1/5अमित मिश्रा आईपीएल के इतिहास के पहले ऐसे स्पिनर थे, जिन्होंने आईपीएल मैच में आखिरी ओवर में 3 विकेट निकाले थे। दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के लिए खेलते हुए डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ अमित मिश्रा ने 3 विकेट निकाले थे।

आईपीएल के इतिहास में 8 साल बाद ऐसा संयोग बना था, जब किसी स्पिनर ने आखिरी ओवर में 3 विकेट निकाले थे। ए़डम जैम्पा ने वाइजैग में 2016 में राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 3 विकेट आखिरी ओवर में चटकाए थे।

दो साल के बाद आईपीएल में राहुल तेवतिया ने ये कमाल किया था। दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए राहुल तेवतिया ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 2018 के एक मैच में कोलकाता में 3 विकेट आखिरी ओवर में निकाले थे।

क्रुणाल पांड्या ने पिछले साल यानी 2025 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी के लिए 3 विकेट आखिरी ओवर में निकाले थे। वे ऐसा करने वाले चौथे स्पिनर बने थे।

हर्ष दुबे उन पांच स्पिनरों में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने आईपीएल मैच में आखिरी ओवर किया और उसमें एक या दो नहीं, बल्कि 3 विकेट निकाले। हर्ष दुबे ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ऐसा किया।
