IPL 2026 Virat Kohli to Play as Impact Player vs Delhi capitals Josh Hazlewood Gives Key Update RCB vs DC विराट कोहली दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नहीं खेलेंगे पूरा मैच? जोश हेजलवुड ने फिटनेस पर ये कहा, Cricket Hindi News - Hindustan

विराट कोहली दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नहीं खेलेंगे पूरा मैच? जोश हेजलवुड ने फिटनेस पर ये कहा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली आगामी मैच में भी इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेल सकते हैं। जोश हेजलवुड ने हिंट दिया है कि वह पूरी तरह फिट नहीं हैं।

Fri, 17 April 2026 09:07 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
विराट कोहली दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नहीं खेलेंगे पूरा मैच? जोश हेजलवुड ने फिटनेस पर ये कहा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में खेलने के बाद अब पूरी तरह फिट नहीं हैं और अब एक नए रोल में नजर आ रहे हैं। विराट कोहली एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलने उतरे थे। कोहली आईपीएल के इतिहास में पहली बार इम्पैक्ट सब्सिट्यूट के रूप में मैदान पर आए। कोहली इस मैच में 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आए और 49 रन की दमदार पारी खेली। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में विराट कोहली बतौर इम्पैक्ट प्लेयर खेलेंगे या नहीं, इसको लेकर जोश हेजलवुड ने अपडेट दी है।

विराट कोहली को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान के टखने में चोट लग गई थी और इस वजह से उन्होंने उस मैच में फील्डिंग नहीं की थी और फिर अगले मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतरे थे। कई रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया था कोहली पिछले कुछ मैचों से पूरी तरह फिट नहीं हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जोश हेजलवुड ने कन्फर्म किया है कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ विराट कोहली खेलेंगे लेकिन उन्होंने ये नहीं बताया कि वह पूरा मैच खेलेंगे या नहीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पंजाब के प्रदर्शन से गदगद हुए कोच पोंटिंग, कहा- तारीफ के शब्द कम पड़ने लगे हैं

कोहली की फिटनेस

जोश हेजलवुड ने कहा, ''वह निश्चित तौर पर खेलेंगे, बस ये देखना है कि वो फील्डिंग में कितना योगदान दे पाता है। वह टीम में गजब की ऊर्जा लेकर आते हैं और हमारे बेहतरीन फील्डरों में से एक हैं, इसलिए हम चाहेंगे कि वह पूरी तरह मैदान पर मौजूद रहें। उसे जानने के बाद मैं कह सकता हूं कि वह हाथ पर हाथ धरकर बैठने वालों में से नहीं हैं, वह हमेशा मैच में शामिल होना और अपना प्रभाव छोड़ना चाहते हैं।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:श्रेयस चेज करने के मामले में कोहली को दे रहे टक्कर, आकाश ने दिग्गज से की तुलना

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच शनिवार को आईपीएल मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच अब तक हुए 33 मुक़ाबलों में आरसीबी को 20, जबकि डीसी को 12 में जीत मिली है, जबकि एक मुकाबला रद्द हुआ था। आरसीबी की टीम पांच में से चार मुकाबले जीतकर शीर्ष-2 में है, वहीं डीसी चार में से दो मुकाबले जीत और दो मुकाबले हारकर अंक तालिका के बीच में है।

बेंगलुरू में हुए दोनों टीमों के बीच 13 मुक़ाबलों में भी आरसीबी 7-5 से आगे है। पांच पारियों में दो अर्धशतकों के साथ 228 रन बना चुके विराट कोहली को अगर रोकना है, तो डीसी के कप्तान अक्षर पटेल को ख़ुद नई गेंद थामनी होगी। अक्षर ने कोहली को आईपीएल में सिर्फ एक बार आउट किया है, लेकिन कोहली, उन पर सिर्फ़ 113 के स्ट्राइक रेट से ही रन बना पाते हैं।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।