IPL 2026 Sanju Samson Excited to Learn from MS Dhoni After Stellar T20 World Cup Performance एमएस धोनी से आईपीएल 2026 में गुर सीखने के लिए उत्सुक हैं संजू सैमसन, CSK कैप से पहले फोन पर हो चुकी है बात, Cricket Hindi News - Hindustan

एमएस धोनी से आईपीएल 2026 में गुर सीखने के लिए उत्सुक हैं संजू सैमसन, CSK कैप से पहले फोन पर हो चुकी है बात

संजू सैमसन ने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ने के बाद कहा कि वे एमएस धोनी से सीखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। संजू के अनुसार, धोनी जिस तरह से खेल को देखते हैं और मैच की तैयारी करते हैं, उसे करीब से देखना उनके लिए एक बड़ा अवसर है।

Mon, 16 March 2026 08:43 PMHimanshu Singh भाषा, नई दिल्ली
share
एमएस धोनी से आईपीएल 2026 में गुर सीखने के लिए उत्सुक हैं संजू सैमसन, CSK कैप से पहले फोन पर हो चुकी है बात

भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम के नायक संजू सैमसन ने सोमवार को कहा कि वह इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से कुछ गुर सीखने के लिए उत्साहित हैं। सैमसन ने आईपीएल में अपने अधिकतर मैच राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेले हैं लेकिन अब वह सीएसके से जुड़ गए हैं। यह दोनों टीम जब 30 मार्च को गुवाहाटी में आमने-सामने होंगी तो सैमसन चेन्नई की जर्सी में नजर आएंगे।

संजू सैमसन ने पत्रकारों से कहा, ''मैंने माही भाई (धोनी) से फोन पर बात की है लेकिन उनके साथ एक टीम का हिस्सा बनना और उनके साथ खेलना शानदार होगा। मैं इसे उनसे सीखने के अवसर के रूप में देखता हूं।'' राजस्थान रॉयल्स का यह घरेलू मैच होगा और 31 वर्षीय सैमसन ने कहा कि वह इस मैच में खुद पर भावनाओं को हावी नहीं होने देंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुंबई ने IPL 2026 के लिए शुरू किया अभ्यास, कुछ दिन में जुड़ेंगे हार्दिक-बुमराह

उन्होंने कहा, ''मैं सीएसके की तरफ से खेलने को लेकर उत्साहित हूं। यह पहला अवसर होगा जब मैं राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलूंगा, लेकिन मैं मैदान पर भावनाओं को हावी नहीं होने देता। मैंने राजस्थान रॉयल्स इसलिए छोड़ी क्योंकि मुझे लगा कि टीम में मेरा समय खत्म हो गया है। मैं उनके खिलाफ भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा।''

सैमसन ने कहा कि विश्व कप से पहले अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने के कारण उन्हें आत्ममंथन करने का मौका मिला। विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए सैमसन ने कहा, ''जब मैं विश्व कप में खेलने के लिए घर से निकला था तो मुझे बहुत आत्मविश्वास नहीं था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। मैं अच्छा खेला और मेरा शानदार स्वागत हुआ।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हर्षित BCCI इवेंट में बैशाखी के सहारे पहुंचे, चोट के कारण अगले सीजन से बाहर

उन्होंने कहा, ''जब मैं मैदान पर उतरता हूं तो मैं अपने साथ हजारों लोगों के सपने लेकर चलता हूं। वे मुझे अच्छा प्रदर्शन करते हुए देखना चाहते हैं ताकि उन्हें पता चले कि एक छोटे शहर का लड़का क्रिकेट के सबसे बड़े मंच पर खेल सकता है।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसे देना भारतीयों की मौत में योगदान देने जैसा: गावस्कर

टूर्नामेंट के दौरान सैमसन के लिए दिग्गज सचिन तेंदुलकर से संदेश मिलना सबसे बड़ा पल था। इसके अलावा इस विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए खिताब जीतने के बाद मुख्य कोच गौतम गंभीर का गले लगाना भी उतना ही विशेष था। सैमसन ने कहा, ''गौती भाई (गौतम गंभीर) और मेरा बहुत गहरा रिश्ता है, जो काफी पुराना है। वह ज्यादा कुछ नहीं बोलते थे, बस मुझे 30 सेकंड तक गले लगाते थे। हम इसी तरह बात करते थे।''

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।