DC vs KKR Highlights who won yesterday match Kolkata on 7th in points table orange cap purple cap Finn Allen century DC vs KKR Highlights: कल का मैच कौन जीता? चौथी जीत से कोलकाता प्लेऑफ की रेस में बरकरार; देखिए पॉइंटस टेबल-ऑरेन्ज कैप, Ipl Hindi News - Hindustan

DC vs KKR Highlights: कल का मैच कौन जीता? चौथी जीत से कोलकाता प्लेऑफ की रेस में बरकरार; देखिए पॉइंटस टेबल-ऑरेन्ज कैप

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम लगातार चौथी जीत के साथ प्लेऑफ की रेस में बरकरार है। कोलकाता ने दिल्ली को 8 विकेट से मात दी। वहीं दिल्ली के लिए प्लेऑफ के रास्ते मुश्किल हो गए हैं। पॉइंट्स टेबल, ऑरेन्ज कैप और पर्पल में बदलाव हुए हैं।

Sat, 9 May 2026 12:02 AMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
DC vs KKR Highlights: कल का मैच कौन जीता? चौथी जीत से कोलकाता प्लेऑफ की रेस में बरकरार; देखिए पॉइंटस टेबल-ऑरेन्ज कैप

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने आईपीएल 2026 में धमाकेदार वापसी की है। टीम ने जारी सीजन में अपने पिछले चार मुकाबले जीत लिए हैं। शुक्रवार को अरुण जेटली स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सलामी बल्लेबाज फिन एलन की शतकीय पारी की बदौलत 8 विकेट से धमाकेदार जीत हासिल की। अक्षर पटेल के नेतृत्व वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 142 रन ही बना सकी। छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने पावरप्ले में ही दो विकेट गंवा दिए लेकिन इसके बाद फिन एलन और कैमरन ग्रीन ने विकेट नहीं गिरने दिया और टीम को 34 गेंद पहले जीत दिलाई। कोलकाता ने 14.2 ओवर में 2 विकेट खोकर 147 रन बनाए।

मैच का टर्निंग पॉइंट

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अरुण जेटली स्टेडियम में दमदार शुरुआत की थी लेकिन बीच के ओवर में टीम के बल्लेबाजों ने काफी निराश किया। खुद कप्तान अक्षर पटेल भी इस दौरान क्रीज पर मौजूद थे। दिल्ली ने पावरप्ले में 6 ओवर में एक विकेट खोकर 55 रन बनाए थे। इसके बाद 7 से 15 ओवर के बीच टीम 43 रन ही बना सकी और चार विकेट गंवा दिए। 16-20 ओवर के दौरान भी बल्लेबाजों ने बड़े शॉट नहीं लगाए हैं और टीम तीन विकेट खोकर 44 रन ही बना सकी। कप्तान अक्षर पटेल ने 22 गेंद में 11 रन बनाए। उनकी इस धीमी पारी ने मैच का रूख बदला। आशुतोष ने भी बीच के ओवरों में धीमी गति से रन बनाए लेकिन अंतिम ओवरों में उन्होंने बड़े शॉट खेलकर दिल्ली को 142 तक पहुंचाया।

फिन एलन बने प्लेयर ऑफ द मैच

कोलकाता नाइट राइडर्स के सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने दिल्ली के खिलाफ शतक लगाया। उन्होंने 47 गेंद में 100 रन पूरे किए। वह कोलकाता के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने। फिन ने अपनी पारी के दौरान 5 चौके और 10 छक्के लगाए। फिन को शानदार शतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने ग्रीन के साथ 116 रन जोड़े।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

कोलकाता-दिल्ली का प्लेऑफ का समीकरण

कोलकाता नाइट राइडर्स के लगातार चार मैच जीतने से उनकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद बरकरार है। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के लिए लगभग सभी रास्ते बंद हो गए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स 10 मैचों में 4 जीत के साथ नौ अंक के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गया है। अगर टीम अपने बचे हुए मैच जीतती है तो वह प्लेऑफ में जगह बना सकती है। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2026 में सातवीं हार मिली है। दिल्ली के 11 मैचों में आठ अंक हैं और इस समय पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर है। दिल्ली प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL इतिहास में कोई नहीं कर पाया ऐसा कारनामा, राहुल ने तीसरी टीम के लिए ठोके 1000

पॉइंट्स टेबल में सनराइजर्स हैदराबाद टॉप पर

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर कायम है। हैदराबाद ने 11 मैचों में से सात में जीत हासिल की। टीम को 4 मैचों में हार मिली है। 14 अंक के साथ हैदराबाद प्लेऑफ में जगह बनाने के काफी करीब है। दूसरे नंबर पर पंजाब किंग्स की टीम है। पंजाब ने जारी सीजन में लगातार 6 जीते थे लेकिन अब पिछले तीन मैचों में टीम को हार मिली है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम तीसरे नंबर पर है। डिफेंडिंग चैंपियन बेंगलुरु ने 10 मैचों में 6 जीत हासिल की है। कोलकाता की टीम इस जीत के साथ एक स्थान ऊपर पहुंच गए हैं। कोलकाता 9 अंक के साथ सातवें स्थान पर है।

DC vs KKR मैच के बाद IPL 2026 Points Table

स्थानटीममैचजीतहारकोई परिणाम नहींअंकनेट रन रेट (NRR)
1सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)1174014+0.737
2पंजाब किंग्स (PBKS)1063113+0.571
3रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)1064012+1.234
4राजस्थान रॉयल्स (RR)1064012+0.510
5गुजरात टाइटन्स (GT)1064012-0.147
6चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)1055010+0.151
7कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)104519-0.169
8दिल्ली कैपिटल्स (DC)114708-1.154
9मुंबई इंडियंस (MI)103706-0.649
10लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)103706-0.934

,

ऑरेन्ज कैप में कौन आगे

सनराइजर्स हैदराबाद के अनुभवी बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। क्लासेन ने 11 मैचों में 494 रन बनाए हैं। अभिषेक शर्मा 11 मैचों में 475 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज केएल राहुल 11 मैचों में 468 रन बना चुके हैं।

खिलाड़ीमैचपारियांरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकेछक्के
हेनरिक क्लासेन111149454.89157.323623
अभिषेक शर्मा111147547.50210.184336
केएल राहुल111146846.80180.004824
ईशान किशन111140937.18186.764122
वैभव सूर्यवंशी101040440.40237.653537
संजू सैमसन101040257.43167.504221
साई सुदर्शन101038538.50158.443818
रयान रिकेलटन8838054.29190.952533
विराट कोहली101037947.38164.074215
शुभमन गिल9937842.00154.923517
,

पर्पल कैप में भुवनेश्वर कुमार का जलवा

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भुवनेश्वर कुमार के नाम है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर ने 10 मैचों में 17 विकेट लिए हैं। चेन्नई के अंशुल कंबोज ने 10 मैच में 17 विकेट झटके हैं। प्रिंस यादव के 10 मैच में 16 विकेट हो गए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।