DC Vs CSK LIVE Score: चेन्नई ने जीता मुकाबला
चेन्नई ने आठ विकेट से मैच अपने नाम कर लिया है। संजू सैमसन 87 और कार्तिक शर्मा 41 रन बनाकर नाबाद रहे।


संजू सैमसन
DC Vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स ने मंगलवार को आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 8 विकेट से विजयी परचम फहराया। डीसी ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 156 रनों का टारगेट दिया, जिसे सीएसके ने 17.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर चेज किया। यह पांच बार की चैंपियन सीएसके की मौजूदा सीजन में 10 मैचों में पांचवी जीत है जबकि दिल्ली को इतने ही मुकाबलों में छठी हार का सामना करना पड़ा। डीसी संजू सैमसन के तूफान में उड़ गई। बतौर ओपनर उतरे सैमसन ने 52 गेंदों में नाबाद 87 रनों की पारी खेली। उन्होंने सात चौके और 6 छक्के जमाए। सैमसन ने कार्तिक शर्मा (32 गेंदों में नाबाद 41, चार चौके, दो छक्के ) के साथ तीसरे विकेट के लिए 114 रनों की अटूट पार्टनरशिप की। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 6 और उर्विल पटेल ने 17 रनों का योगदान दिया। लुंगी एनगिडी ने चौथे ओवर में गायकवाड़ और अक्षर पटेल ने सातवें ओवर में उर्विल का शिकार किया।
इससे पहले, दिल्ली ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने के बाद सात विकेट पर 155 रन बनाए। केएल राहुल (12), पथुम निसंका (19), नीतिश राणा (15), करुण नायर (13) और कप्तान अक्षर पटेल (2) जैसे बल्लेबाज सस्ते में लौटे। डीसी ने 69 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे लेकिन ट्रिस्टन स्टब्स (38) और समीर रिजवी (नाबाद 40) ने टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। दोनों ने छठे विकेट के लिए 47 गेंदों में 65 रन की साझेदारी की। रिजवी ने 24 गेंदों की नाबाद पारी में चार छक्के लगाए, जबकि स्टब्स ने 31 गेंदों की पारी में एक चौका और दो छक्के जड़े। दिल्ली ने आखिरी पांच ओवरों में 58 रन जोड़े। सीएसके की ओर से नूर अहमद ने दो जबकि अकील हुसैन, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह और जैमी ओवरटन ने एक-एक विकेट हासिल किया।
CSK- 159/2 (17.3 ओवर)
DC- 155/7 (20 ओवर)
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (डब्ल्यू), रुतुराज गायकवाड़ (सी), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, करुण नायर, ट्रिस्टन स्टब्स, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन।
DC Vs CSK LIVE Score: चेन्नई ने जीता मुकाबला
चेन्नई ने आठ विकेट से मैच अपने नाम कर लिया है। संजू सैमसन 87 और कार्तिक शर्मा 41 रन बनाकर नाबाद रहे।
DC Vs CSK LIVE Score: जीत के करीब चेन्नई टीम
चेन्नई को 24 गेंदों में जीत के लिए 18 रनों की जरूरत है। सैमसन 84 और कार्तिक शर्मा 23 रन बनाकर टिके हैं।
DC Vs CSK LIVE Score: सैमसन ने ठोका अर्धशतक
संजू सैमसन ने 32 गेंदों में अर्धशतक ठोका है। यह उनके आईपीएल करियर का 27वां अर्धशतक है। चेन्नई ने 13वें ओवर में 100 रनों का आकड़ा छू लिया है।
DC Vs CSK LIVE Score: 8 ओवर के बाद चेन्नई के हाल
8 ओवर की समाप्ति पर चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 57 रन दो विकेट के नुकसान पर है। टीम ने उर्विल पटेल के रूप में अपना दूसरा विकेट खो दिए है। उन्हें कप्तान अक्षर पटेल ने लोकेश राहुल के हाथों कैच आउट कराया। 9 गेंदों में 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब कार्तिक शर्मा संजू सैसमन के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं।
DC Vs CSK LIVE Score: पावरप्ले की समाप्ति पर सीएसके का स्कोर
6 ओवर की समाप्ति पर चेन्नई सुपर किंग्स ने 44 रन 1 विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। संजू सैमसन और उर्विल पटेल अच्छी लय में दिखाई दे रहे हैं।
DC Vs CSK LIVE Score: सीएसके का गिरा पहला विकेट
चेन्नई सुपर किंग्स का पहला विकेट कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में गिर चुका है। उन्हें लुंडी एनगिडी ने चौथी बार आउट किया। आउट होने से पहले गायकवाड़ ने 13 गेंदों में सिर्फ 6 रन बनाए। फिलहाल टीम का स्कोर 22 रन है।
DC Vs CSK LIVE Score: 2 ओवर की समाप्ति पर डीसा का स्कोर
2 ओवर की समाप्ति पर चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 15 रन बिना किसी विकेट के नुकसान पर है। कप्तान अक्षर पटेल का पिछला ओवर काफी महंगा साबित हुए।
DC Vs CSK LIVE Score: मिचेल स्ट्रार्क का शानदार ओवर
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मिचेल स्ट्रार्क ने पहला ओवर बेहद शानदार डाला है। संजू सैमसन पगबाधा आउट होते होते बचे। टीम का स्कोर 3 रन बिना किसी विकेट के नुकसान पर 1 ओवर की समाप्ति पर।
DC Vs CSK LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स ने सीएसके को दिया 156 रनों का लक्ष्य
DC Vs CSK LIVE Score: IPL 2026 के 48वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 156 रनों का टारगेट दिया है। कप्तान अक्षर पटेल का पहले बैटिंग करने का फैसला सही साबित नहीं हुआ डीसी 20 ओवर में 7 विकेट पर 155 रन ही बना सकी।
DC Vs CSK LIVE Score: 100 के पार पहुंची दिल्ली कैपिटल्स की टीम
दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 100 के पार हो चुका है। 16 ओवर की समाप्ति पर टीम ने 109 रन पांच विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। अब सिर्फ 4 ओवर और बचे हैं। देखते हैं दोनों बल्लेबाज स्कोर को कहां तक पहुंचा सकते हैं।
DC Vs CSK LIVE Score: पारी को संभालने की कोशिश कर रहे स्टब्स-रिजवी
14 ओवर की समाप्ति के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 87 रन पांच विकेट के नुकसान पर है। ट्रिस्टन स्टब्स और समीर रिजवी पारी को संभालने की कोशिश कर रहे हैं।
DC Vs CSK LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स की आधी टीम लौटी पवेलियन
69 रनों के स्कोर पर दिल्ली कैपिटल्स की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। टीम के खिलाड़ियों ने खराब प्रदर्शन किया है और एक बार फिर बल्लेबाज क्रम फेल हुआ है। पथुम निसांका, लोकेश राहुल, करुण नायर के बाद अब कप्तान अक्षर पटेल भी पवेलियन लौट चुके हैं। 12वां ओवर प्रगति पर है।
DC Vs CSK LIVE Score: 9 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर
दिल्ली कैपिटल्स ने अपना तीसरा विकेट भी खो दिया है। करुण नायर पवेलियन लौट गए हैं। 9 ओवर की समाप्ति पर दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 57 रन तीन विकेट के नुकसान पर है। अक्षर पटेल और नीतिश राणा दिल्ली की पारी को संभालने की कोशिश कर रहे हैं।
DC Vs CSK LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स की पावरप्ले में खराब शुरुआत
दिल्ली कैपिटल्स ने पावरप्ले में खराब शुरुआत की है। टीम ने अपने दो विकेट 37 रनों के स्कोर पर खो दिए हैं। पथुम निसांका के बाद अब केएल राहुल का भी बल्ला नहीं चला है। वे 13 गेंदों में 12 रन बनाकर अकील हुसैन का शिकार बने हैं।
DC Vs CSK LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स ने खोया अपना पहला विकेट
दिल्ली कैपिटल्स का पहला विकेट पथुम निसांका के रूप में गिर चुका है। उन्होंने 15 गेंदों में 19 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर चार ओवर की समाप्ति पर 29 रन एक विकेट के नुकसान पर।
DC Vs CSK LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स की अच्छी शुरुआत
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने अच्छी शुरुआत की है। धीमी सतह पर टीम ने 3 ओवर की समाप्ति पर 19 रन बिना किसी विकेट के नुकसान के बना चुकी है।
DC Vs CSK LIVE Score: ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग XI
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (डब्ल्यू), रुतुराज गायकवाड़ (सी), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, करुण नायर, ट्रिस्टन स्टब्स, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन
DC Vs CSK LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स ने लिया बल्लेबाजी का फैसला
DC Vs CSK LIVE Score: IPL 2026 के 48वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पहले गेंदबाजी कर रही है।
DC Vs CSK LIVE Score: आज के मैच में नहीं खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी
आज के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर महेंद्र सिंह धोनी खेलते हुए नहीं दिखेंगे। उन्होंने इस मुकाबले के लिए दिल्ली ट्रैवल ही नहीं किया है। चोटिल रामकृष्ण घोष की जगह किसे खिलाया जाएगा यह भी देखना होगा। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज लुंगी एनगिडी सिर में चोट लगने के बाद सात दिन आराम किया और अब वापस आ गए हैं वे खेलते हुए दिखेंगे। हालांकि, युवा बल्लेबाज साहिल प्रकाश अभी भी चोटिल हैं।
DC Vs CSK LIVE Score: ये हो सकती है चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 12
चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित XII- संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, देवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह/आकाश मधवाल।
DC Vs CSK LIVE Score: क्या हो सकती है दिल्ली कैपिटल्स की संभावित 12
दिल्ली कैपिटल्स संभावित XII- केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निस्संका, नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल/विप्रराज निगम, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, लुंगी एनगिडी, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन।
DC Vs CSK LIVE Score: दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा है?
हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स 20-12 से आगे है। दिल्ली में भी मेहमान टीम का रिकॉर्ड 6-2 का है। 2022 से दिल्ली कैपिटल्स ने चार मैच जीते हैं जबकि दिल्ली ने दो।
DC Vs CSK LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें आमने-सामने
DC Vs CSK LIVE Score: IPL 2026 के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज टूर्नामेंट का 48वां मुकाबला Delhi Capitals vs Chennai Super Kings के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। 7 बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर होंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।