IPL 2026 Abhishek Sharma Makes History First Batter to Smash 5 IPL Fifties in Under 20 Balls अभिषेक शर्मा ने IPL में 5वीं बार 20 से कम गेंदों में ठोकी फिफ्टी, पंजाब के गेंदबाजों का निकाला कचूमर, Cricket Hindi News - Hindustan

अभिषेक शर्मा ने IPL में 5वीं बार 20 से कम गेंदों में ठोकी फिफ्टी, पंजाब के गेंदबाजों का निकाला कचूमर

अभिषेक शर्मा आईपीएल इतिहास में 20 गेंद से कम में 5 अर्धशतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। शनिवार को पंजाब के खिलाफ उन्होंने 18 गेंद में अर्धशतक लगाए।

Sat, 11 April 2026 05:36 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
अभिषेक शर्मा ने IPL में 5वीं बार 20 से कम गेंदों में ठोकी फिफ्टी, पंजाब के गेंदबाजों का निकाला कचूमर

सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने शनिवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली। अभिषेक ने पावरप्ले में पंजाब किंग्स के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। इस पारी के दौरान अभिषेक शर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल कर ली है। वह आईपीएल के इतिहास में 20 गेंदों के अंदर पांच बार अर्धशतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। मुल्लांपुर में हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज अभिषेक ने 18 गेंद में ही अर्धशतक जड़ दिया।

आईपीएल में बनाया रिकॉर्ड

हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने विजयकुमार के ओवर में चौथी गेंद पर छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 18 गेंद में ये मुकाम हासिल किया। इससे पहले आईपीएल में अभिषेक शर्मा ने 16 गेंद, 18 गेंद और दो बार 19 गेंदों में अर्धशतक पूरे किए हैं। इससे पहले अभिषेक ने अर्शदीप सिंह के एक ओवर में 24 रन बटोरे थे। अभिषेक ने इस ओवर में दो चौके और दो छक्के लगाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वैभव इंडिया डेब्यू का हकदार, BCCI को मिला IPL से ऑफर; खतरे में सचिन का रिकॉर्ड

इसके बाद अभिषेक ने विजयकुमार के ओवर में 24 रन बटोरे। उन्होंने विजय के खिलाफ चार छक्के जड़े। अभिषेक को शशांक सिंह ने नौवें ओवर में पवेलियन भेजा। अभिषेक ने अपनी पारी में 28 गेंद में 5 चौके और 8 छक्के की मदद से 74 रन बनाए। इसी ओवर में शशांका ने उनके जोड़ीदार ट्रेविस हेड को भी अपना शिकार बनाया था। ट्रेविस हेड ने 23 गेंद में 38 रन की पारी खेली। उन्होंने पांच चौके और एक छक्का लगाया। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा के बीच पहले विकेट के लिए 49 गेंद में 120 रन की साझेदारी हुई।

सनराइजर्स हैदराबाद ने सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (74 रन) के अर्धशतक और ट्रेविस हेड के साथ पहले विकेट के लिए 50 गेंद में 120 रन की साझेदारी की बदौलत शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ छह विकेट पर 219 रन का स्कोर खड़ा किया। अभिषेक ने 28 गेंद की पारी में पांच चौके और आठ छक्के जड़े। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए हेड ने 38 रन, हेनरिक क्लासेन ने 39 रन और ईशान किशन ने 27 रन का योगदान दिया। पंजाब किंग्स के लिए शशांक सिंह और अर्शदीप सिंह ने दो दो विकेट लिए जबकि जेवियर बार्टलेट को एक विकेट मिला।

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 120 रन जोड़कर अपनी टीम अच्छी शुरुआत दिलाई। नौवें ओवर में शशांक सिंह ने पहले ट्रेविस हेड और उसके बाद इसी ओवर की तीसरी गेंद पर अभिषेक शर्मा को आउट कर पंजाब किंग को दोहरी सफलता दिलाई। ट्रेविस हेड ने 23 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का लगाते हुए 38 रन बनाये। अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों में पांच चौके और आठ छक्कों की बारिश करते हुए 74 रनों की तूफानी पारी खेली। कप्तान इशान किशन ने 17 गेंदों में 27 रन बनाये। उन्हें 14वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने आउट किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL क्रिकेट कम फिल्म ज्यादा लगता है; अनसोल्ड रहे प्लेयर ने गाए पाकिस्तान के गुण

अनिकेत शर्मा नौ गेंद में (18) और सलील अरोड़ (नौ) रन बनाकर आउट हुये। हाइनरिक क्लासन ने 33 गेंदों में एक चौका और एक छक्का लगाते हुए (39) रनों की पारी खेली। सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 219 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। पंजाब किंग के लिए शशांक सिंह और अर्शदीप सिंह ने दो-दो विकेट लिये। जेवियर बार्टलेट ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।