DDCA director Anand Verma alleges ticket fraud at IPL venue in Delhi IPL मैच के दौरान VIP सेक्शन में डुप्लीकेट टिकटों का ड्रामा, पुलिस तक पहुंचा DDCA का मामला, Ipl Hindi News - Hindustan

IPL मैच के दौरान VIP सेक्शन में डुप्लीकेट टिकटों का ड्रामा, पुलिस तक पहुंचा DDCA का मामला

DDCA के निदेशक आनंद वर्मा ने आरोप लगाया कि वैध टिकट धारकों को अरूण जेटली स्टेडियम पर आईपीएल मैचों के दौरान 'अनधिकृत व्यक्ति' प्रवेश से रोक रहे हैं जिन्होंने धोखेबाजी से नकली टिकट हासिल किये हैं।

Thu, 9 April 2026 07:11 PMVikash Gaur Bhasha, नई दिल्ली
share
IPL मैच के दौरान VIP सेक्शन में डुप्लीकेट टिकटों का ड्रामा, पुलिस तक पहुंचा DDCA का मामला

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ यानी डीडीसीए के निदेशक आनंद वर्मा ने आरोप लगाया कि वैध टिकट धारकों को अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल मैचों के दौरान 'अनधिकृत व्यक्ति' प्रवेश से रोक रहे हैं, जिन्होंने धोखेबाजी से नकली टिकट हासिल किए हैं, जबकि डीडीसीए के आला अधिकारियों ने इस आरोप का खंडन किया है। पुलिस उपायुक्त (मध्य जिला) से की गई शिकायत में वर्मा ने आरोप लगाया कि उन्हें और उनके मेहमानों को चार अप्रैल को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच के दौरान स्टेडियम के हॉस्पिटेलिटी हिस्से में प्रवेश नहीं करने दिया गया, जबकि उनके पास वैध टिकट थे।

उन्होंने दावा किया कि उन्हें दिये गए टिकट का इस्तेमाल 'अनधिकृत व्यक्तियों' द्वारा पहले ही किया जा चुका था। हालांकि, डीडीसीए सचिव अशोक शर्मा ने इसे तकनीकी मसला बताया है। आनंद वर्मा ने कहा, ''वादी और उनके मेहमान जब प्रवेश द्वार पर पहुंचे तो उन्हें अवैध तरीके से रोक दिया गया और वहां खड़े सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें भीतर नहीं जाने दिया। जांच के बाद पता चला कि उनके पास मौजूदा दो मानार्थ टिकट पहले ही स्कैन हो चुके थे और अनधिकृत तथा अज्ञात व्यक्तियों ने उनका प्रयोग कर लिया था।''

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मिलर को अश्विन ने लगाई ऐसी फटकार, जिसे वह पूरे क्रिकेट करियर में भूल नहीं पाएंगे

आनंद वर्मा ने कहा कि इस धोखेबाजी का पता चलते ही उन्होंने डीडीसीए के मुख्य वित्त अधिकारी मनन गुप्ता से संपर्क किया और टिकटों के अवैध दुरूपयोग की बात कही। वर्मा ने कहा कि उन्होंने डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली के समक्ष भी यह मामला रखा। उन्होंने कहा, ''त्वरित कार्रवाई करने की बजाय मनन गुप्ता ने उन्हें भूषण नामक व्यक्ति का नंबर दिया, जो डीडीसीए में टिकटों के प्रभारी है, लेकिन उन्होंने भी इसका कोई स्पष्ट और संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दिया।''

अशोक शर्मा ने कहा कि टिकटों का बारकोड तकनीकी खामी के कारण स्कैनर पढ़ नहीं सका। उन्होंने कहा, ''दिल्ली कैपिटल्स ने हमें बताया कि कोई तकनीकी मामला था। कई बार स्कैनर बारकोड नहीं पढ़ पाता।'' वर्मा ने कहा, ''मानार्थ टिकटों का दुरूपयोग विश्वास का हनन है और सुरक्षा संबंधी खतरे का भी मामला है। सुरक्षाकर्मियों का इसमें शामिल होना चिंता का विषय है।'' दिल्ली में अभी आईपीएल के पांच मैच और होने हैं। दो मुकाबले इस सीजन अभी तक खेले गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स का ये होम ग्राउंड है, जिसमें एक मैच में मुंबई इंडियंस का सामना उन्होंने किया, जबकि एक मैच में गुजरात टाइटन्स के सामने डीसी थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।