CSK out MI RCB in Shashank Singh predicts which four teams will reach the playoffs in ipl 2026 CSK बाहर, MI, RCB अंदर; कौन सी चार टीमें प्ले ऑफ में पहुंचेंगी, शशांक सिंह ने की भविष्यवाणी, Ipl Hindi News - Hindustan

CSK बाहर, MI, RCB अंदर; कौन सी चार टीमें प्ले ऑफ में पहुंचेंगी, शशांक सिंह ने की भविष्यवाणी

आईपीएल 2026 में कौन सी चार टीमें प्लेऑफ में पहुंचेंगी इसको लेकर पंजाब किंग्स के प्लेयर शशांक सिंह ने भविष्यवाणी की है। उन्होंने सीएसके को टॉप-4 टीम नहीं माना है, जबकि आरसीबी, मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स नाम उनकी टॉप-4 की लिस्ट में मौजूद है।

Sun, 29 March 2026 08:49 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
CSK बाहर, MI, RCB अंदर; कौन सी चार टीमें प्ले ऑफ में पहुंचेंगी, शशांक सिंह ने की भविष्यवाणी

आईपीएल 2026 को शुरू हुए आज दूसरा दिन है। पहला मुकाबला आरसीबी ने सनसाइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 6 विकेट से जीत लिया है। वहीं, दूसरे मुकाबले में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने हैं। कोलकाता ने दमदार शुरुआत दी है और टीम बड़े लक्ष्य की ओर अग्रसर है। कप्तान अजिंक्य रहाणे शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस बीच आईपीएल 2026 को लेकर पंजाब किंग्स के प्लेयर शशांक सिंह की भविष्यवाणी सामने आई है। एक निजी मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपनी भविष्यवाणी करते हुए बताया है कि कौन सी चार टीमें प्लेऑफ में पहुंचेंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्यकुमार यादव मुंबई की प्लेइंग XI से बाहर, रोहित शर्मा अंदर, KKR की 11 क्या?

शशांक सिंह से इंटरव्यू में पूछा गया कि आप आईपीएल 2026 के आखिरी स्टेज के लिए क्या भविष्यवाणी करेंगे, आपके अनुसार कौन सी चार टीमें प्लेऑफ में पहुंचेंगी। इसके जबाव में दाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज ने कहा कि “जहां तक मुझे लगता है इस बार पंबाज किंग्स प्लेऑफ में पहुंचेगी।” ना सिर्फ पंजाब किंग्स प्लेऑफ में पहुंचेगी, बल्कि उन्होंने दावा किया अय्यर की कप्तानी वाली पीबीकेएस इस बार आईपीएल का खिताब भी अपने नाम करेगी। उन्होंने कहा कि “एक टीम पंजाब किंग्स है, जो प्लेऑफ में पहुंचेगी। आरसीबी एक बार फिर प्लेऑफ में जगह बनाएगी।” उन्होंने भविष्यवाणी करते हुए टॉप-4 के लिए तीसरी टीम मुंबई इंडियंस को बताया। शशांक ने कहा कि “मुझे लगता है कि इस बार मुंबई इंडियंस भी प्लेऑफ के लिए जगह बनाएगी।”

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या सुनील नरेन की फिरकी के सामने टिक पाएंगे रोहित शर्मा? देखें किसमें कितना दम

इसके बाद शशांक सिंह ने चौथी टीम के लिए चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद आदि बड़ी टीमों का नाम नहीं लिया, बल्कि उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि इस बार लखनऊ सुपर जायंट्स या दिल्ली कैपिटल्स में से कोई एक टीम प्लेऑफ में जगह बनाएगी। उन्होंने कहा कि “पता नहीं क्यों, पर मुझे लग रहा है कि इस बार दिल्ली और एलएसजी में से कोई एक टीम प्लेऑफ में पहुंचेगी।” इस तरह शशांक सिंह ने आईपीएल के प्लेऑफ के लिए जिन टीमों के पहुंचने की भविष्यवाणी की उनमें, आरसीबी, पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस शामिल हैं। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स में से किसी एक टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की भविष्यवाणी की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL कप्तानी डेब्यू में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-6 बैटर, ईशान भी लिस्ट में

इंटरव्यू में जब शशांक सिंह से पूछा गया कि क्या इस बार भी आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल का फाइनल देखने को मिल सकता है? जिसके जबाव में उन्होंने कहा कि “फाइनल में कोई भी टीम पहुंचे, लेकिन इस बार ट्रॉफी पंजाब किंग्स ही जीतेगी।” बता दें कि बीते साल आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच ही आईपीएल का फाइनल मुकाबला हुआ था, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम ने जीत दर्ज की थी और खिताब अपने नाम किया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।