया है। शुरुआती दो विकेट गिरने के बाद कप्तान शांतों ने पारी को संभालते हुए 130 गेंदों का सामना करते हुए 101 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने कई आकर्षक शॉट्स भी लगाए। उन्होंने अपनी इस पारी में 12 चौके जड़े और दो गगनचुंबी छक्के भी लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 77.69 का रहा, जो टेस्ट क्रिकेट में काफी तेज माना जाता है। शांतों को पाकिस्तान के गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने पगबाधा आउट किया।
टी ब्रेक के बाद तक बांग्लादेश का स्कोर ( ban vs pak score update after tea)
टी ब्रेक के बाद बांग्लादेश की स्थिति पाकिस्तान के खिलाफ काफी मजबूत नजर आ रही है और टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 207 रन बना लिए हैं। इस दौरान मैच में 54 ओवर की गेंदबाजी भी की जा चुकी है। फिलहाल, क्रीज पर मोनिमुल हक 65 जबकि मुस्तफिजुर रहीम बिना खाता खोले खेल रहे हैं। शांतो से पहले जो दो बल्लेबाज आउट हुए उनमें महमुदुल हसन जॉय (8) और शादाम इस्लाम (13) शामिल हैं।
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश मैच में दोनों टीमों के स्क्वॉड
पाकिस्तान टीम: इमाम-उल-हक, अज़ान अवैस, शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील, मोहम्मद रिज़वान (विकेटकीपर), सलमान आगा, नोमान अली, साजिद खान, शाहीन अफरीदी, खुर्रम शहजाद, हसन अली, अमाद बट, मोहम्मद अब्बास, खुर्रम शहजाद, गाजी गोरी, अब्दुल्ला फजल
बांग्लादेश टीम: शादमान इस्लाम, महमुदुल हसन जॉय, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), लिट्टन दास, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, नईम हसन, नाहिद राणा, तस्कीन अहमद, एबादोत हुसैन, शोरफुल इस्लाम, तनजीद हसन तमीम, अमित हसन
बता दें कि इस सीरीज में पाकिस्तान की ओर से बाबर आजम को स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है। हालांकि, मोहम्मद रिजवान टीम का हिस्सा हैं। पाकिस्तानी टीम की कप्तानी शान मसूद कर रहे हैं। आज के दिन पाकिस्तान के जिन गेंदबाजों ने सफलता दिलाई है उनमें शाहीन शाह अफ्रीदी, मोहम्मद अब्बास और हसन अली शामिल हैं। इन तीनों ने एक-एक विकेट लिए हैं।





साइन इन