MS Dhoni will play in IPL 2026 For CSK but there is a catch will this happen because of Sanju Samson एमएस धोनी IPL 2026 में खेलेंगे लेकिन एक पेच भी, क्या संजू सैमसन की वजह से होगा ऐसा?, Cricket Hindi News - Hindustan

एमएस धोनी IPL 2026 में खेलेंगे लेकिन एक पेच भी, क्या संजू सैमसन की वजह से होगा ऐसा?

दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी IPL 2026 में खेलेंगे लेकिन एक पेच भी है। वह आगामी सत्र में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ओर से शायद सभी मैचों में मैदान पर नहीं उतरें।

Sun, 22 Feb 2026 08:17 PMMd.Akram अहमदाबाद, भाषा
share
एमएस धोनी IPL 2026 में खेलेंगे लेकिन एक पेच भी, क्या संजू सैमसन की वजह से होगा ऐसा?

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 सत्र की तैयारियों के बीच एक बार फिर एमएस धोनी के भविष्य को लेकर चर्चा तेज हो गई है कि क्या दिग्गज पूर्व कप्तान इस साल चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए सभी मैचों में खेलते नजर आएंगे? फ्रेंचाइजी के एक शीर्ष सूत्र ने इसकी पुष्टि की कि 45 वर्ष के होने जा रहे धोनी आगामी आईपीएल सत्र के लिए सीएसके के साथ उपलब्ध रहेंगे।

टीम में इस बार बड़ी रकम के साथ ट्रेडिंग के जरिए संजू सैमसन के शामिल होने के बाद हालांकि यह संभावना कम मानी जा रही है कि पूर्व भारतीय कप्तान लीग चरण के सभी मुकाबलों में खेलेंगे। सीएसके के एक वरिष्ठ सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर बताया, "हम यह पुष्टि कर सकते हैं कि वह चेन्नई आ रहे हैं और उन्होंने सत्र के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि कर दी है।" सूत्र ने कहा, ''वह सभी मैच खेलेंगे या नहीं, यह हम फिलहाल नहीं कह सकते।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईशान किशन ने टी20 वर्ल्ड कप में किया वो कारनामा, जो धोनी कभी नहीं कर पाए

'इम्पैक्ट प्लेयर' नियम लागू होने के बाद पिछले दो सत्रों में बल्लेबाज के तौर पर धोनी की भूमिका सीमित रही है। उन्हें अक्सर निचले क्रम में परिस्थिति के अनुसार छोटी लेकिन प्रभावी पारियां खेलने के लिए इस्तेमाल किया गया है। इस सत्र में सीएसके के पास तीन विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं। जिन मुकाबलों में धोनी नहीं खेलेंगे, उनमें सैमसन के विकेट के पीछे मोर्चा संभालने की संभावना है। टीम में उर्विल पटेल भी शामिल हैं, जबकि 14.20 करोड़ रुपये में शामिल किए गए युवा कार्तिक शर्मा को शिवम दुबे के साथ फिनिशर की भूमिका के लिए तैयार किया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CSK को सैमसन की जरूरत नहीं थी, फिर क्यों उनको खरीदा? भारतीय क्रिकेटर ने बताई वजह

धोनी पिछले कुछ वर्षों से घुटने और पीठ की समस्या से जूझते रहे हैं। आईपीएल में मैचों के बीच कम अंतराल और विकेटकीपिंग की शारीरिक मांग उनके करियर के इस चरण में अतिरिक्त दबाव डाल सकती है। इतना लगभग तय माना जा रहा है कि धोनी चेन्नई में खेले जाने वाले सीएसके के अधिकांश घरेलू मैचों में मैदान पर उतरेंगे। चेपॉक स्टेडियम में उनके मैदान पर कदम रखते ही पीले रंग से सजी दर्शक दीर्घाएं उत्साह से गूंज उठती हैं। यह फ्रेंचाइजी और उसके प्रशंसकों के साथ उनके अटूट रिश्ते को दर्शाती है।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।