1/6आईपीएल के इतिहास में सिर्फ 5 ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जो 7 या इससे ज्यादा टीमों के लिए इस टूर्नामेंट में खेले हैं। इनमें से चार खिलाड़ी तो इस सीजन भी एक्टिव हैं, जबकि एक खिलाड़ी रिटायर हो चुका है। एक भारतीय ने तो 8 टीमों के लिए भी आईपीएल खेला है, जबकि विदेशी क्रिकेटर 9 टीमों के लिए आईपीएल में खेला है।

आईपीएल के अभी 18 सीजन हुए हैं और 19वां सीजन चल रहा है, जबकि एरोन फिंच ऐसे खिलाड़ी हैं, जो रिटायर हो चुके हैं, लेकिन एक या दो नहीं, बल्कि 9 टीमों के लिए आईपीएल में खेले हैं, जो कि एक रिकॉर्ड उनके बराबर या उनसे ज्यादा टीमों के लिए कोई भी खिलाड़ी आईपीएल में नहीं खेला है। फिंच ने गुजरात लायंस, पुणे वॉरियर्स इंडिया, सनराइज़र्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, किंग्स XI पंजाब, दिल्ली डेयरडेविल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के लिए कम से कम एक मैच खेला है।

जयदेव उनाकट भारत के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जो 8 टीमों के लिए आईपीएल खेले हैं और अभी भी खेल रहे हैं। उनादकट लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। इस बाएं हाथ के पेसर ने अब तक सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली डेयरडेविल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल में खेले हैं।

ईशांत शर्मा भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं, जिन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा टीमों का भ्रमण किया है। भारत के इस पेसर ने गुजरात टाइटन्स के अलावा डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद, किंग्स इलेवन पंजाब, सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स के लिए भी आईपीएल के मैच खेले हैं।

मनीष पांडे का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। वे अब तक सात टीमों के लिए आईपीएल में खेले हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा वे अभी हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरू, पुणे वॉरियर्स इंडिया, मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए भी आईपीएल खेले हैं।

शार्दुल ठाकुर भी खूब आईपीएल में इधर से उधर नजर आए हैं। वे अब तक सात टीमों के लिए आईपीएल खेल चुके हैं। चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट, कोलकाता नाइट राइडर्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और किंग्स XI पंजाब का भी हिस्सा मुंबई इंडियंस से पहले रहे हैं।
