IPL 2026 Sunrisers Hyderabad skipper Pat Cummins Flies Home for Further Scans on Nagging Back Injury IPL छोड़ सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया लौटे, बड़ी वजह आई सामने, Cricket Hindi News - Hindustan

IPL छोड़ सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया लौटे, बड़ी वजह आई सामने

ऑस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेटर पैट कमिंस पीठ की चोट के आखिरी स्कैन के लिए ऑस्ट्रेलिया लौट गए हैं। कमिंस सीजन शुरू होने से पहले टीम से जुड़े थे और अब दो सप्ताह बाद टीम में शामिल होंगे।

Sat, 4 April 2026 05:39 PMHimanshu Singh वार्ता, नई दिल्ली
share
IPL छोड़ सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया लौटे, बड़ी वजह आई सामने

सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस अपनी पीठ की चोट के अंतिम स्कैन के लिए ऑस्ट्रेलिया लौट गए हैं। पिछले साल जुलाई से ही मैदान से दूर चल रहे कमिंस इस बीच केवल एक एशेज टेस्ट खेल पाए थे। अब आईपीएल 2026 के बीच में ही वह अपनी इंजरी का अपडेट लेने के लिए टीम कैंप छोड़कर ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गए हैं। ईएसपीएन क्रिकइंफो की जानकारी के अनुसार यह स्कैन पहले से ही तय था और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की देखरेख में किया जाएगा। गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच खत्म होने के बाद कमिंस भारत से रवाना हुए। अगर रिपोर्ट सही आती है और बोर्ड से मंजूरी मिलती है, तो उनके 17 अप्रैल तक वापस टीम से जुड़ने की संभावना है।

हैदराबाद के लिए खेल सकते हैं मैच

यह पूरी कवायद टीम की पुरानी योजना का हिस्सा है। कमिंस ने आईपीएल शुरू होने से पहले ही साफ कर दिया था कि, "अगर स्थिति अनुकूल रही, तो मैं टूर्नामेंट के दूसरे हाफ और नॉकआउट मुकाबलों (यदि एसआरएच पहुंचती है) में खेलता नजर आऊंगा।" वह टूर्नामेंट के आगाज से ही टीम के साथ थे और नेट सत्र में गेंदबाजी का अभ्यास भी कर रहे थे। हैदराबाद ने अपना पहला मैच 28 मार्च को बेंगलुरु में आरसीबी के खिलाफ खेला था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:युवा बल्लेबाजों ने पोंटिंग को किया इम्प्रेस, पंजाब कोच ने मास्टर प्लान बताया

कमिंस की गैर-मौजूदगी में ईशान किशन ही टीम की कमान संभालना जारी रखेंगे। उन्हें कप्तान तब नियुक्त किया गया था, जब यह साफ़ हो गया था कि पैट शुरुआती मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। कमिंस आख़िरी बार पिछले साल दिसंबर में तीसरे एशेज टेस्ट में एक्शन में दिखे थे। जुलाई में पहली बार उनकी पीठ में तकलीफ शुरू हुई थी। हालांकि, उन्होंने इस साल टी20 विश्व कप खेलने की उम्मीद जताई थी, लेकिन रिकवरी के दौरान एक "मामूली झटके" की वजह से उन्हें बाहर बैठना पड़ा।

भारत आने से कुछ दिन पहले कमिंस ने बिजनेस ऑफ स्पोर्ट्स पॉडकास्ट पर अपनी चोट को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा था, “मैं अभी भी पीठ की समस्या से उबर रहा हूं, लेकिन अब स्थिति बेहतर है। मैंने नेट्स पर गेंदबाज़ी शुरू कर दी है। आईपीएल नजदीक है और मैं शुरुआत में तो नहीं खेल पाऊंगा, लेकिन जल्द ही मैदान पर वापसी करूंगा।”

पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर मौजूद हैं। टीम ने लगातार दो मैच जीते हैं। मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा सर्वाधिक रन बनाने वाले बैटर हैं। विजय कुमार ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोहली ने लंदन शिफ्ट होने के बाद खुद को ‘ओवरसीज प्लेयर’ कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी

पैट ने आगे बताया था, "फिलहाल मैं हर तीसरे दिन गेंदबाज़ी कर रहा हूं। हमारी कोशिश यही है कि टूर्नामेंट के बीच तक मैं मैच खेलने के लिए पूरी तरह फिट हो जाऊं।" कमिंस के न होने पर हैदराबाद ने अब तक विदेशी तेज़ गेंदबाज़ के तौर पर इशान मलिंगा और डेविड पेन को आज़माया है। टीम का अगला मुक़ाबला रविवार दोपहर को हैदराबाद में लखनऊ सुपर जायंट्स के विरुद्ध होगा।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।