IPL 2026 Points Table Update After PBKS vs CSK 7th Match Punjab Kings make a big leap RR PBKS RCB and DC in Top 4 IPL 2026 Points Table: पंजाब किंग्स ने लगाई लंबी छलांग, RR से छिना नंबर-1 का ताज; टॉप-4 में अब ये टीमें, Cricket Hindi News - Hindustan

IPL 2026 Points Table: पंजाब किंग्स ने लगाई लंबी छलांग, RR से छिना नंबर-1 का ताज; टॉप-4 में अब ये टीमें

IPL 2026 Points Table: पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से रौंदकर आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 का ताज हासिल कर लिया है। टॉप-4 में उनके अलावा आरसीबी, आरआर और डीसी है।

Sat, 4 April 2026 07:32 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
IPL 2026 Points Table: पंजाब किंग्स ने लगाई लंबी छलांग, RR से छिना नंबर-1 का ताज; टॉप-4 में अब ये टीमें

IPL 2026 Points Table: श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स का आगाज आईपीएल 2026 में शानदार रहा है। 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराकर उन्होंने सीजन का लगातार दूसरा मैच जीता। पंजाब को इस जीत का फायदा आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में हुआ। पीबीकेएस ने लंबी छलांग लगाते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया है। वहीं राजस्थान रॉयल्स दूसरे पायदान पर खिसक गई है। बता दें, सीएसके ने पहले बैटिंग करते हुए पंजाब के सामने 210 रनों का टरगेट रखा था, इस स्कोर को पीबीकेएस ने 18.4 ओवर में ही हासिल कर लिया। चेन्नई की यह सीजन की लगातार दूसरी हार है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गायकवाड़ का ये फैसला बना CSK की हार की वजह, कप्तान ने मैच के बाद किया खुलासा

IPL 2026 पॉइंट्स टेबल के टॉप-4 में ये टीमें

पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के अलावा आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल के टॉप-4 में अब डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स हैं। डीसी का आज मुकाबला मुंबई इंडियंस से है, वहीं गुजरात की टीम राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी। आरआर की नजरें फिर से टेबल टॉपर बनने पर होगी। वहीं दिल्ली-मुंबई लगातार दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी। बता दें, गुजरात टाइटंस का अभी तक खाता नहीं खुला है, उन्हें पहले मैच में पंजाब के हाथों 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL के इतिहास में दूसरी बार; 11 गेंदें खेलकर ये खिलाड़ी बना PBKS की जीत का हीरो

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल लेटेस्ट अपडेट

टीममैचजीतहारनो रिजल्टपॉइंट्सनेट रन रेट
पंजाब किंग्स220040.637
राजस्थान रॉयल्स110024.171
रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु110022.907
दिल्ली कैपिटल्स110021.397
मुंबई इंडियंस110020.687
सनराइजर्स हैदराबाद211020.469
गुजरात टाइटंस10100-0.509
लखनऊ सुपर जाएंट्स10100-1.397
कोलकाता नाइट राइडर्स20200-1.964
चेन्नई सुपर किंग्स20200-2.562
,

चेन्नई सुपर किंग्स को करनी होगी वापसी

ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 के पहले दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम सबसे नीचे 10वें पायदान पर लगी हुई है। बल्लेबाजों ने तो पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में 209 रन बनाकर कमाल दिखाया, मगर उनकी गेंदबाजी में कोई दमखम नहीं दिखा। आने वाले मैचों में चेन्नई को इसे सुधारने की जरूरत है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो सीएसके टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही बाहर हो जाएगी।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।