csk vs pbks 7th match ipl 2026 Chetta will rule at Chepauk Veteran Srikkanth predicts sanju samson will destroy pbks चेपॉक में चलेगा 'चेट्टा' राज! दिग्गज की भविष्यवाणी- संजू सैमसन चल गए तो PBKS को फोड़ ही डालेंगे, Ipl Hindi News - Hindustan

चेपॉक में चलेगा 'चेट्टा' राज! दिग्गज की भविष्यवाणी- संजू सैमसन चल गए तो PBKS को फोड़ ही डालेंगे

आईपीएल 2026 में शुक्रवार को चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला है। दिग्गज पूर्व क्रिकेटर कृष्णमचारी श्रीकांत ने भविष्यवाणी की है इस मैच में संजू सैमसन के बल्ले से तूफानी पारी आने जा रही है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने कहा कि संजू इस मैच में पंजाब किंग्स को फोड़ डालेंगे।

Fri, 3 April 2026 01:55 PMChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
चेपॉक में चलेगा 'चेट्टा' राज! दिग्गज की भविष्यवाणी- संजू सैमसन चल गए तो PBKS को फोड़ ही डालेंगे

आईपीएल 2026 में शुक्रवार को चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच मुकाबला है। दोनों ही टीमों का इस टूर्नामेंट में ये दूसरा मैच होगा। सीएसके को जहां पहली जीत की तलाश है, वहीं पंजाब किंग्स की निगाह लगातार दूसरी जीत पर होगी। इस बीच क्रिकेट दिग्गज कृष्णमचारी श्रीकांत ने भविष्यवाणी की है इस मैच में संजू सैमसन के बल्ले से तूफानी पारी आने जा रही है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने कहा कि संजू इस मैच में पंजाब किंग्स को फोड़ डालेंगे।

पहले मैच में फ्लॉप रहे थे संजू सैमसन

चेन्नई सुपर किंग्स ने ओपनिंग की समस्या से निपटने के लिए आईपीएल 2026 से पहले ट्रेडिंग के जरिए संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स से हासिल किया। वहीं सीएसके का हिस्सा रहे स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा अब राजस्थान रॉयल्स में हैं। टी20 विश्व कप के सुपर स्टार और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे संजू सैमसन से चेन्नई सुपर किंग्स को काफी उम्मीदें हैं। हालांकि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले मुकाबले में संजू फ्लॉप रहे थे। वह 7 गेंदों में सिर्फ 6 रन बनाकर नांद्रे बर्गर की गेंद पर आउट हो गए थे। मैच में सीएसके को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। लेकिन श्रीकांत की माने तो चेपॉक में संजू सैमसन का बल्ला गरजेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CSK करना चाहेगी पलटवार, क्या धोनी की होगी वापसी? पंजाब की नजरें टॉप-4 पर
IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

चेपॉक में चलेगा चेट्टा का जादू!

श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘मैच चेपॉक में होगा, ये वही विकेट है जहां संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप में वापसी की थी और प्लेयर ऑफ द सीरीज जीता था। वह निश्चित तौर पर एक धांसू पारी खेलने जा रहे हैं। यह उनके रॉयल फॉर्म में वापसी के लिए आदर्श विकेट है। संजू को शुरुआती 4-5 गेंदों को देखने के बाद विध्वंसक अवतार में आना चाहिए। मुझे भरोसा है कि वह पंजाब किंग्स को फोड़ डालेंगे।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चेपॉक की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज या गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा?

टी20 वर्ल्ड कप में चेपॉक में ही फॉर्म में आए थे संजू सैमसन

चेन्नई के चेपॉक ग्राउंड में ही संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप में फॉर्म में वापसी की थी। 26 फरवरी 2026 को जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर 8 मैच में संजू ने 15 गेंदों में 24 रन की पारी खेली थी। ये पारी भले ही छोटी रही लेकिन 'चेट्टा' के नाम से चर्चित संजू सैमसन ने इसके जरिए आत्मविश्वास हासिल किया। उसके बाद तो उन्होंने वर्चुअल क्वार्टर फाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन की पारी खेली थी। फिर सेमीफाइनल और फाइनल में भी 86-86 रनों की मैच विनिंग पारियां खेली थी।

श्रीकांत की भविष्यवाणी- हाई स्कोरिंग होगा मैच

सीएसके बनाम पंजाब किंग्स मुकाबले को लेकर श्रीकांत की भविष्यवाणी है कि हाई स्कोरिंग मैच होगा क्योंकि दोनों ही टीमें बड़ा स्कोर खड़ा करने की क्षमता रखती हैं। उन्होंने कहा कि कागजों पर पंजाब किंग्स का पलड़ा थोड़ा भारी दिखता है लेकिन परिस्थितियां चेन्नई सुपर किंग्स के पक्ष में हैं, खासकर तब जब संजू सैमसन अगर फॉर्म में आ जाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैं संजीव गोयनका को बैन कर देता और ओनरशिप छीनता; पंत से तकरार के बाद मोदी

'संजू चले तो उनका मुकाबले करने के लिए पंजाब में कोई नहीं'

श्रीकांत ने कहा, 'जो भी टीम 220 रन बनाएगी, वह मैच जीतेगी। दोनों ही टीमें ये करने में सक्षम हैं। मैच फिफ्टी-फिफ्टी है। कागजों पर पंजाब किंग्स फेवरिट हो सकती है लेकिन अच्छे बैटिंग ट्रैक पर सीएसके अच्छा करेगी। यहां तक कि पिछले साल भी ऐसा ही हुआ था। अगर संजू सैमसन चल गए तो पंजाब किंग्स में उनका मुकाबला करने के लिए कोई नहीं है।'

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।