BCCI New Rule For IPL Teams now every benched player will not be allowed on the field IPL 2026 BCCI ने टीमों की मनमानी पर लगाई रोक, अब IPL में मैदान पर नहीं आएगा हर खिलाड़ी; जानिए नया नियम, Ipl Hindi News - Hindustan

BCCI ने टीमों की मनमानी पर लगाई रोक, अब IPL में मैदान पर नहीं आएगा हर खिलाड़ी; जानिए नया नियम

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल के लिए नया लागू किया है। यह बेंच पर बैठे खिलाड़ियों से जुड़ा है, जिससे अब इंडियन प्रीमियर (IPL) टीमों की मनमानी पर रोक लगेगी।

Wed, 8 April 2026 08:24 PMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share
BCCI ने टीमों की मनमानी पर लगाई रोक, अब IPL में मैदान पर नहीं आएगा हर खिलाड़ी; जानिए नया नियम

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन जारी है। आईपीएल के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक नया नियम लागू किया है, जिससे अब टीमों की मनमानी पर रोक लगेगी। अब आईपीएल मैच के दौरान बेंच पर बैठे हर खिलाड़ी को मैदान में जाने की इजाजत नहीं है। एक्स्ट्रा खिलाड़ियों को भी मैदान में आने की इजाजत नहीं है, जब तक कि उनका नाम मैनेजमेंट द्वारा टीम शीट में बताए गए 16 खिलाड़ियों में शामिल न हो। यह नियम लागू करने का स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है लेकिन हाल ही में बीसीसीआई और आईपीएल मैनेजमेंट ने टीम मैनेजरों को निर्देश दिए हैं कि सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी, जो तय 16 खिलाड़ियों का हिस्सा नहीं हैं, वे ड्रिंक्स, बैट लेकर या मैसेज देने के लिए मैदान में नहीं जा सकते।

बाउंड्री पर इतने खिलाड़ियों को इजाजत

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, बिब पहने हुए पांच से ज्यादा खिलाड़ी बाउंड्री रोप के आसपास नहीं घूम सकते। ये पांच खिलाड़ी या तो नॉमिनेटेड 16 में से हो सकते हैं या बाकी टीम में से लेकिन किसी भी समय पांच से ज्यादा नहीं होंगे। आमतौर पर उन्हें ड्रिंक्स ले जाते या बाउंड्री पर लगी बॉल को वापस करते देखा जाता है। टीम सूत्रों ने बताया, “हमें हाल ही में यह निर्देश मिला है कि मैच के दौरान सभी सब्स्टीट्यूट इधर-उधर नहीं जा सकते। उन्हें मैदान पर ड्रिंक्स ले जाने की भी इजाजत नहीं है। मैच के लिए टीम में चुने गए सिर्फ 16 खिलाड़ी ही ऐसा कर सकते हैं। प्लेइंग इलेवन के बाहर के सिर्फ पांच लोग ही घूम सकते हैं। बाकी खिलाड़ी डगआउट में बैठ सकते हैं लेकिन बाउंड्री लाइन और एलईजी एडवरटाइजिंग बोर्ड के बीच नहीं जा सकते।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ललित मोदी का दावा- BCCI और IPL टीमों का हर साल हो रहा है 2400 करोड़ का नुकसान
ये भी पढ़ें:इस खिलाड़ी को भारतीय टीम से बाहर रखना मुश्किल, कार्तिक ने BCCI को दिया क्लियर हि
IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

स्क्वॉड में अधिकतम 25 खिलाड़ी सकते हैं

बता दें कि आईपीएल में एक टीम के स्क्वॉड में अधिकतम 25 खिलाड़ी सकते हैं, जिनमें से 16 का नाम मैच की टीम शीट में होता है। प्लेइंग कंडीशंस के क्लॉज 11.5.2 में लिखा है, "किसी एक खिलाड़ी को बाउंड्री के किनारे या विकेट गिरने पर मैदान पर ड्रिंक दी जा सकती है, बशर्ते खेलने का समय बर्बाद न हो। अंपायर की इजाजत के बिना अन्य ड्रिंक मैदान पर नहीं ले जाई जाएगी। मैदान पर ड्रिंक ले जाने वाले किसी भी खिलाड़ी को प्रॉपर क्रिकेट ड्रेस पहननी होगी (बिब पहनने की शर्त पर)।" 24.1.4 क्लॉज कहता है, "फील्डिंग या बैटिंग टीम के स्क्वॉड मेंबर जो मैच में नहीं खेल रहे हैं और जो सब्स्टीट्यूट फील्डर के तौर पर काम नहीं कर रहे, उन्हें खेलने की जगह (बाउंड्री और पेरिमीटर फेंसिंग के बीच के एरिया सहित) में टीम ट्रेनिंग बिब पहनना जरूरी होगा।"

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।