IPL 2026 Points Table After KKR vs SRH Match Sunrisers Hyderabad became first team to win while defending a Target IPL 2026 में ऐसा करने वाली पहली टीम बनी SRH, कोलकाता नाइट राइडर्स का पॉइंट्स टेबल में बुरा हाल, Cricket Hindi News - Hindustan

IPL 2026 में ऐसा करने वाली पहली टीम बनी SRH, कोलकाता नाइट राइडर्स का पॉइंट्स टेबल में बुरा हाल

IPL 2026 Points Table: सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2026 में टारगेट को डिफेंड करते हुए जीत दर्ज करने वाली पहली टीम बनी है। पहले 5 मैच टारगेट का पीछा करने वाली टीम जीती है।

Fri, 3 April 2026 06:25 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
IPL 2026 में ऐसा करने वाली पहली टीम बनी SRH, कोलकाता नाइट राइडर्स का पॉइंट्स टेबल में बुरा हाल

IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 में जो काम ऋषभ पंत और शुभमन गिल जैसे कप्तान नहीं कर पाए, वो कारनामा ईशान किशन की अगुवाई में सनराइजर्स हैदराबाद ने कर दिखाया। SRH आईपीएल 2026 में टारगेट को डिफेंड करते हुए मैच जीतने वाली पहली टीम बन गई है। जी हां, अभी तक 19वें सीजन में कुल 6 मुकाबले खेले जा चुके हैं। पहले 5 मैचों का ट्रेंड एकदम साफ रहा था। चेज करने वाली टीम ने हर बार मैच जीते थे। KKR vs SRH मैच में भी यही देखने को मिला। कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। ईडन गार्डन्स वैसे भी चेजिंग ग्राउंड रहा है। हालांकि हैदराबाद के बल्लेबाजों ने सभी ट्रेंड्स को मात देते हुए 65 रनों की बड़ी जीत दर्ज की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:21 साल के इस भारतीय के सिर सजी ऑरेंज कैप, जयदेव उनादकट का पर्पल कैप पर कब्जा

सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस हारने के बावजूद दमखम दिखाया और पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 226 रन बोर्ड पर लगाए। ट्रैविस हेड (21 बॉल 46) और अभिषेक शर्मा (21 बॉल 48) ने तूफानी शुरुआत देते हुए 5.4 ओवर में पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़े। हालांकि दोनों बल्लेबाज अर्धशतक से चूक गए। इसके बाद हेनरिक क्लासेन ने नंबर-4 पर आकर 52 रनों की शानदार पारी खेली, उनका साथ नीतिश कुमार रेड्डी ने 39 रन बनाकर दिया। दोनों के बीच 5वें विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सनराइजर्स हैदराबाद की जीत के 5 हीरो, कोलकाता नाइड राइडर्स पर पड़े भारी

इस स्कोर का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं टिक पाई। हैदराबाद ने 16 ओवर में उन्हें 161 के स्कोर पर समेट दिया। जयदेव उनादकट ने 3 तो नीतिश कुमार रेड्डी ने 2 विकेट चटाके। रेड्डी को उनके ऑलराउंड परफॉर्मेंस के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

टीममैचजीतहारनो रिजल्टपॉइंट्सनेट रन रेट
राजस्थान रॉयल्स110024.171
रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु110022.907
दिल्ली कैपिटल्स110021.397
मुंबई इंडियंस110020.687
पंजाब किंग्स110020.509
सनराइजर्स हैदराबाद211020.469
गुजरात टाइटंस10100-0.509
लखनऊ सुपर जाएंट्स10100-1.397
कोलकाता नाइट राइडर्स20200-1.964
सनराइजर्स हैदराबाद10100-4.171
,

कोलकाता नाइट राइडर्स की बढ़ी मुश्किलें

IPL 2026 के शुरुआती दो मैच हारने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। 2024 की चैंपियन टीम ने अभी तक इस टूर्नामेंट में ना गेंद से और ना ही बल्ले से अच्छा परफॉर्म किया है। वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन जैसे स्टार प्लेयर भी अभी तक अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं। अगर उन्हें प्लेऑफ की रेस में बने रहना है तो जल्द लय में लौटना होगा। ऐसे लगातार मुकाबले हारने से उनका सफर शुरू होने से पहले ही समाप्त हो जाएगा।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।