Mumbai Indians Change Captain for Third Time Jasprit Bumrah Takes Charge After Hardik pandya Suryakumar yadav मुंबई ने तीसरी बार बदला कप्तान, हार्दिक-सूर्यकुमार के बाद बुमराह को मिली कमान, Ipl Hindi News - Hindustan

मुंबई ने तीसरी बार बदला कप्तान, हार्दिक-सूर्यकुमार के बाद बुमराह को मिली कमान

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 में तीसरी बार कप्तान बदला है। टीम के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या चोट के कारण पिछले कुछ मैच से नहीं खेल रहे हैं। गुरुवार को सूर्यकुमार यादव की जगह जसप्रीत बुमराह कप्तानी कर रहे।

Thu, 14 May 2026 07:22 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
मुंबई ने तीसरी बार बदला कप्तान, हार्दिक-सूर्यकुमार के बाद बुमराह को मिली कमान

मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई इंडियंस की टीम ने जारी सीजन में तीसरी बार कप्तान बदला है। नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या चोट के कारण लगातार तीसरे मैच में नहीं खेल रहे हैं, जबकि सूर्यकुमार यादव भी आज के मैच में निजी कारणों की वजह से बाहर हैं। हार्दिक और सूर्यकुमार की गैरमौजूदगी में जसप्रीत बुमराह टीम की कमान संभाल रहे हैं। मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है और अब बचे हुए मैचों को जीतने पर टीम की नजरें होंगी।

हार्दिक चौथे मैच से बाहर

इस मैच से पहले नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में टीम की अगुवाई कर रहे सूर्यकुमार यादव और स्पिनर अल्लाह गजनफर इस मुकाबले के लिए मुंबई की एकादश का हिस्सा नहीं हैं। पंजाब ने भी दो बदलाव करते हुए जेवियर बार्टलेट और अजमतुल्लाह उमरजई को एकादश में शामिल किया है। रविवार को रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से मिली करीबी हार ने मुंबई इंडियंस को इस सत्र के प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर दिया। पांड्या पीठ में ऐंठन के कारण इस मैच में नहीं खेल पाए। पंजाब के खिलाफ मैच इस सत्र का चौथा ग्रुप चरण मुकाबला है, जिसमें पांड्या नहीं खेले। इससे पहले वह दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ भी नहीं खेले थे।

मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने कहा हम पहले गेंदबाजी करेंगे। हमने पिछला मैच देखा था और हमें लगा कि मौसम ठंडा होने की वजह से बाद में विकेट अच्छी हो जाएगी। मैंने नहीं सोचा था कि मुम्बई इंडियंस का कप्तान बनने से पहले मैं टेस्ट कप्तान बन जाउंगा। हमारे तीन गेम बचे हुए हैं और हम जितना हो सके पॉजिटिव लेना चाहेंगे। हम खेल का आनंद लेना चाहते हैं।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

वहीं पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर हम भी अगर टॉस जीतते तो पहले गेंदबाजी ही करते। विकेट थोड़ी सूखी लग रही है। अभी भी नहीं पता है कि पिच कैसी खेलेगी। इसलिए पॉजिटिव होकर सोच रहे हैं। हमें इस बारे में सोचना बंद कर देना चाहिए कि पिछले कुछ मैचों में क्या गलत हुआ है। हमें अब अच्छे शेप और बेहतरीन माइंडसेट में रहना होगा। हमारी टीम में आज हरप्रीत बराड़, जेवियर बार्टलेट और अजमतुल्लाह ओमरजई खेल रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वैभव को पहली बार मिल सकता है भारतीय टीम में मौका? इंडिया A में मिली जगह

दोनों टीमें इस प्रकार है-

पंजाब किंग्स (एकादश): प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), कूपर कॉनली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह ओमरजई, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।

मुम्बई इंडियंस (एकादश):- रयान रिकल्टन, नमन धीर, तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह (कप्तान) और रघु शर्मा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।