शुभमन गिल ने IPL में पूरे किए 4000 रन, कोहली को पीछे छोड़ा; राहुल के बाद दूसरे सबसे तेज बैटर
स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल आईपीएल में 4000 रन पूरे करने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा है। गिल ने लखनऊ के खिलाफ दमदार 56 रन बनाए।

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में अर्धशतक लगाया। अपनी इस पारी के दौरान शुभमन गिल ने आईपीएल में 4000 रन पूरे कर लिए है। गिल ने रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान ये उपलब्धि हासिल की। इस मैच में 25वां रन पूरा करते हुए उन्होंने 4000 के आंकड़े को छूआ। शुभमन गिल ने 118 पारियों में 4000 रन पूरे किए और वह सबसे तेज इस मुकाम तक पहुंचने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
कोहली को पीछे छोड़ा
शुभमन गिल इंडियन प्रीमियर लीग में 4000 रन पूरा करने वाले सबसे युवा बल्लेबाज भी बन गए हैं। रविवार को लखनऊ में शुभमन गिल ने 34 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। गिल ने बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का सबसे कम उम्र में 4000 रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ा। विराट कोहली ने 27 साल 195 दिन में ये मुकाम हासिल किया था, जबकि गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने 26 साल 216 दिन में ये कारनामा करके दिखाया है। संजू सैमसन ने 29 साल 147 दिन और सुरेश रैना ने 29 साल 174 दिन में ये उपलब्धि हासिल की थी।
केएल राहुल ने 105 पारियों में 4000 आईपीएल रन पूरे किए थे। वह आईपीएल में सबसे तेज 4000 रन पूरा करने वाले बल्लेबाज हैं। वहीं शुभमन गिल ने 118 पारियों में ये मुकाम हासिल किया। विराट कोहली ने 128 पारियों में, जबकि सुरेश रैना और गौतम गंभीर ने 140 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की थी। भारतीय बल्लेबाजों के अलावा क्रिस गेल ने 112 पारियों और डेविड वॉर्नर ने 114 पारियों में 4000 रन पूरे किए।
शुभमन गिल आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस का हिस्सा बने थे। इसके बाद से उन्होंने 63 मैचों में 2580 रन बनाए। उनके अलावा 2022 से अब तक और कोई भी बल्लेबाज गिल से ज्यादा रन नहीं बना सका है। उन्होंने गुजरात के लिए 18 अर्धशतक और 4 शतक लगाए हैं।
राजस्थान रॉयल्स की टीम पॉइटंस टेबल में चार जीत के साथ शीर्ष पर है। वहीं वैभव सूर्यवंशी के पास ऑरेन्ज कैप है। उन्होंने 4 मैचों में 200 रन बनाए हैं। जबकि प्रसिद्ध कृष्णा सबसे ज्यादा विकेट (10) लेने वाले गेंदबाज हैं। उनके पास पर्पल कैप है। गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच में रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स को सात विकेट से हराया।





साइन इन