IPL 2026 शेड्यूल का हुआ ऐलान, RCB की पहली टक्कर पंजाब किंग्स से नहीं; 16 दिन पर लगी मुहर
IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान हो गया है। बीसीसीआई ने फिलहाल 16 दिनों का शेड्यूल जारी किया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) डिफेंडिंग चैंपियन है।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। बीसीसीआई ने फिलहाल शुरुआती 16 दिनों के शेड्यूल पर मुहर लगाई है। इस दौरान 20 मैच खेले जाएंगे। बाकी शेड्यूल की घोषणा पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और असम में विधानसभा चुनाव की तारीखें सामने आने के बाद की जाएगी। टूर्नामेंट के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होगा। 16 दिन में चार 'डबल-हेडर' होंगे। दोपहर के मैच साढ़े तीन बजे से और शाम के मैच साढ़े सात से शुरू होंगे। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) सीजन ओपनर में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) से भिड़ेगी। दोनों की बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टक्कर होगी।
पंजाब की पहली भिड़ंत गुजरात से
आमतौर पर पिछले साल के फाइनलिस्ट के बीच नए सीजन का पहला मैच खेला जाता है लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी ने आईपीएल 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को हराकर पहली आईपीएल ट्रॉफी जीती थी। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब टीम अपना पहला मैच 31 मार्च को मुल्लांपुर में गुजरात टाइटंस (जीटी) के विरुद्ध खेलेगी। जीटी को पिछले सीजन में एलिमिनेटर से बाहर होना पड़ा था। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) 30 मार्च को पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स (आरसीबी) से भिड़ेगी। यह मुकाबला गुवाहाटी में होगा।
केकेआर से टकराएगी मुंबई इंडियंस
पांच बार की चैंपियन सीएसके का पिछला सीजन बेहद निराशाजनक था। चेन्नई अंक तालिका में सबसे नीचे दसवें पायदान पर रही। उसे 14 मैचों में से सिर्फ चार में जीत नसीब हुई थी। आरआर ने नौवें स्थान पर फिनिश किया था। पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली मुंबई इंडियंस (एमआई) 29 मार्च को अपना अभियान शूरू करेगी। एमआई पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से टकराएगी, जो वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित होगा। हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली एमआई आईपीएल 2026 में क्वालिफायर-2 तक गई थी जबकि तीन बार की चैंपियन केकेआर तालिका में सातवें नंबर पर रही।
IPL 2026 का शुरुआती 16 दिनों का शेड्यूल
28 मार्च 2026 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, बेंगलुरु
29 मार्च 2026 मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई
30 मार्च 2026 राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, गुवाहाटी
31 मार्च 2026 पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स, मुल्लांपुर
1 अप्रैल 2026 लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ
2 अप्रैल 2026 कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता
3 अप्रैल 2026 चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स, चेन्नई
4 अप्रैल 2026 दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, दिल्ली
4 अप्रैल 2026 गुजरात टाइटन्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, अहमदाबाद
5 अप्रैल 2026 सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, हैदराबाद
5 अप्रैल 2026 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, बेंगलुरु
6 अप्रैल 2026 कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स, कोलकाता
7 अप्रैल 2026 राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस, गुवाहाटी
8 अप्रैल 2026 दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस, दिल्ली
9 अप्रैल 2026 कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, कोलकाता
10 अप्रैल 2026 राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुवाहाटी
11 अप्रैल 2026 पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, मुल्लांपुर
11 अप्रैल 2026 चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई
12 अप्रैल 2026 लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटस, लखनऊ
12 अप्रैल 2026 मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई





साइन इन