Did Virat Kohli Cross the Line Heated Clash with Fourth Umpire Sparks Fine Rumours on Rajat Patidar Controversial Catch क्या विराट कोहली ने गुस्से में हदें की पार? लग सकता है जुर्माना, चौथे अंपायर से हुई नोकझोंक, Ipl Hindi News - Hindustan

क्या विराट कोहली ने गुस्से में हदें की पार? लग सकता है जुर्माना, चौथे अंपायर से हुई नोकझोंक

रजत पाटीदार के कैच आउट को लेकर अंपायर से बहस करने के कारण विराट कोहली और बेंगलुरु के अन्य खिलाड़ियों को सजा मिल सकती है।

Thu, 30 April 2026 11:51 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
क्या विराट कोहली ने गुस्से में हदें की पार? लग सकता है जुर्माना, चौथे अंपायर से हुई नोकझोंक

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार के कैच आउट को लेकर नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जमकर बवाल हुआ। बेंगलुरु के कई खिलाड़ी बाउंड्री लाइन के बाहर चौथे अंपायर से कैच आउट के फैसले को लेकर बहस करते हुए दिखे। इस दौरान टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अंपायर से काफी गंभीर बातचीत करते हुए नजर आए और थर्ड अंपायर के फैसले पर नाराजगी जाहिर की। अंपायर के निर्णय पर सवाल खड़े करने और चौथे अंपायर से काफी देर तक बहस करने के कारण विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर पर जुर्माना लग सकता है।

विराट कोहली को मिल सकती है सजा?

अगर विराट कोहली को आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन का दोषी पाया जाता है तो उन पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया जा सकता है और साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा जाएगा। विराट कोहली द्वारा अंपायर के फैसले पर असहमति जाहिर करना आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 के तहत लेवल एक के उल्लंघन का अपराध माना जाएगा और इस वजह से मैच रेफरी द्वारा सजा दी जा सकती है। आचार संहिता के लेवल एक के उल्लंघन के मामलों में मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लुंगी एनगिडी भयंकर चोट से उबरे, दिल्ली कैपिटल्स के लिए शुरू की ट्रेनिंग; वीडियो
IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

बेंगलुरु के कप्तान गुजरात की बैटिंग शुरू होने से पहले फील्ड अंपायर से बातचीत करते हुए दिखे और ऐसा अनुमान है शायद वह अपने कैच आउट को लेकर अंपायर की राय जानने की कोशिश कर रहे थे। वहीं रजत के आउट होने के बाद बाउंड्री लाइन के बाहर टीम के कोच एंडी फ्लावर, विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर ने अंपायर के फैसले पर अंसतोष जाहिर किया था।

बेंगलुरु ने बनाए 155 रन

गुजरात टाइटंस ने अनुशासित गेंदबाजी की बदौलत गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 19.2 ओवर में महज 155 रन पर समेट दिया। आरसीबी के लिए देवदत्त पडीक्कल 40 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे जबकि विराट कोहली ने 28 और कप्तान रजत पाटीदार ने 19 रन का योगदान दिया। आरसीबी ने पिछले सत्र में इसी मैदान पर खिताब जीता था और वह 10 से ज्यादा के रन रेट से आगे बढ़ रही थी। कोहली पारी की अगुवाई कर रहे थे और उन्होंने तेज गेंदबाजी के अगुआ कागिसो रबाडा के पहले ही ओवर में लगातार पांच चौके जड़कर 21 रन ठोक दिए।

लेकिन कप्तान शुभमन गिल अपने मुख्य गेंदबाज पर भरोसा बनाए रखा और इस फैसले का उन्हें फायदा भी मिला। रबाडा (38 रन देकर एक विकेट) ने वापसी करते हुए कोहली (13 गेंद) को आउट कर दिया। इसके बाद आरसीबी के तेजी से विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हुआ और टीम ने बीच के ओवरों में लगातार विकेट गंवाए। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अरशद खान ने निचले क्रम के बल्लेबाजों को समेटा और 22 रन देकर तीन विकेट झटके।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।