IPL 2026 Lungi Ngidi Back in Nets and Bowling Full Tilt Post Head Injury Delhi capitals share video लुंगी एनगिडी भयंकर चोट से उबरे, दिल्ली कैपिटल्स के लिए शुरू की ट्रेनिंग; देखिए वीडियो, Ipl Hindi News - Hindustan

लुंगी एनगिडी भयंकर चोट से उबरे, दिल्ली कैपिटल्स के लिए शुरू की ट्रेनिंग; देखिए वीडियो

दिल्ली कैपिटल्स के स्टार क्रिकेटर लुंगी एनगिडी सिर पर चोट लगने के बाद फिट हो गए हैं और दिल्ली के आगामी मैच से पहले नेट में बॉलिंग प्रैक्टिस करते हुए दिखे।

Thu, 30 April 2026 07:18 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
लुंगी एनगिडी भयंकर चोट से उबरे, दिल्ली कैपिटल्स के लिए शुरू की ट्रेनिंग; देखिए वीडियो

दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान सिर पर लगी चोट से उबर चुके हैं और खेलने के तैयार हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। राजस्थान के खिलाफ होने वाले दिल्ली के अगले मुकाबले से पहले लुंगी नेट में गेंदबाजी प्रैक्टिस करते हुए दिखे। दिल्ली और राजस्थान के बीच 1 मई को मुकाबला खेला जाएगा। लुंगी दिल्ली के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और टीम को मैच जिताने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं।

लुंगी एनगिडी हुए फिट

दिल्ली कैपिटल्स ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें लुंगी एनगिडी अन्य खिलाड़ियों के साथ प्रैक्टिस कर रहे हैं। वीडियो में लुंगी बिल्कुल फिट नजर आ रहे हैं और गेंदबाजी प्रैक्टिस कर रहे।

लुंगी एनगिडी को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान भयंकर चोट लगी थी। पंजाब की पारी के दौरान दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल के ओवर में प्रियांश आर्या ने हवा में शॉट खेला, जोकि मिड ऑफ पर खड़े लुंगी एनगिडी की तरफ गई। हालांकि वह गेंद तक पहुंचने के लिए पीछे की तरफ दौड़ लगाने लगे। इस दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह पीठ के बल नीचे गिर, जिससे उनके सिर पर भयंकर चोट लगी और वह वहीं पर लेट गए।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

मैदान पर गिरते ही एनगिडी ने तुरंत अपना सिर पकड़ लिया और कुछ समय तक जमीन पर ही स्थिर रहे। वह कुछ मिनट तक मैदान पर लेटे रहे, जिसके बाद टीम के फिजियो और डॉक्टर तुरंत मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच के दौरान उनकी गर्दन को स्थिर रखने के लिए नेक ब्रेस लगाया गया। उन्हें मेडिकल जांच के लिए तुरंत यहां पूसा रोड स्थित मैक्स अस्पताल ले जाया गया।

चोट लगने के बाद लुंगी एनगिडी हिल भी नहीं रहे थेय़ हालांकि इस दौरान वह फीजियो से बात कर रहे थे। दोनों टीमों के फीजियो लुंगी के पास मौजूद थे। एम्बुलेंस भी मैदान पर पहुंची थी। प्राथमिक उपचार के बाद एनगिडी को एम्बुलेंस के जरिए मैदान से बाहर ले जाया जाएगा।

लुंगी एनगिडी चोट के कारण रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेले थे और शायद वह कुछ मैचों से बाहर रहेंगे। बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों ने बेहद खराब प्रदर्शन किया। इस मैच में दिल्ली की टीम 16.3 ओवर में 75 रन ही बना सकी। टीम के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। बेंगलुरु ने 6.3 ओवर में एक विकेट पर 77 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।