all the credit goes to Abhishek Sharma says SRH Captain Ishan Kishan after he scored century in IPL 2026 match vs DC ईशान किशन ने इस खिलाड़ी को दिया मैच का पूरा क्रेडिट, बोले- आपके पास कहने के लिए कुछ नहीं है, Ipl Hindi News - Hindustan

ईशान किशन ने इस खिलाड़ी को दिया मैच का पूरा क्रेडिट, बोले- आपके पास कहने के लिए कुछ नहीं है

सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल 2026 की लगातार तीसरी जीत मिली है। अब 7 मैचों में एसआरएच ने चार मैच जीत लिए हैं और टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। इस मैच में अभिषेक शर्मा ने कमाल की पारी खेली।

Wed, 22 April 2026 07:43 AMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
ईशान किशन ने इस खिलाड़ी को दिया मैच का पूरा क्रेडिट, बोले- आपके पास कहने के लिए कुछ नहीं है

सनराइजर्स हैदराबाद ने अब लय पकड़ ली है। आईपीएल 2026 में पहले चार मैचों में से 3 मैचों में हार झेलने वाली एसआरएच टीम अब लगातार तीन मैच जीत चुकी है। कप्तान ईशान किशन इस बात से खुश हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने मंगलवार 21 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 242 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसमें अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक शामिल था। यही कारण है कि कप्तान ईशान किशन ने कहा है का सारा क्रेडिट अभिषेक शर्मा को जाता है। उन्होंने हेनरिक क्लासेन की भी तारीफ की, जिन्होंने 13 गेंदों में ताबड़तोड़ 37 रन बनाए। 135 रनों की पारी अभिषेक शर्मा ने खेली, जो आईपीएल के इतिहास की टॉप 5 पारियों में शामिल हो गई है।

ईशान किशन ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, "अभी मैं क्या कहूं, अभिषेक ने पूरी इनिंग्स में जिस तरह बैटिंग की और क्लासेन ने उसे फिनिश किया, उसे देखते हुए, आपके पास कहने के लिए ज़्यादा कुछ नहीं होता जब इस तरह के विकेट पर स्कोरबोर्ड पर 200 से ज़्यादा रन हों जहां बॉल पुरानी होने वाली हो। जब वह आता है तो नए बैट्समैन के लिए हिट करना आसान नहीं होता, लेकिन फिर भी, बहुत सारा क्रेडिट, मेरा मतलब है सारा क्रेडिट अभिषेक को जाता है।"

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उनके आगे कप्तान भी क्या कर सकता है? हार के बाद अक्षर ने इनके सिर फोड़ा हार ठीकरा

कप्तान ने आगे बताया, “टीम में डिस्कशन बस यह पक्का करना है कि हम मैच दर मैच, एक बार में एक दिन पर ध्यान दें, और हमारी टीम में हर कोई हिट करना पसंद करे। हमें बस खुद को 2-3 बॉल देनी होती हैं, ताकि यह समझ सकें कि विकेट कैसा खेलने वाला है, किस तरह का बाउंस होने वाला है और हम बस अपना गेम खेलते हैं। हम इतना नहीं सोचते। हमारे पास इसके पीछे कोई प्लान नहीं है, लेकिन हम बस बॉल को देखते हैं और अपना गेम खेलते हैं।”

हर्ष को रोकने के पीछे क्या प्लान था? इस पर ईशान ने बताया, "मुझे लगता है कि मैं बस चाहता था कि बॉल और रन का रेश्यो जितना हो सके उतना अच्छा हो, जब बैटर ज़ोर से हिट करने की कोशिश कर रहा हो, इस तरह के विकेट पर यह आसान नहीं होता। और मैं हर्ष दुबे को जानता हूं, जब भी मैं उसे लेता हूं, वह अच्छी बॉल डालने में काबिल होता है। वह बहुत स्मार्ट बॉलर है और मैंने अभी उससे बात की और मैंने कहा कि तुम सबसे ज़रूरी ओवर डालोगे, लेकिन प्लान यह था कि जब ज़रूरत हो, जब टीम के दो सबसे अच्छे बैटर बैटिंग कर रहे हों, तो अपने बेस्ट बॉलर को लाओ और मुझे लगता है कि यह हमारे लिए काफी अच्छा काम आया।" हर्ष दुबे ने सिर्फ 2 ओवर की फेंके और कुल 3 विकेट अपने नाम किए। आखिरी ओवर में ही तीनों सफलताएं उन्हें मिलीं। ईशान मलिंगा ने चार विकेट अपने नाम किए और दिल्ली कैपिटल्स को झकझोर कर रख दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।