IPL 2026 Vaibhav Sooryavanshi Goes Berserk Fifty in 15 Balls josh Hazlewood Taken to Cleaners RR vs RCB वैभव सूर्यवंशी ने गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, 15 गेंद में फिर ठोकी फिफ्टी; जोश हेजलवुड को भी धोया, Cricket Hindi News - Hindustan

वैभव सूर्यवंशी ने गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, 15 गेंद में फिर ठोकी फिफ्टी; जोश हेजलवुड को भी धोया

वैभव सूर्यवंशी ने शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में 15 गेंदों में अर्धशतक लगाया। वह आईपीएल में लगातार दो बार 15 गेंदों के अंदर फिफ्टी लगाने वाले पहले बैटर बन गए हैं।

Sat, 11 April 2026 01:10 AMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
वैभव सूर्यवंशी ने गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, 15 गेंद में फिर ठोकी फिफ्टी; जोश हेजलवुड को भी धोया

राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपने बल्ले से सबको चौंका दिया है। शुक्रवार को गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंदों में अर्धशतक लगाया। वैभव ने अपनी पारी के दौरान बेंगलुरु के तेज गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी। उन्होंने पहली बार आईपीएल 2026 में खेल रहे जोश हेजलवुड के एक ही ओवर में लगातार गेंदों पर चार बाउंड्री भी लगाई। वैभव ने आईपीएल 2026 में दूसरी बार 15 गेंदों में अर्धशतक मारा है। इससे पहले उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इसी मैदान पर अर्धशतक ठोका था।

IPL में सबसे तेज फिफ्टी

आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम है। राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 2023 में 13 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। पंजाब किंग्स के खेलते हुए केएल राहुल ने 14 गेंदों में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 2018 में अर्धशतक बनाया था। यूसुफ पठान ने कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 2014 में 15 गेंद में फिफ्टी मारी थी। वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सिर्फ 15 गेंद में फिफ्टी ठोकी थी। इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ शुक्रवार को 15 गेंदों में 50 रन जड़े।

राजस्थान के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी नौवें ओवर में बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हुए। उनका कैच विराट कोहली ने लपका। वैभव ने 26 गेंद में 78 रन की दमदार पारी खेली। उन्हें क्रुणाल पांड्या ने अपने दूसरे ओवर में आउट किया। वैभव ने अपनी पारी में 8 चौके और सात छक्के लगाए। वैभव ने यशस्वी के साथ 21 और जुरेल के साथ दूसरे विकेट के लिए 37 गेंद में 108 रन जोड़े।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RCB कप्तान रजत ने तोड़ा यशस्वी का रिकॉर्ड, टी20 क्रिकेट में पूरे किए 3000 रन

रजत पाटीदार की कप्तानी पारी की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने विकेटों के पतन के बीच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शुक्रवार को आईपीएल के मैच में आठ विकेट पर 201 रन बनाये।पाटीदार ने 40 गेंद में चार छक्कों और चार चौकों की मदद से 63 रन बनाए। एक समय पर आरसीबी के छह विकेट 94 रन पर गिर गए थे जिसके बाद उन्होंने मोर्चा संभाला। विराट कोहली ( 16 गेंद में 32 रन ) समेत गत चैम्पियन आरसीबी के सभी बल्लेबाज तेजी से रन बनाने के प्रयास में आउट हो गए । आखिरी ओवरों में इंपैक्ट सब वेंकटेश अय्यर ने 15 गेंद में 29 रन बनाये जिसमें संदीप शर्मा के आखिरी ओवर में 21 रन बने ।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।