IPL auction has given hints about MS Dhoni final season ms dhoni retirement ipl 2026 IPL Auction में मिले धोनी के आखिरी सीजन के संकेत! अब चैन से रिटायरमेंट ले पाएंगे माही, Cricket Hindi News - Hindustan

IPL Auction में मिले धोनी के आखिरी सीजन के संकेत! अब चैन से रिटायरमेंट ले पाएंगे माही

एमएस धोनी क्या रिटायर होने वाले हैं? क्या माही का यह आखिरी आईपीएल सीजन होने वाला है? IPL ऑक्शन 2026 के बाद सीएसके फैंस के जहन में यही सवाल चल रहे हैं। CSK ने जिन खिलाड़ियों पर निवेश किया है, उससे तो यही संकेत मिल रहे हैं।

Wed, 17 Dec 2025 05:57 PMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
IPL Auction में मिले धोनी के आखिरी सीजन के संकेत! अब चैन से रिटायरमेंट ले पाएंगे माही

एमएस धोनी क्या रिटायर होने वाले हैं? क्या माही का यह आखिरी आईपीएल सीजन होने वाला है? IPL ऑक्शन 2026 के बाद सीएसके फैंस के जहन में यही सवाल चल रहे हैं। CSK ने इस बार जिन खिलाड़ियों में निवेश किया है, उससे तो यही संकेत मिल रहे हैं। कभी ‘बूढ़ों की फौज’ कही जाने वाली CSK को अब समझ आ गया है कि उन्हें अपनी रणनीति बदलने की जरूरत। पिछले कुछ सीजन से लगातार खराब प्रदर्शन के बाद अब सीएसके ने 'GEN Z' खिलाड़ियों में निवेश किया है। इनमें से 2 निवेश ऐसे हैं जिसने धोनी के रिटायरमेंट के संकेत दिए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL vs PSL: लीग के इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन? दिखता है जमीन आसमान का फर्क

सीएसके ने 2 खिलाड़ियों पर खर्च किए 32.20 करोड़ रुपए

माही अपने करियर के अंतिम पढ़ाव पर है। सीएसके में उनकी जगह को भर पाना तो किसी भी खिलाड़ी के लिए नामुमकिन है, मगर चेन्नई की टीम ने उनके फ्यूचर की ओर कदम बढ़ाना शुरू कर दिए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2026 के लिए विकेट-कीपर बल्लेबाजों पर रिकॉर्ड 32.30 करोड़ का निवेश किया। यह आंकड़ा बताता है कि सीएसके MS धोनी के बाद की तैयारी कर रही है।

ये आंकड़े चौंकाने वाले हैं। IPL 2026 के मिनी-ऑक्शन में CSK ने 19 साल के कार्तिक शर्मा को 14.20 करोड़ में खरीदा, जो IPL इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे महंगे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी हैं। इससे पहले, उन्होंने रवींद्र जडेजा और सैम करन को राजस्थान रॉयल्स को संजू सैमसन के बदले ट्रेड किया था, जिनकी कीमत 18 करोड़ थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नवाबों के शहर में आज IND vs SA भिड़ंत, बल्लेबाज या गेंदबाज कौन बरपाएगा कहर?

सीएसके ने इससे पहले उर्विल पटेल को रिटेन किया था, जो भी एक विकेट कीपर बल्लेबाज हैं। ऐसे में अब CSK के पास चार विकेटकीपर बल्लेबाज हो गए हैं। यह गहराई CSK के खेमे में पहले कभी नहीं देखी गई, जो ऐतिहासिक रूप से 2008 से विकेट के पीछे सिर्फ धोनी पर निर्भर रही है।

हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने हाल ही में हुई नीलामी के दौरान इस स्ट्रैटेजिक बदलाव की पुष्टि की। उन्होंने साफ तौर पर कहा, "हम इस बात पर विचार कर रहे थे कि किसी समय MS आगे बढ़ेंगे। संजू एक इंटरनेशनल क्वालिटी का खिलाड़ी है, और वह उस भूमिका को बहुत अच्छे से निभाता है।"

एमएस धोनी ने 2020 में तो इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, मगर वह अभी भी आईपीएल में एक्टिव हैं।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।