Bowlers are not getting Rishabh Pant out he is mostly getting himself out says Navjot Singh Sidhu गेंदबाज पंत को आउट नहीं कर रहे, बल्कि वह खुद आउट हो रहे हैं; पूर्व क्रिकेटर ने दिया बयान, Ipl Hindi News - Hindustan

गेंदबाज पंत को आउट नहीं कर रहे, बल्कि वह खुद आउट हो रहे हैं; पूर्व क्रिकेटर ने दिया बयान

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि ऋषभ पंत अपनी विकेट खुद ही गंवा रहे हैं, जबकि वह इसके लिए गेंदबाजों को मेहनत नहीं करवा रहे और और इसी वजह से IPL 2026 में लखनऊ सुपर जाएंट्स की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

Thu, 16 April 2026 07:22 PMVikash Gaur Bhasha, नई दिल्ली
share
गेंदबाज पंत को आउट नहीं कर रहे, बल्कि वह खुद आउट हो रहे हैं; पूर्व क्रिकेटर ने दिया बयान

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरुवार को कहा कि ऋषभ पंत अपनी विकेट खुद ही गंवा रहे हैं, जबकि वह इसके लिए गेंदबाजों को मेहनत नहीं करवा रहे और और इसी वजह से मौजूदा आईपीएल सत्र में लखनऊ सुपर जाएंट्स की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। मौजूदा सत्र में पंत का प्रदर्शन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है, जिसमें कई बार उन्होंने बहुत कम स्कोर बनाए हैं। उन्होंने एकमात्र अच्छी पारी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 68 रन की खेली।

सुपर जाएंट्स की टीम इस समय अंक तालिका में सातवें स्थान पर है जिसकी मुख्य वजह उसके शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों का अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाना है। पंत और सुपरजाएंट्स के बारे में बात करते हुए सिद्धू ने कहा, ''उन्हें अपनी कमियों पर काफी गहराई से सोचने की जरूरत है। उनकी समस्याएं बनी हुई हैं, विशेषकर इसलिए क्योंकि उनका शीर्ष क्रम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहा है। वे अपने शुरुआती तीन बल्लेबाजों पर बहुत अधिक निर्भर रहे हैं लेकिन उन्हें इसका कोई फायदा नहीं मिला है।''

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सनराइजर्स हैदराबाद को लगा तगड़ा झटका, IPL 2026 से बाहर हुआ इंग्लैंड का ये पेसर

उन्होंने कहा, ''जब आप (एडेन) मारक्रम, (निकोलस) पूरन, (मिचेल) मार्श और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों को देखते हैं तो उनमें जबरदस्त क्षमता नजर आती है लेकिन उनके बीच साझेदारियों की कमी है।'' सिद्धू ने कहा, ''शीर्ष क्रम में 50 रन की साझेदारी भी बहुत कम देखने को मिली है। मुझे नहीं लगता कि गेंदबाज ऋषभ को आउट कर रहे हैं बल्कि अधिकतर वह खुद ही आउट हो रहे हैं। उनमें प्रतिभा और क्षमता दोनों हैं और अगर वह खुद को थोड़ा समय दें तो वह अपने प्रदर्शन में सुधार कर सकते हैं। फिलहाल उनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही संघर्ष करती नजर आ रही हैं।''

पंत एक रन बनाकर हुए थे आउट

बुधवार को बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पांच विकेट की हार के दौरान पंत सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए थे। पंत लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और पांच मैच में सिर्फ 104 रन बना पाए हैं। उनका औसत 26.00 और स्ट्राइक रेट 122.35 का है। सिद्धू रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार विराट कोहली की रनों की भूख से काफी प्रभावित हुए जबकि वह लगभग दो दशकों से शीर्ष स्तर पर क्रिकेट खेल रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक अदद जीत के लिए तरस रही KKR की अब GT से टक्कर, क्या खोल पाएगी खाता?

उन्होंने कहा, ''विराट कोहली अगर अपनी 20 प्रतिशत क्षमता से भी खेले तो भी वह अधिकतर खिलाड़ियों के शत प्रतिशत प्रदर्शन से बेहतर होते हैं। उनका प्रभाव और दबदबा ही कुछ ऐसा है। शारीरिक रूप से पूरी तरह फिट नहीं होने के बावजूद उन्होंने जबरदस्त अर्धशतकीय पारी खेली।'' सिद्धू ने कहा, ''जिस तरह से उन्होंने मोहम्मद शमी पर दबदबा बनाया वह देखने लायक था। वह अपने पैरों का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए कवर के ऊपर से शॉट लगा रहे थे और बहुत ही सहजता से पुल और कट शॉट खेल रहे थे।''

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।