अभिषेक शर्मा ने T-20 क्रिकेट में विराट कोहली से की शतकों की बराबरी, 47 गेंदों में DC के खिलाफ खेली अद्भुत पारी
आईपीएल 2026 के 31वें मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में 47 गेंदों में शतक जड़ दिया है। उन्होंने इस सेंचुरी के साथ टी-20 क्रिकेट में शतकों के मामले में विराट कोहली की बराबरी कर ली है।

आईपीएल 2026 के 31वें मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में 47 गेंदों में शतक जड़ दिया है। उन्होंने इस सेंचुरी के साथ टी-20 क्रिकेट में शतकों के मामले में विराट कोहली की बराबरी कर ली है। विराट कोहली ने टी-20 क्रिकेट में कुल 9 शतक जड़े थे और अभिषेक शर्मा के नाम भी 9 शतक हो गए हैं। उन्होंने आज के मैच में दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की और विकेट के सभी तरफ शॉट्स लगाए।
68 गेंदों में खेली 138 रनों की अद्भुत पारी
उन्होंने नीतीश राणा की गेंद पर दो लगातार छक्के जड़कर अपना शतक पूरा किया और बहुत ही कम उम्र में क्रिकेट के दिग्गज और किंग के नाम से मशहूर विराट कोहली की बराबरी कर ली। इस शतक के साथ उन्होंने क्विंटन डिकॉक, राइली रूसो और साहिबजादा फरहान की भी बराबरी कर ली है। अभिषेक ने आज के मैच में 68 गेंदों का सामना किया जिसमें 138 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान चौके छक्कों में कोई भेदभाव ना करते हुए बराबर की संख्या में बाउंड्रियां जड़ीं। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 10 चौके और 10 छक्के जड़े। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 198.53 का रहा।
मैच का हाल
मैच की बात करें तो अभिषेक शर्मा के शानदार शतक की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम को निर्धारित 20 ओवरों में 243 रनों का लक्ष्य दिया है। अभिषेक शर्मा के अलावा ट्रेविस हेड ने 37 रन बनाए, जबकि कप्तान ईशान किशन ने 13 गेंदों में 25 रन बनाए। 13 गेंदों में ही हेनरिक क्लासेन ने 27 रनों की पारी खेली।
टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक शतक:
22 क्रिस गेल,
12 बाबर आजम,
10 डेविड वार्नर,
9 क्विंटन डी कॉक, विराट कोहली, रिले रोसौ, साहिबजादा फरहान और अभिषेक शर्मा।
विराट कोहली की बराबरी कर ली
अभिषेक शर्मा इस शतक के साथ किसी भी भारतीय बल्लेबाज के लिए विराट कोहली के साथ संयुक्त रूप से सबसे अधिक शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। अभिषेक शर्मा इस सीजन अच्छी लय में दिखाई दे रहे हैं और उन्होंने इस सीजन तीसरी बार ये 50 या उससे अधिक की पारी खेली। वे छक्के जड़ने के मामले में भी रजत पाटीदार को पीछे छोड़ दिया है और इस सीजन सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस सीजन अब तक सात पारियों में 27 छक्के जड़ दिए हैं जो किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे अधिक छक्के हैं। रजत पाटीदार इस सूची में दूसरे नंबर पर आ गए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन