Batsmen who have scored half centuries on their birthdays in the IPL include KL Rahul who has achieved this feat twice IPL में अपने जन्मदिन पर अर्धशतकीय पारी खेलने वाले बैटर, KL राहुल दो बार कर चुके हैं ये कारनामा, Ipl Hindi News - Hindustan

IPL में अपने जन्मदिन पर अर्धशतकीय पारी खेलने वाले बैटर, KL राहुल दो बार कर चुके हैं ये कारनामा

आईपीएल के इतिहास में अपने जन्मदिन के मौके पर अर्धशतकीय पारी खेलने वाले कौन-कौन से बल्लेबाज हैं, आइए आज हम आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं। केएल राहुल का नाम इस सूची में दो बार शामिल है।

Sun, 19 April 2026 01:16 AMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
IPL में अपने जन्मदिन पर अर्धशतकीय पारी खेलने वाले बैटर, KL राहुल दो बार कर चुके हैं ये कारनामा

18 अप्रैल को भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज और आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा लोकेश राहुल ने अपना जन्मदिन मनाया। उनका जन्म 18 अप्रैल 1992 को बैंगलोर (बेंगलुरु), कर्नाटक में हुआ था। उन्होंने आज 34 अपना 34वां जन्मदिन मनाया है। 34 साल की उम्र में लोकेश राहुल ने अपने करियर में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। इसी सिलसिले में 18 अप्रैल के दिन ही लोकेश राहुल ने खुद को एक खास बर्थेडे गिफ्ट दिया है। उन्होंने अपने जन्मदिन के अवसर पर अर्धशतकीय पारी खेली और आईपीएल के उन चुनिंदा खिलाड़ियों की लिस्ट में एक बार फिर अपनी जगह बनाई जिन्होंने अपने खास दिन पर अर्धशतकीय पारी खेली है। केएल राहुल ने अपने जन्मदिन के मौके पर आईपीएल में दो बार अर्धशतकीय पारी खेली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हम वापस जाकर आत्मनिरीक्षण करेंगे, गलती सुधारेंगे, हमने अटपटी बल्लेबाजी की: रजत

आईपीएल के इतिहास में अपने जन्मदिन के मौके पर अर्धशतकीय पारी सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया के माइक हसी ने खेली थी। उन्होंने साल 2012 में यह कारनामा किया था। तब वे सीएसके की टीम में थे और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चेन्नई के मैदान पर 43 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली थी। इस सूची में दूसरे स्थान पर डेविड वॉर्नर का नाम है। उन्होंने यह कारनामा साल 2020 में कोविड से प्रभावित आईपीएल सीजन में दुबई में किया था। तब उन्होंने 34 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली थी। वे सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा थे और यह ताबड़तोड़ बल्लेबाजी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ की थी। वॉर्नर के बाद इस सूची में केएल राहुल का नाम तीसरे नंबर पर है। लोकेश राहुल ने साल 2021 में अपने जन्मदिन के मौके पर पंजाब किंग्स की टीम से खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वानखेड़े के मैदान पर 51 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली थी।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:SRH से हारने के बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बताया कहां हो गई चूक, कहा- हमने…

इस सूची में अब चौथे स्थान पर भी लोकेश राहुल का ही नाम आ गया है। उन्होंने आईपीएल 2026 के 26वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ 34 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के जड़े। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 167 से अधिक का रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सनराइजर्स हैदराबाद ने CSK को 10 रनों से हराया, प्रफुल्ल हिंगे ने फिर किया कमाल

आईपीएल में अपने जन्मदिन पर अर्धशतक जड़ने वाले बैटर

54 (43) - माइक हसी (सीएसके) बनाम केकेआर, चेन्नई, 2012

66 (34) - डेविड वार्नर (एसआरएच) बनाम डीसी, दुबई, 2020

61 (51) - केएल राहुल (पीबीकेएस) बनाम डीसी, वानखेड़े, 2021

57 (34) - केएल राहुल (डीसी) बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2026**

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।