Dasun Shanaka's IPL 2026 entry infuriated Pakistan Sri Lanka AllRounder handed one year PSL ban दासुन शनाका की IPL एंट्री से जल-भुन गया पाकिस्तान, श्रीलंकाई ऑलराउंडर पर लगा दिया बैन, Ipl Hindi News - Hindustan

दासुन शनाका की IPL एंट्री से जल-भुन गया पाकिस्तान, श्रीलंकाई ऑलराउंडर पर लगा दिया बैन

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने दासुना शनाका के पीएसएल में खेलने पर एक साल का बैन लगा दिया है। वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) का हिस्सा हैं।

Mon, 20 April 2026 08:23 PMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share
दासुन शनाका की IPL एंट्री से जल-भुन गया पाकिस्तान, श्रीलंकाई ऑलराउंडर पर लगा दिया बैन

श्रीलंका के ऑलराउंडर दासुन शनाका की इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में एंट्री से पाकिस्तान जल-भुन गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शनाका के पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में खेलने पर एक साल का बैन लगा दिया है। उन्होंने पीएसएल में खेलने की जगह आईपीएल को तरजीह दी थी। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने आईपीएल 2026 से पहले चोटिल ऑलराउंडर सैम करन के रिप्लेसमेंट के रूप में शनाका को लिया था। 34 वर्षीय ऑलराउंडर दो करोड़ रुपये में आरआर से जुड़ा। हालांकि, शनाका को अभी तक सीजन में आरआर की ओर से मैदान पर उतरने का मौका नहीं मिला है। उन्होंने आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के लिए खेले थे।

लाहौर कलंदर्स ने 75 लाख में लिया

पाकिस्तान सुपर लीग की फ्रेंचाइजी लाहौर कलंदर्स ने पीएसएल 2026 के लिए शनाका को 75 लाख पाकिस्तानी रुपये में जोड़ा था। उन्होंने 21 मार्च को पीएसएल से हटने का फैसला किया और एक दिन बाद आरआर से डील हो गई। पीसीबी ने कहा, “प्लेयर का टूर्नामेंट से हटना, प्लेयर रजिस्ट्रेशन की शर्तों और एग्रीमेंट का स्पष्ट उल्लंघन है। जांच में यह सामने आया कि खिलाड़ी ने जिन आधार पर टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया वे मौजूदा अनुबंध के नियमों के तहत मान्य नहीं हैं। हालांकि, बोर्ड ने औपचारिक सुनवाई के दौरान खिलाड़ी द्वारा खेल व्यक्त करने और पाकिस्तान में खेलने की इच्छा पर गौर किया है लेकिन कॉन्ट्रैक्ट के उल्लंघन की गंभीरता को देखते हुए लीग की अखंडता और विशिष्टता बनाए रबनाए रखने के लिए कार्रवाई आवश्यक है।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जब करार ही नहीं तो उल्लंघन कैसे और सजा कैसी? मुजरबानी और PSL में वार-पलटवार
IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

'मैं PSL फैंस से माफी मांगता हूं'

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका की कप्तानी करने वाले शनाका ने पीएसएल से नाम वापस लेने पर खेद जताया। उन्होंने कहा, "मुझे पीएसएल से हटने के अपने फैसले पर बहुत अफसोस है। मैं पाकिस्तान की जनता और पीएसएल फैंस से माफी मांगता हूं। पीएसएल एक प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है और मैं अपने एक्शन से हुई निराशा को समझता हूं। लाहौर कलंदर्स के लॉयल फैंस को निराश करने के लिए मुझे सच में अफसोस है। मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि जिस समय मैंने पीएसएल से नाम वापस लिया तो मेरा किसी और टूर्नामेंट में शामिल होने का कोई इरादा नहीं था। मुझे उम्मीद है कि मैं भविष्य में पीएसएल में वापस आऊंगा।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तो ये है PSL का स्टैंडर्ड! फील्डर की 'बेवकूफी' पर लोग ले रहे मजे; देखें वीडियो

शनाका से पहले इस खिलाड़ी पर बैन

शनाका ने श्रीलंका के लिए छह टेस्ट, 71 वनडे और 131 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उनके नाम इंटरनेसन क्रिकेट में 3350 से अधिक रन और 86 विकेट हैं। शनाका जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी के बाद दूसरे इंटरनेशनल क्रिकेटर थे, जिन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग छोड़कर आईपीएल में खेलने का फैसला किया। पीसीबी ने इसी वजह से मुजरबानी पर दो साल का प्रतिबंध लगाया है। हालांकि, जिम्बाब्वे के गेंदबाज के एजेंट रॉब हम्फ्रीज का दावा है कि मुजरबानी ने पीएसएल फ्रेंचाइजी के साथ कभी किसी अनुबंध पर हस्ताक्षर नहीं किए इसलिए उन पर लगा प्रतिबंध गलत है और इस पर दोबारा विचार किया जाना चाहिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।