R Ashwin attacks on David Miller after he denied single to Kuldeep Yadav despite knowing DC vs GT IPL match will be tied डेविड मिलर को आर अश्विन ने लगाई ऐसी फटकार, जिसे वह पूरे क्रिकेट करियर में भूल नहीं पाएंगे, Ipl Hindi News - Hindustan

डेविड मिलर को आर अश्विन ने लगाई ऐसी फटकार, जिसे वह पूरे क्रिकेट करियर में भूल नहीं पाएंगे

डेविड मिलर को आर अश्विन ने कड़ी फटकार लगाई है और कहा है कि जब आपको पता था कि चार या 6 रन नहीं चाहिए तो आप पांचवीं गेंद पर ही मुकाबला टाई कर सकते थे। वहां से आपके लिए सुपर ओवर होता और मैच में जीत भी मिल सकती थी।  

Thu, 9 April 2026 06:47 PMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
डेविड मिलर को आर अश्विन ने लगाई ऐसी फटकार, जिसे वह पूरे क्रिकेट करियर में भूल नहीं पाएंगे

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और लंबे समय तक आईपीएल खेलने वाले ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने दिल्ली कैपिटल्स वर्सेस गुजरात टाइटन्स आईपीएल 2026 मैच का विश्लेषण किया। अश्विन ने डेविड मिलर को जमकर लताड़ लगाई। अगर ये बात मिलर के कानों तक पहुंच गई तो वे कभी भी ऐसी गलती नहीं करेंगे, जो उन्होंने डीसी वर्सेस जीटी मैच में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में की। दिल्ली कैपिटल्स को एक रन से हार का सामना करना पड़ा और इसके पीछे का कारण डेविड मिलर ही थे। ऐसा अश्विन का मानना है।

आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल एश की बात में कहा, "अगर मैं कुलदीप होता ना दूसरे एंड पर, मैं भाग जाता और धक्का मार के उसको (डेविड मिलर) भेज देता दूसरे एंड पर। मैं समझ नहीं पा रहा हूं। ये मेरे सिर के ऊपर से जा रहा है, क्योंकि अगर आपको चार रन चाहिए या आपको छह रन चाहिए ये सही था कि आप सिंगल नहीं लेते, लेकिन आपको दो रन चाहिए थे। आप एक रन ले सकते हो और कुलदीप के कम से कम बैट में लग जाएगी या बैट में नहीं लगेगी तो भी आप भाग सकते हो। अगर कुलदीप बोल्ड भी हो गया तो भी आप 210 रन वाले गेम में सुपर ओवर तक पहुंच जाओगे। आपने अच्छा किया है। डेविड मिलर का जो सिंगल मना किया था, वही हमारा स्विच मोमेंट था।"

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:T20I मैच में हैट्रिक समेत 9 विकेट चटकाए, बना ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड जो तोड़े न टूटे

पूरा मामला ये है कि 19.4 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 211 रनों के जवाब में 209/7 था। आखिरी दो गेंदों में डीसी को जीत के लिए दो रन चाहिए थे और मुकाबला बराबर करने के लिए एक रन चाहिए था। डेविड मिलर प्रसिद्ध कृष्णा के सामने थे। प्रसिद्ध कृष्णा ने पैड्स पर गेंद डाली, जो बल्ले का किनारा लेकर स्क्वायर लेग पर चली गई। जहां पर आसानी से एक रन हो सकता था, लेकिन वो एक रन नहीं दौड़े। आखिरी गेंद प्रसिद्ध कृष्णा ने बाउंसर मारी, जिसे मिलर चूक गए और कुलदीप भी बाई का रन लेने के चक्कर में रन आउट हो गए। इस तरह दिल्ली को एक रन से हार मिली।

मैच टाई करना था- अश्विन

अश्विन का यही कहना है कि डेविड मिलर मैच के हीरो बन चुके थे और एक रन लेकर पांचवीं गेंद पर ही स्कोर बराबर कर सकते थे, क्योंकि आपको जीत के लिए आखिरी गेंद पर चार या 6 नहीं चाहिए थे, जो कुलदीप यादव करने में सक्षम नहीं थे। कम से कम आप स्कोर बराबर करके फिर बाई का एक रन भी दौड़ सकते थे। यहीं मिलर से चूक हुई और मैच दिल्ली के हाथ से निकल गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।