IPL 2026 Shreyas Iyer sister Shresta Iyer Faces Heavy Backlash and Abuse After Playful Video on KKR vs PBKS Draw श्रेयस अय्यर की बहन के इस वीडियो पोस्ट से मचा बवाल, गाली-धमकी मिलने पर किया डिलीट, Cricket Hindi News - Hindustan

श्रेयस अय्यर की बहन के इस वीडियो पोस्ट से मचा बवाल, गाली-धमकी मिलने पर किया डिलीट

श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर को कोलकाता और पंजाब मैच के बाद एक वीडियो शेयर करने पर ऑनलाइल ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। उनको अपमानजनक कमेंट और धमकियां मिली, जिसके बाद उन्होंने वीडियो डिलीट कर दिया।

Thu, 9 April 2026 08:09 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
श्रेयस अय्यर की बहन के इस वीडियो पोस्ट से मचा बवाल, गाली-धमकी मिलने पर किया डिलीट

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर को ऑनलाइन ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा है। कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच के बाद श्रेष्ठा अय्यर ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसके बाद उन्हें ऑनलाइन ट्रोल किया गया और धमकी भी दी गई, जिसके कारण उन्होंने अपना वीडियो डिलीट कर दिया। कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच 6 अप्रैल को आईपीएल मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था, जिसके बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले।

श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच के बाद ऑनलाइन दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा। विवाद इतना बढ़ गया कि उन्हें अपना वीडियो डिलीट करना पड़ा। ईडन गार्डन्स में भारी बारिश और गीली आउटफील्ड के कराण मैच शुरू हुआ लेकिन 22 गेंद होने के बाद रद्द कर दिया गया था। मैच रद्द होने के बाद श्रेष्ठा अय्यर ने वीडियो शेयर करते हुए पंजाबी में मजाकिया अंदाज में कहा, ''हम पंजाबियों का दिल बड़ा होता है, लो, हमने आपको एक पॉइंट दे दिया''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL इतिहास के 5 सबसे 'घुमक्कड़' क्रिकेटर, जिनकी जर्सी कई बार रंग बदली है

आईपीएल के 19वें सीजन में अब तक फैंस को लगभग सब देखने को मिल गया है। लो स्कोरिंग मुकाबले से लेकर हाई स्कोरिंग मुकाबले, वॉशआउट से लेकर रोमांचक मुकाबले तक, फैंस का भरपूर मनोरंजन हुआ है। हालांकि इस घटना ने सोशल मीडिया का दूसरा पहलू भी दिखाया है। श्रेष्ठा का ये वीडियो कोलकाता के कुछ फैंस को नागवार गुजरा। उनके वीडियो के कमेंट सेक्शन में अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। कुछ धमकियां भी आईं। जिसके बाद उन्होंने वीडियो को हटाना उचित समझा।

भाई के लिए हटाया वीडियो

श्रेष्ठा अय्यर ने एक पोस्ट में लिखा, ‘’मैंने अपना हालिया वीडियो हटाने का फैसला किया है क्योंकि कुछ लोग इसे गलत समझ रहे हैं। वह वीडियो सिर्फ मजाक और मस्ती के लिए था, लेकिन मैं समझती हूं कि सबकी पसंद अलग होती है। पर वीडियो की वजह से जो धमकियां और भद्दी बातें कही गईं, उसने मुझे दुखी कर दिया है। यह ऐसी चीज थी जिसकी मुझे बिल्कुल उम्मीद नहीं थी, खासकर तब जब इसका मकसद किसी को भी नुकसान पहुंचाना नहीं था। मैं वीडियो इसलिए नहीं हटा रही हूं क्योंकि मुझे लगता है कि मैंने कुछ गलत किया है, बल्कि इसलिए हटा रही हूं क्योंकि मैं अपने भाई और उनकी टीम का सम्मान करती हूं। मेरा मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुँचाना नहीं था, और मैं ऐसी नकारात्मकता को बढ़ावा नहीं देना चाहती।"

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।